Google Analytics Meta Pixel 25 जुलाई: आज का राशिफल - Ekhabri.com

25 जुलाई: आज का राशिफल



मेष राशि: आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। आज विद्यार्थियों ने यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लिया हुआ है, तो आज वह प्रयास फलीभूत होंगे और उनको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। सामाजिक कार्य में भी आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे,जिससे आपके समर्थन में वृद्धि होगी। यदि आप किसी संपत्ति का क्रय विक्रय करने की सोच रहे हैं, तो उसके चल व अचल पहलुओं को अच्छी तरह से जांच लें, नहीं तो भविष्य में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको अपने किसी सहयोगी को दिया हुआ धन वापस मिल सकता है, जिसके आने की संभावना नहीं थी।

वृष राशिः आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फायदायक रहेगा। यदि आपका आपके परिवार के किसी सदस्य से कोई मनमुटाव चल रहा है, तो वह समाप्त होगा, जिससे रिश्तों में सुधार होगा। आज आपको कोई अज्ञात भय सता सकता है, जिसके कारण आप कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। यदि ऐसा हो, तो कोई भी निर्णय बहुत ही सोच विचार कर लेना होगा। संतान के लिए किए गए किसी कार्य को पूरा करने से आपके आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य भी आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता देख रहा है। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप अपने रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए पूरा जोर लगाएंगे, तभी तो पूरे हो पाएंगे। आज आपको आलस्य को दूर भगाकर आगे बढ़ना होगा। सामाजिक क्षेत्रों में किए गए कार्यों का आज आपको फल मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न होगा। रचनात्मक दृष्टिकोण से किए गए प्रयास आज आपके फलीभूत होंगे। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग में आ रही बाधा दूर होगी। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम प्रस्ताव आ सकते हैं, जिसका परिवार के सदस्य लंबे समय से इंतजार कर रहे थे।

कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा क्योकि उसमें गिरावट देखने को मिल रही है। यदि आपको पहले से कोई भी परेशानी चल रही थी, तो उसके कष्ट में आज वृद्धि हो सकती है। यदि ऐसा हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें, नहीं तो भविष्य में वह रोग बढ़ सकता है। परिवार के किसी सदस्य से यदि आज कोई वाद विवाद होता है, तो उसमें आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो रिश्तों में दरार पड़ सकती है। जीवनसाथी के लिए आज कोई ऐसा कार्य करेंगे, जिससे आपके प्रेम में वृद्धि होगी और जीवनसाथी का विश्वास और गहरा होगा।

सिंह राशि: आज का दिन आपके लिए सुखमय रहेगा। व्यस्त जीवन का आनंद उठाएंगे। आपका आज कोई संतान से संबंधित कार्य पूरा होगा और संतान को अच्छे कार्य करते देख मन में प्रसन्नता होगी, जिसके कारण आप किसी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। आपको कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना होगा, तभी आप अपने घर व बाहर सारे रिश्तो को संभालने में कामयाब रहेंगे। नौकरी में आज आपको पदोन्नति मिल सकती है, जिसके कारण आपका मान सम्मान बढ़ेगा।

कन्या राशि: आज का दिन आपके लिए कुछ व्यस्तता भरा रहेगा। आज आपको अपने बिजनेस में भी किए गए प्रयासों को आगे बढ़ाना होगा, तभी वह आपको सफलता दे पाएंगे। व्यस्तता के बीच प्रेम जीवन के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। संतान की शिक्षा से संबंधित आज किसी रणनीति को बनाने में आप उनकी मदद करेंगे। आय के नए साधन प्राप्त होंगे। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को यदि धन उधार दिया हुआ था, तो वह आज आपको प्राप्त हो सकता है, इससे आपके धन कोष में वृद्धि होगी और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

तुला राशिः आज का दिन आपके लिए कुछ विशेष कर दिखाने के लिए होगा। आज आप जिस भी कार्य को करेंगे, उसे पूरी मेहनत और लगन से करेंगे, वह आपको लाभ अवश्य देगा और अपने धीमी गति से चल रहे बिजनेस को तेज करने के लिए अपने पिताजी से सलाह ले सकते हैं। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। भागदौड़ के आज आपको सुखद परिणाम प्राप्त होंगे। रचनात्मक दृष्टिकोण से किए गए प्रयास आज आपके सफल होंगे। सामाजिक कार्य में आज आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिसका आपको लाभ अवश्य मिलेगा।

वृश्चिक राशिः आज का दिन आपके लिए कुछ तनाव भरा रह सकता है। आज आपको अपने उच्च अधिकारी अथवा अपने पिता से कोई तनाव हो सकता है। आर्थिक योजनाओं से आज लाभ मिलेगा, जिनका आपको लाभ भी अवश्य मिलेगा। आजीविका के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को आज उत्तम प्रस्ताव मिल सकते हैं। नौकरी से जुड़े जातक यदि पार्ट टाइम कार्य करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। आपको माता जी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा क्योंकि उनको कोई पेट से संबंधित समस्या परेशान कर सकती है।

धनु राशिः आज का दिन आपके उत्तर दायित्व की पूर्ति के लिए रहेगा। आज आपको कोई उपहार प्राप्त हो सकता है, जिसके कारण आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का भी आज आपको भरपूर सहयोग मिलता देख रहा है। दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति पर भी आज आप कुछ धन व्यय करेंगे। जीवनसाथी से आज भविष्य की कुछ योजनाओं पर भी बातचीत कर सकते हैं। परिवार में आज किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है। आज आप अपने ऊपर भी कुछ खर्च धन खर्च करेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।

मकर राशिः आज का दिन आपको रचनात्मक कार्य में सफलता दिलाएगा। पारिवारिक रिश्तों में यदि कोई तनाव चल रहा था, तो वह आज समाप्त होगा और रिश्तो के बीच प्रेम बढ़ेगा। बुद्धि व विवेक से किए गए कार्यों में आज आपको भरपूर सफलता प्राप्त होगी। जीवनसाथी का सहयोग आज आपको हर मामले में मिलेगा। बिजनेस में आज आपको नगद धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को आज अपने गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। संतान के विवाह में आ रही बाधा आज किसी की मदद से दूर होगी।

कुंभ राशिः आज का दिन आपके सम्मान में वृद्धि होगी। आजीविका के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को अधिकतम अवसर प्राप्त होंगे। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों को उत्तम अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी कर रहे जातकों को अपने सहयोगियों के कारण अपने अधिकारियों से डांट खानी पड़ सकते हैं। जीवनसाथी को आज कोई रोग परेशान कर सकता है, इसमें कुछ धन भी व्यय होगा। आपको अपनी आय और व्यय दोनों में रखकर ही कार्य करना होगा, नहीं तो भविष्य परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

मीन राशिः आज का दिन आपके मान सम्मान में वृद्धि का दिन रहेगा। आज आपको अपने परिवार के सदस्यों से कोई सरप्राइस मिल सकता है, जिसे पाकर आप प्रसन्न होंगे। आज आप किसी यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। यदि साझेदारी में कोई व्यापार करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। भविष्य के लिए किए गए निवेश का आज आप लाभ उठाएंगे। संतान को आज कोई शारीरिक कष्ट परेशान कर सकता है, जिसमें कुछ धन भी व्यय होगा। आज आप राजनीतिक क्षेत्र में भी अपना झंडा लहराएंगे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


एनालॉग पनीर पर पूरी रोक, सरकार का अहम फैसला

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने  प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...

स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन 1 अगस्त को

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर. कांग्रेस ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधा है.प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है.   ककांग्रेस...

महानदी विवाद नहीं, साझा समृद्धि का आधार बने: विष्णुदेव साय

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। महानदी जल विवाद के समाधान को लेकर नई दिल्ली स्थित श्रमशक्ति भवन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री...

छत्तीसगढ़ में 2305 मोबाइल टावरों से दूरस्थ क्षेत्रों को डिजिटल पहचान

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...

राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

छत्तीसगढ़ में 4 नए औद्योगिक पार्क को मिली मंजूरी, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

By User 6 / July 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को नई गति देने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने चार नए औद्योगिक पार्क (मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर) विकसित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उद्योग...

आज से शुरू हुआ है सावन, जानिए पूजा विधि और मुहूर्त

By User 6 / July 30, 2026 / 0 Comments
आज से देवों के देव महादेव का प्रिय सावन मास शुरू हो रहा है, जो 27 अगस्त 2026 तक चलेगा. इस पावन महीने में ग्रहों के गोचर और भगवान शिव के आशीर्वाद से सभी 12 राशियों के जीवन में महत्वपूर्ण...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

बागेश्वर धाम से लौटते समय सड़क हादसे में घायल हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव

By User 6 / July 30, 2026 / 0 Comments
झांसी।छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और जगदलपुर विधायक किरण देव बुधवार को उत्तर प्रदेश के झांसी-ललितपुर हाईवे पर एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बागेश्वर धाम से परिवार के साथ लौटते समय उनकी कार...

भाजपा के 111 कार्यकर्ताओं के बड़े सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 26 और पदाधिकारी ने इस्तीफा

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ भाजपा में संगठनात्मक असंतोष थमने का नाम नहीं ले रहा है। 111 कार्यकर्ताओं के बड़े सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 26 और पदाधिकारी ने इस्तीफा दिया है. इस खबर के सामने आने केबाद एक बात को यह स्पष्ट...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *