मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने “जड़ी-बूटी दैनंदिनी 2021” का किया विमोचन
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहाँ अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ आदिवासी, स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड द्वारा प्रकाशित “जड़ी बूटी -दैनंदिनी 2021” का विमोचन किया । साथ ही वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने मुख्यमंत्री बघेल को स्टीविया का पौधा भेंट किया ।
मुख्यमंत्री बघेल को पादप बोर्ड के अध्यक्ष पाठक ने बताया कि इस जड़ी बूटी – दैनंदिनी में परंपरागत वैद्यों की सूची, पारंपरिक ज्ञान आधारित परामर्श केन्द्र, होम हर्बल गार्डन, औषधीय पौधों के उपयोग करने की विधि, औषधीय पौधों के खेती हेतु अनुदान राशि, औषधीय पौधों की खेती का तरीका, औषधीय पौधों का संग्रहण, प्राथमिक प्रसंस्करण एवँ मूल्य संवर्धन तथा मानव शरीर के रोगों में उपयोग होने वाले औषधीय पौधों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी है। यह दैनंदिनी कृषकों, विभाग के अधिकारियों, भू-स्वामी, सामाजिक संस्थाओं, विद्यार्थियों के साथ ही गृहिणियों के लिए भी लाभकारी होगा । औषधीय पौधों की खेती करने वाले किसान समूह को औषधीय पौधों की खेती, खेती हेतु अनुदान राशि, उत्पादन के पश्चात प्रसंस्करण और मूल्य संवर्धन के साथ ही कम लागत एवँ कम समय में अधिक आमदनी प्राप्त करने तथा कृषकों के कृषि संबंधित समस्याओं के समाधान का भी उल्लेख किया गया है ।
पादप बोर्ड के अध्यक्ष पाठक ने बताया कि मुख्यमंत्री जी की महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरुवा, घुरवा, बाड़ी के अंतर्गत औषधीय पौधों को जन-जन तक पहुंचाने तथा मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत औषधीय पौधों के रोपण हेतु यह दैनंदिनी किसानों के लिए उपयोगी साबित होगी। जिससे प्रदेश की मिट्टी एवँ जलवायु के अनुकूल तथा बहुतायत में मांग वाले औषधीय पौधों की खेती से ग्रामीणों को अधिक आय के स्रोत उपलब्ध होंगे ।
इस अवसर पर वन मंत्री मोहम्मद अकबर,छत्तीसगढ़ आदिवासी, स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड के अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक, वन विभाग के प्रमुख सचिव मनोज कुमार पिंगुआ, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वनबल प्रमुख राकेश चतुर्वेदी, छत्तीसगढ़ आदिवासी, स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा और औषधि पादप बोर्ड के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जे.ए.सी.एस. राव एवँ परंपरागत वनौषधि प्रशिक्षित वैद्य संघ छत्तीसगढ़ के प्रांतीय सचिव निर्मल कुमार भी उपस्थित थे ।
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...
रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ में बैंक की सेवाओं के 25 वर्ष पूरे होने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इस...
रायपुर। शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के लिए आर्थिक स्थिरता और आत्मविश्वास का आधार बन रही हैं। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग देने के उद्देश्य से संचालित महतारी...
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...