Google Analytics Meta Pixel मारूति ला रही है शानदार माइलेज वाली बेस्ट सेलिंग सेडान का CNG अवतार - Ekhabri.com

मारूति ला रही है शानदार माइलेज वाली बेस्ट सेलिंग सेडान का CNG अवतार

देश में पेट्रोल-डीजल की बढती दर ने सबकी चिंताएं बढ़ा दी है। स्कूटी,  बाइक और कार की सवारी करने से पहले जेब पर बढ़ते बोझ के चलते लोग परेशान हो रहे हैं। इन चिंताओं के बीच देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी अपनी बेस्ट सेलिंग सेडान कार Maruti Dzire के नए सीएनजी (CNG) वेरिएंट को बाजार में उतारने की तैयारी कर रही है। इसमें पेट्रोल-डीजल की जरूरत नहीं होगी और माइलेज में शानदार देगी।

हाल ही में मारुति डिजायर के सीएनजी वेरिएंट को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (MSIL) ने बीते साल 1 अप्रैल, 2020 को लागू हुए BSVI उत्सर्जन मानकों से पहले ही अपे 1.3-लीटर DDiS डीजल इंजन (फिएट से लिया गया) को डिस्कंटीन्यू कर दिया था। अब कंपनी केवल पेट्राल और सीएनजी कारों की ही बिक्री कर रही है, ऐसे में इंजन विकल्प कम होने का असर वाहनों की बिक्री पर भी देखने को मिला है।

मारुति सुजुकी अब अपने S-CNG पोर्टफोलियो को मजबूत करने में लगी है। कंपनी के सीएनजी कारों के फेहरिस्त में 6 मॉडल मौजूद हैं, जिसमें अर्टिगा, अल्टो, सेलेरियो, वैगनआर, एस-प्रेसो और इको वैन शामिल है। सितंबर 2020 में कुल S-CNG कारों की बिक्री तीन लाख यूनिट को पार कर गई और वित्त वर्ष 2020-21 में 1.57 लाख से ज्यादा CNG वाहनों की बिक्री हुई, जो इसे एक वित्तीय वर्ष में सबसे अधिक बनाता है।

इस समय एस-सीएनजी लाइनअप में ऑल्टो, वैगन आर, ईको, एस-प्रेसो, टूर एस, अर्टिगा, सुपर कैरी और सेलेरियो जैसे मॉडल शामिल हैं और निकट भविष्य में इसमें नए मॉडलों को भी शामिल किया जाएगा। मारुति सुजुकी का मानना ​​​​है कि वैकल्पिक ईंधन प्रौद्योगिकी भविष्य की बेहतरी का प्रमुख रास्त है। ठीक एक साल पहले, कंपनी ने घोषणा की थी कि, वो एक वित्तीय वर्ष में अपने सीएनजी-संचालित वाहनों के एक लाख बिक्री का आंकड़ा पार कर चुकी है।

Read Also  Facebook-Instagram बोली-माफ कर दें, क्योंकि दूसरी बार हुआ बाधित हुई सेवा

Maruti Dzire CNG का जो मॉडल स्पॉट किया गया उसमें टेस्टिंग किट साफ तौर पर देखा जा सकता है। जिसे कार के छत से लेकर पिछले हिस्से तक लगाया गया है। मारुति सुजुकी के एस-सीएनजी वाहन डुअल इंटरडिपेंडेंट ईसीयू से लैस हैं। ये बेहद ही कमाल की तकनीक है इसमें एक माइक्रो स्विच दिया गया है जिससे सीएनजी भरने की प्रक्रिया के दौरान वाहन बंद हो जाता है उसे स्टार्ट नहीं होने देता है। सुरक्षा के लिहाज से ये काफी जरूरी है। इसके अलावा इसमें एक चेंज-ओवर स्विच भी दिया गया है, जिससे चालक तत्काल ईंधन में बदलाव कर सकता है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

आज है पिठोरी अमावस्या, जानिए इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या       रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...

छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने राज्यपाल ने शुरू की पहल

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...

छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन बस सेवा बंद करने की चेतावनी दी है,

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

साय सरकार का बड़ा शहरी प्लान, 240 ई-बसें और 38 नालंदा परिसर  

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...

राज्यपाल डेका बोले- पत्रकारिता में सत्य, तथ्य और जनहित सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और...

हनुमान अंश फिल्म देखने पहुंचे साय, छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा  

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...