Google Analytics Meta Pixel अप्रैल-जून में सात प्रमूख शहरों में घरों की बिक्री 23 प्रतिशत घटी - Ekhabri.com

अप्रैल-जून में सात प्रमूख शहरों में घरों की बिक्री 23 प्रतिशत घटी

नयी दिल्ली, पांच जुलाई (भाषा) चालू कैलेंडर वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में देश के सात प्रमुख शहरों में घरों की बिक्री में तिमाही-दर-तिमाही आधार पर 23 प्रतिशत की गिरावट आई है। कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर की वजह से घरों की बिक्री घटी है।

हालांकि, सालाना आधार पर तिमाही के दौरान घरों की बिक्री 83 प्रतिशत बढ़ी है। जेएलएल इंडिया की ताजा रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि अप्रैल-जून की तिमाही में आवासीय संपत्तियों की बिक्री 19,635 इकाई रही।

जनवरी-मार्च तिमाही में यह 25,583 इकाई और पिछले साल अप्रैल-जून की तिमाही में 10,753 इकाई रही थी।

जेएलएल इंडिया दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद और पुणे में आवासीय संपत्तियों की बिक्री पर निगाह रखती है। मुंबई के तहत मुंबई शहर, मुंबई उपनगर, ठाणे और नवी मुंबई आता है।

तिमाही-दर-तिमाही आधार पर बेंगलुरु में घरों की बिक्री 47 प्रतिशत बढ़कर 3,500 इकाई पर पहुंच गई, जो इससे पिछली तिमाही में 2,382 इकाई रही थी।

चेन्नई में घरों की बिक्री 81 प्रतिशत घटकर 3,200 से 600 इकाई रह गई। दिल्ली-एनसीआर में भी घरों की बिक्री 55 प्रतिशत घटकर 2,440 इकाई रह गई। जनवरी-मार्च की तिमाही में यह आंकड़ा 5,448 इकाई का रहा था। हैदराबाद में घरों की बिक्री 3,709 इकाई से घटकर 3,157 इकाई रह गई।

कोलकाता में आवासीय इकाइयों की बिक्री 56 प्रतिशत घटकर 1,320 इकाई से 578 इकाई रह गई।

मुंबई में घरों की बिक्री मामूली बढ़कर 5,779 इकाई से 5,821 इकाई पर पहुंच गई। वहीं पुणे में घरों की बिक्री छह प्रतिशत घटकर 3,539 इकाई रह गई, जो इससे पिछली तिमाही में 3,745 इकाई रही थी।

Read Also  कोरोना वारियर्स सम्मान समारोह आयोजित

आंकड़ों के अनुसार अप्रैल-जून, 2020 के दौरान बेंगलुरु में आवासीय इकाइयों की बिक्री 1,977 इकाई, चेन्नई में 460 इकाई, दिल्ली-एनसीआर में 2,250 इकाई, हैदराबाद में 1,207 इकाई, कोलकाता में 481 इकाई, मुंबई में 3,527 इकाई और पुणे में 851 इकाई रही थी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

चंदनीडीह में NDRF का बड़ा रेस्क्यू अभियान, 198 लोगों को सुरक्षित निकाला  

By Reporter 5 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...

मन की बात में छाया छत्तीसगढ़ का मुनगा अभियान, लामकन्हार को 85 लाख

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड स्थित ग्राम लामकन्हार के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी सुनी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री...

लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर इतना परेशान हुआ युवक की खुद को उतारा मौत के घाट

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
कवर्धा। कवर्धा से बड़ी खबर सामने आई है, जहां लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा एक अहम मुद्दा सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, एक युवक ने धर्म परिवर्तन कर शादी करने के कथित दबाव और मानसिक प्रताड़ना के बाद आत्महत्या कर...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

प्लेन हाइजैक की खबर से उड़े सबके होश, को पायलट ने अपने साथी पायलट को मारा चाकू

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...

पवन साय को झारखंड में नई जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई  

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...

‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा’ अभियान की गूंज

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान का विशेष उल्लेख हुआ। प्रधानमंत्री द्वारा प्रदेश की इस पोषण पहल को राष्ट्रीय मंच पर स्थान दिए जाने...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, स्कूल रहेंगे बंद

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शनिवार, 26 सितंबर को प्रदेश के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित करने...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, अतिथि व्याख्याताओं और पूर्व अग्निवीरों को लाभ

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *