रायपुर। छत्तीसगढ़ में कल से 12 हजार बसों के पहिए थम जाएंगे। अपनी मांगों को पूरा नहीं होता देख मंगलवार से बस मालिकों की अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू करने का फैसला लिया है।
छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ के पदाधिकारियों ने आज अपनी मांगों को लेकर राजधानी में धरने पर बैठे है। बस संचालकों ने 40 प्रतिशत यात्री किराया बढ़ाये जाने की मांग है। साथ ही किराए वद्धि के संबंध में स्थायी नीति बनाए जाने की मांग की है।










