चीन की सेना अरुणांचल प्रदेश की सीमा के निकट से पांच भारतीय को खिंच कर अपने साथ ले गई। यह जानकारी कांग्रेस विधायक निनोंग ईरिंग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को Tweet कर दी। साथ ही मदद की भी मांग की। कांग्रेस विधायक ने दावा किया है कि चीन के सैनिकों (PLA) ने प्रदेश के 5 लोगों को अगवा कर लिया है। हालांकि उनके दावों की अभी पुष्टि या कोई विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है। उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यलाय को टैग करते हुए चीन को करारा जवाब देने की मांग की है।
अरुणाचल के कांग्रेस विधायक निनॉन्ग ईरिंग का कहना है कि चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने सुबासिरी जिले के 5 लोगों को अगवा कर लिया है। इस बारे में उन्होंने ट्वीट कर हुए लिखा है, ‘हैरान करने वाली खबर! हमारे राज्य अरुणाचल प्रदेश के सुबासिरी जिले के 5 लोगों का कथित तौर पर चीन की सेना ने अगवा कर लिया है। कुछ महीने पहले भी इसी तरह की घटना हुई थी। चाइनीज कम्युनिस्ट पार्टी को मुंहतोड़ जवाब दिया जाना चाहिए।
वहीं एक स्थानीय अखबार के अनुसार जिन पांच लोगों को चीन सेना की ओर से अगवा किया गया है, वे टागीन समुदाय के हैं। ये लोग पास के जंगल में शिकार के लिए गए थे। जिन गांववालों का कथित तौर पर अपहरण कर लिया गया है, उनमें टोच सिंगकम, प्रसाद रिंगलिंग, डोंगटू इबिया, तनु बेकर और नार्गु डिरी शामिल है, जबकि दो लोग भागने में कामयाब रहे। हालांकि परिवार वालों ने अभी तक इस घटना की सूचना सेना या पुलिस को नहीं दी है। गांव वालों के मुताबिक शनिवार को यानि कि आज इसकी खबर सेना को दी जाएगी।
पिछले चार महीनों से भारत और चीन के बीच सीमा पर तनाव का माहौल है। इस दौरान दोनों देशों के बीच दो बार झड़प भी हो चुकी है। परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों ने संबंधित अधिकारियों से इस घटना पर गंभीरता से ध्यान देने और पांचों को देश वापस लाने के लिए कदम उठाने की अपील की है। भारत और चीन के बीच 3488 किलोमीटर की सीमा है, जिसकी शुरुआत उत्तर पूर्व में अरुणाचल प्रदेश से होती है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
May 13, 2026 /
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 04 खपरी में मंगलवार को गैस सिलेंडर ब्लास्ट की दर्दनाक घटना सामने आई। इस भीषण हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौके पर...
By User 6 /
May 16, 2026 /
CG News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये की साइबर ठगी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड अधिकारी और डॉक्टर से 1.67 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय साइबर गिरोह...
By Reporter 5 /
May 13, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें बम बनाने से जुड़े मामले में रायपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान विनय देवांगन के रूप में की गई है. मामला खमतराई...
By Reporter 5 /
May 15, 2026 /
रायपुर। संतोषी नगर के मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड के पूर्व पार्षद अमित दास की हार्टअटैक से मौत हो गई है। इस घटना के बाद उनके परिवार वालो में दुख की लहर है। जानकारी सामने आई है कि वह अपने...
By Reporter 5 /
May 15, 2026 /
नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की कीमतों में आज 15 मई से बढ़ोतरी की गई है.इसके साथ ही आम आदमी की जेब में महंगाई का वजन बढ़ गया है. केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG की कीमतों...
By Reporter 5 /
May 18, 2026 /
रायपुर, 18 मई 2026। प्रदेश में आपातकालीन सेवाओं को आधुनिक और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में आज एक बड़ी पहल होने जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा आज नेक्स्ट जेन सीजी डायल 112 इंटीग्रेटेड इमरजेंसी...
By Reporter 5 /
May 13, 2026 /
प्रधानमंत्री की अपील के बाद ईंधन संरक्षण और सरकारी संसाधनों के संयमित उपयोग को लेकर बड़ा निर्णय: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का काफिला हुआ छोटा, अब चलेंगी 8 गाड़ियां रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ईंधन संरक्षण...
By User 6 /
May 13, 2026 /
रायपुर, 12 मई 2026।दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में हुए दर्दनाक हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। शॉर्ट सर्किट और सिलेंडर विस्फोट के कारण एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। इस...
By User 6 /
May 17, 2026 /
जांजगीर। जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता शशांक सिंह के खिलाफ कार्रवाई हो गई है, इसके किए जल संसाधन विभाग ने आदेश जारी कर शशांक सिंह को निलंबित कर दिया है. यह निलंबन शशांक सिंह द्वारा ड्राइवर से अमर्यादित वार्तालाप...
By User 6 /
May 13, 2026 /
महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में बोर्ड परीक्षा के दौरान परीक्षा कक्ष का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। भंवरपुर स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल परीक्षा केंद्र में गंभीर लापरवाही सामने आने...