चीन 110 परमाणु मिसाइलों को रखने का ठिकाना (साइलो) बना रहा है। उसने यह तैयारी अमेरिका, रूस और भारत को टक्कर देने के लिए की है। यह उसका दूसरा मिसाइल ठिकाना शिंजियांग प्रांत में हामी शहर के पास रेगिस्तान में है। इसका पता ताजा सेटेलाइट तस्वीरों से चला है। खतरनाक बात यह है कि किलर मिसाइल साइलो भारत से मात्र 2000 किमी की दूर स्थित है।
साइलो एक तरह के स्टोरेज कंटेनर होते हैं। इनके अंदर लंबी दूरी तक मार करने वाली मिसाइलें रखी जाती हैं। इससे पहले चीन के उत्तर-पश्चिमी शहर युमेन के पास रेगिस्तान में अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइलों के लिए 100 नए साइलो का निर्माण करने का पता चला था।
फेडरेशन आफ अमेरिकन साइंटिस्ट ने ताजा तस्वीरों के आधार पर बताया कि चीन ने दूसरे मिसाइल साइलो के लिए खुदाई शुरू कर दी है। अमेरिकी वैज्ञानिकों ने कहा कि इस विस्तार से चीन की परमाणु हमला करने की ताकत काफी बढ़ जाएगी। हामी और यूमेन दोनों ही ऐसी जगहें हैं जहां पर अमेरिका अपनी परंपरागत क्रूज मिसाइलों के जरिये हमला नहीं कर सकता है।
ऐसे में अमेरिका को इन्हें तबाह करने के लिए खासतौर पर अपनी परमाणु मिसाइलों का इस्तेमाल करना होगा। वैज्ञानिकों ने बताया कि 800 वर्ग किमी के इलाके में सड़कों का जाल बिछा दिया गया है। उन्होंने कहा कि मिसाइल साइलो का निर्माण इसी साल शुरू हुआ है। वैज्ञानिकों ने कहा कि चीन ने कई साल तक चुप्पी साधने के बाद अब दुनिया को अपनी ताकत का अहसास कराना शुरू कर दिया है। पिछले सदी के छठे दशक में परमाणु बम का परीक्षण करने के बाद चीन ने कई दशक तक न्यूनतम परमाणु प्रतिरोधक क्षमता को बनाए रखने पर बल दिया था। माना जाता है कि चीन के पास 300 परमाणु बम हैं, लेकिन अब शी चिनफिंग के नेतृत्व में ड्रैगन बहुत तेजी से परमाणु बमों का जखीरा बढ़ा रहा है।
अमेरिकी वैज्ञानिक मैट कोर्दा और हांस एम क्रिस्टेंशन ने कहा, ‘यूमेन और हामी में साइलो का निर्माण अब तक का चीन का सबसे बड़ा परमाणु हथियारों का विस्तार है।” उन्होंने कहा कि अब तक चीन केवल 20 साइलो का इस्तेमाल करता रहा है जो उसने डीएफ-5 मिसाइल के लिए बनाया है। इन नए मिसाइल साइलो के निर्माण से चीन के पास 230 नए मिसाइल साइलो हो जाएंगे।
अमेरिका ने जताई चिंता : समाचार एजेंसी प्रेट्र के मुताबिक अमेरिकी रक्षा अधिकारियों ने चीन द्वारा मिसाइल साइलो बनाए जाने पर चिंता व्यक्त की है। सीएनएन को दिए एक बयान में विदेश विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि यह गंभीर चिंता का विषय है और यह ड्रैगन के असली इरादों को दिखाता है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By User 6 /
October 8, 2026 /
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...
By User 6 /
October 8, 2026 /
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...
By User 6 /
October 5, 2026 /
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत सारंगढ़ के झारियापारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित ‘आंगन मिलन सेवा समारोह’ मातृ-शिशु स्वास्थ्य, सुपोषण और सामाजिक सरोकार का संदेश देता नजर आया। कार्यक्रम में राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा और स्कूल शिक्षा मंत्री...
By User 6 /
October 5, 2026 /
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...