अमेरिका के अधिकारियों ने कहा कि चीन से जुड़े हैकर्स कोरोनावायरस पर रिसर्च कर रहे संगठनों को निशाना बना रहे हैं। बीबीसी ने गुरुवार को एफबीआई के हवाले से कहा, “जांच एजेंसी ने वैक्सीन, उपचार और परीक्षण पर शोध (रिसर्च) कर रहे अमेरिकी समूहों पर हैकिंग के प्रयासों को देखा है।”
अमेरिका लंबे समय से चीन की सरकार पर साइबर जासूसी का आरोप लगाता आया है और बीजिंग ने हमेशा इससे इनकार किया है। कोरोनावायरस महामारी को लेकर दोनों देशों में तनाव बढ़ा है। दोनों देशों ने एक दूसरे पर कोविड-19 के प्रकोप को रोकने पर विफल रहने का आरोप लगाया है।
जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार, पूरी दुनिया में अब तक कुल 43 लाख लोग कोरोनावायरस से संक्रमित हुए हैं, जबकि महामारी की चपेट में आए अमेरिका के 83 हजार से अधिक लोग और चीन के 4 हजार 600 से ज्यादा व्यक्तियों को कोविड-19 संक्रमण के चलते अपनी जान गंवानी पड़ी है।
फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (एफबीआई) और होमलैंड सिक्योरिटी डिपार्टमेंट के एक डिविजन, साइबर सिक्योरिटी एंड इंफ्रास्ट्रक्च र सिक्योरिटी एजेंसी (सीआईएसए) ने बुधवार को एक दुर्लभ संयुक्त चेतावनी जारी की।
एफबीआई और सीआईएसए ने ज्वाइंट स्टेटमेंट में कहा, “कोविड-19 महामारी से निपटने में लगे हेल्थ केयर, फार्मास्यूटिकल और रिसर्च सेक्टर्स से जुड़े लोगों को इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि वे हैकर्स के प्रमुख लक्ष्य हैं।”
उन्होंने कहा कि इस बात के सबूत है कि साइबर चोर कोरोनावायरस के इलाज पर मूल्यवान बौद्धिक संपदा और सार्वजनिक स्वास्थ्य डेटा को पहचानने और अवैध रूप से प्राप्त करने का प्रयास कर रहे हैं।
वहीं, चीन साइबर-जासूसी के अमेरिकी आरोपों को हर बार की तरह नकार रहा है।
चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियन ने इसी हफ्ते की शुरुआत में कहा, “हम कोविड-19 महामारी के उपचार और वैक्सीन के रिसर्च में दुनिया का नेतृत्व कर रहे हैं। सबूत के अभाव में चीन के खिलाफ अफवाहों को बढ़ाना और निंदा करना अनैतिक है।”
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 4, 2026 /
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
By User 6 /
October 3, 2026 /
रायपुर। जब सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सही समय पर जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचता है, तो आर्थिक सहायता से कहीं बढ़कर यह उनके सपनों को आगे बढ़ाने का माध्यम बन जाता है। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के विकासखंड बिलाईगढ़...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By User 6 /
October 4, 2026 /
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...
By User 6 /
October 4, 2026 /
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...
By User 6 /
October 5, 2026 /
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...
By User 6 /
October 4, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में आईईडी विस्फोटों से प्रभावित दिव्यांग लोगों के जीवन को आसान बनाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ी पहल की है। बस्तर संभाग में दो चरणों में विशाल निःशुल्क दिव्यांग सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन...