Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। रोजगार की दिशा में कार्य करते हुए लोगों को आज उत्तम अवसर प्राप्त हो सकते हैं, जिससे उन्हें प्रसन्नता होगी। यदि आज आप कहीं निवेश करने का मन बना रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। भविष्य में वह आपको भरपूर लाभ देगा। सायंकाल के समय किसी प्रियजन से भेंट हो सकती है। आज यदि आप अपनी नौकरी व व्यापार में किसी डील को फाइनल करेंगे, तो वह आपको विशेष लाभ देगी। सायंकाल का समय आज आप अपने किसी मित्र के समस्या का समाधान खोजने में व्यतीत करेंगे।

वृष राशि : आज का दिन आपके लिए थोड़ा जोखिम भरा रह सकता है, लेकिन आपको आज अपनी जरूरत के मुताबिक ही जोखिम लेना होगा। यदि आपने ज्यादा जोखिम उठाने की सोची, तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। बिजनेस कर रहे लोगों के लिए आज का दिन धन के मामले में थोड़ा मुश्किल रह सकता है क्योंकि उनका रुका हुआ धन उनको प्राप्त होने में थोड़ी परेशानी होगी। आज आपको किसी मित्र या रिश्तेदार से सहायता प्राप्त हो सकती है। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ अलग कर दिखाने के लिए होगा। कार्यक्षेत्र में भी आज आप कुछ बदलाव करेंगे, तो वह  आपको लाभ भी अवश्य देंगे। परिवर्तन और बदलाव से आप कभी घबराते नहीं हैं। आज आप अपनी संतान के भविष्य से संबंधित किसी अहम मुद्दे पर अपने माता-पिता से बातचीत कर सकते हैं, जिसमें जीवनसथी की सलाह की भी आवश्यकता होगी। विवाह योग्य जातकों के लिए आज उत्तम विभाग के प्रस्ताव आएंगे।

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। यदि आपके परिवार में कोई परेशानी चल रही थी, तो वह आज फिर से सिर उठा सकती है, जिसके कारण आपको थोड़ी परेशानी होगी, लेकिन आप अपने परिवार के बड़े सदस्यों की मदद से इस समस्या का समाधान निकालने में कामयाब रहेंगे। नौकरी में आज आपके किसी सहयोगी से आपकी अनबन हो सकती है, इसके कारण आपका मन खराब हो सकता है और आपकी चिंता बढ़ सकती है और आपको अपने बॉस से डांट खानी पड़ सकती है। आज आपके कुछ शत्रु भी आपको नुकसान करवा सकते हैं, इसलिए आपको सतर्क रहना होगा।

Read Also  आज का राशिफल

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आज का दिन आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ खुशी-खुशी  व्यतीत करेंगे। परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। धर्म-कर्म के कार्यों में भी आज आप कुछ धन भी व्यय करेंगे। दोपहर तक आज किसी प्रियजन से आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे मन में हर्ष होगा। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ किसी धार्मिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है और आज आपके भाग्य का भी उदय होगा। आज यदि आप किसी संपत्ति की खरीदारी का सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा और भविष्य में वह आपको भरपूर लाभ भी अवश्य देगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में आज कोई तनाव पनप सकता है, जिसके कारण जीवन साथी आपसे नाराज हो सकते हैं। नौकरी पेशा लोगों को अत्यधिक परिश्रम के बाद ही सफलता मिल सकती है। अत्यधिक परिश्रम से सायं काल के समय आपको थकान का अनुभव होगा, इसलिए यदि स्वास्थ्य में कोई और कष्ट हो, तो डॉक्टरी परामर्श तुरंत लें।

तुला राशि : आज किसी वजह से आपका मन थोड़ा शांत रह सकता है, जिसके कारण आपको थोड़ी परेशानी होगी। यदि आपका कोई सरकारी वाद-विवाद लंबित है, तो उसमें आज आपको सफलता मिल सकती है, जिसके कारण आज परिवार के सदस्य पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से कोई बहस बाजी हो सकती है, जिसमें जीवनसथी आपके साथ खड़ी हुई नजर आएंगी। संतान की शिक्षा में आ रही बाधा को दूर करने के लिए आज आपको किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह की आवश्यकता होगी।

Read Also  आज का राशिफल

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। शुभ कार्य में भी आज आपकी दिलचस्पी बढ़ेगी। आज आप जो भी निर्णय लेंगे, वह आपको आगे चलकर लाभ अवश्य देगी। भाइयों के साथ यदि कोई तनाव चल रहा था, तो वह भी आज समाप्त होगा। यदि आज किसी व्यक्ति से उधार लेने की सोच रहे हैं, तो बिल्कुल ना लें क्योंकि उसे उतार पाना आपके लिए मुश्किल होगा। आज सायंकाल के समय आपके पिताजी को कोई आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है, जिसमें कुछ धन भी व्यय होगा और भागदौड़ करनी पड़ सकती है।

धनु राशि : आज का दिन आपके घर व परिवार के किसी सदस्य से नोकझोंक हो सकती है, लेकिन इसमें आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो यह आपके देश को खतरे में डाल सकती है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। आज आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी कुछ धन खर्च करेंगे, लेकिन आपको अपनी आय को ध्यान में रखकर ही व्यय करना होगा। परिवार में छोटे बच्चे आज आपसे कुछ फरमाइशें कर सकते हैं। सायं काल का समय आप उन्हें पूरा करने की पुरी कोशिश करेंगे।

मकर राशि : आज का दिन आपको नौकरी और व्यापार में मन मुताबिक परिणाम देने वाला रहेगा। कार्य क्षेत्र में आज आपके मन के मुताबिक माहौल होगा, जिसके कारण आपको कार्य करने में मजा आएगा। आज यदि आपका कोई कार्य जरूरी हो, तो उसे पहले करें, उसे आगे के लिए बिल्कुल ना टालें, नहीं तो वह आपकी परेशानी का कारण बन सकता है। विद्यार्थियों को परीक्षा में उत्तम सफलता प्राप्त होगी। आज आपके परिवार में आपके लिए कोई सरप्राइस प्लान कर सकता है, जिसे देखकर आपको प्रसन्नता होगी।

Read Also  देशभर में गणपति की विदाई आज

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। ससुराल पक्ष से आज आपको लाभ मिलता दिख रहा है। आपको आज कहीं से रुका हुआ धन मिल सकता है, जिसके कारण आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। सामाजिक कार्य में भी आज आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आपके जन समर्थन में इजाफा होगा। आप की मान व प्रतिष्ठा में भी आज वृद्धि होगी। आज आपको कोई स्वास्थ्य संबंधित समस्या परेशान कर सकती है, इसलिए खाने-पीने पर संयम रखें।

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आज आप जिस भी कार्य को करेंगे, नए उत्साह और उमंग से करेंगे और अपने परिवार में आज आप कुछ नए प्रयोग कर सकते हैं, इसका लाभ भी अवश्य मिलेगा। यदि आज आप अपने परिवार के किसी सदस्य के भविष्य से संबंधित फैसला लेने जा रहे हैं, तो बहुत ही सोच विचार कर लें और अपने माता-पिता की सलाह अवश्य लें। सायंकाल के समय यदि आप के आस पड़ोस में कोई वाद विवाद होता है, तो आपको उससे बचने की कोशिश करनी चाहिए, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नौकरी दिलाने के लालच में किया दुष्कर्म

By User 6 / August 24, 2026 / 0 Comments
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से दिल दहलाने वाली खबर समाने आई है. जिसमे नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला को सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किए जाने का आरोप है. घटना कुरुद थाना क्षेत्र की बताई जा रही है....

राम रहीम को 21 दिन की राहत, 9 साल में 17वीं बार जेल से बाहर

By User 6 / August 25, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम एक बार फिर जेल से बाहर आ गया है। उसे 21 दिन की फरलो मंजूर हुई है। मंगलवार सुबह करीब 6:05 बजे वह रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर निकला। इसके...

‘कोहरा’ उपन्यास का विमोचन, मुख्यमंत्री ने कहा- साहित्य समाज को जागरूक करता है

By User 6 / August 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को राजधानी रायपुर स्थित महंत घासीदास संग्रहालय सभागृह में युवा साहित्यकार करुणा सागर पण्डा के उपन्यास ‘कोहरा’ का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि साहित्य केवल समाज का दर्पण नहीं...

200 मेधावी श्रमिक बच्चों का होगा सम्मान, 1.45 लाख श्रमिकों को मिलेंगे 39.67 करोड़

By User 6 / August 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर, । छत्तीसगढ़ में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए 24 अगस्त को राज्य स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। श्रम विभाग के छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा ‘अटल उत्कृष्ट शिक्षा...

111 उप अभियंताओं की नियुक्ति से जल जीवन मिशन को मिलेगी नई गति

By User 6 / August 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने 111 उप अभियंताओं की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। इनमें 101 सिविल इंजीनियर और 10 विद्युत/यांत्रिक इंजीनियर शामिल हैं। प्रमुख अभियंता कार्यालय ने नियुक्ति के साथ ही सभी चयनित उप अभियंताओं की पदस्थापना...

रक्षाबंधन और पूर्णिमा को लेकर है आपको भी संदेह तो जानिए सही मुहूर्त

By User 6 / August 27, 2026 / 0 Comments
रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा, इस बार खास बात यह है कि श्रावण पूर्णिमा की तिथि 27 अगस्त की सुबह शुरू होकर 28 अगस्त की सुबह समाप्त हो रही है। ऐसे में 28 अगस्त को रक्षाबंधन मनाने...

श्रमिकों के बच्चों को बड़े स्कूलों में मुफ्त शिक्षा, CM साय ने बढ़ाया हौसला

By Reporter 5 / August 25, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। श्रमिक परिवारों के प्रतिभावान बच्चों को अब प्रतिष्ठित निजी आवासीय विद्यालयों में मुफ्त गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर मिल रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि श्रमिक परिवारों के बच्चों की सफलता ही सरकार और उनके माता-पिता की...

नवा रायपुर में 119.89 करोड़ की आवासीय परियोजना, 348 घरों का होगा निर्माण

By Reporter 5 / August 26, 2026 / 0 Comments
नीचे दोनों प्रेस विज्ञप्तियों को अलग-अलग SEO-friendly वेब-पोर्टल समाचार के रूप में तैयार किया गया है। भाषा को समाचार पोर्टल के अनुरूप रखा गया है और मूल सामग्री के आंकड़ों को यथासंभव बरकरार रखा गया है।   # छत्तीसगढ़ पर्यटन...

फिल्म ‘Gunmaaster G9’ का टीजर रिलीज, दर्शकों को है फिल्म का इंतजार

By Reporter 5 / August 26, 2026 / 0 Comments
मुंबई। इमरान हाशमी इन दिनों अपनी पिछली फिल्म ‘आवारापन 2’ की सफलता के बाद एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाका करने की तैयारी में हैं। उनकी अगली फिल्म ‘Gunmaaster G9’ का टीजर रिलीज हो गया है और पहली झलक...

नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़वासियों की मदद के लिए सरकार ने हेल्पलाइन जारी की

By Reporter 5 / August 26, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन के कारण फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सहायता के लिए राज्य सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर नेपाल में फंसे नागरिकों की सुरक्षित वापसी और...