Google Analytics Meta Pixel चीन की आर्मी ने इस कंपनी की गाडिय़ों पर लगाया बैन, बताई यह वजह - Ekhabri.com

चीन की आर्मी ने इस कंपनी की गाडिय़ों पर लगाया बैन, बताई यह वजह

नई दिल्ली। चीन इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए दुनिया के सबसे बड़ा बाजारों में से एक है। इस बात से सभी परिचित हैं, कि अमेरिका और टेस्ला के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। नतीजतन चीन की आर्मी ने अमेरिकी वाहन निर्माता कंपनी टेस्ला की गाडिय़ों को बैन कर दिया है। जिसके पीछे वजह टेस्ला की कारों में इस्तेमाल होने वाले कैमरे हैं। जिनसे चीनी आर्मी के डेटा को खतरा हो सकता है।
चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी का कहना है कि टेस्ला की कारों में लगे कैमरे खतरे का संकेत हैं, जिनके चलते इनके इस्तेमाल पर रोक लगाई गई है। उन्होंने कहा कि टेस्ला में इन-कार कैम से चीन के डेटा और फोन में सिंक कांटेक्ट लिस्ट पर नजर रखी जा सकती है, और यह चीनी सरकार के नियंत्रण में नहीं है, जाहिर है चीनी आर्मी के लिए यह जोखिम भरा हो सकता है।
जानकारी के लिए बता दें, टेस्ला की कारों में कई कैमरे दिए जाते हैं, जो वाहन मालिकों को पार्किंग, ऑटोपायलट और सेल्फ-ड्राइविंग क्षमताओं का उपयोग करने में मदद करते हैं। इसके अलावा सेंट्री मोड भी दुनिया भर में बेचे जाने वाले कई टेस्ला ईवीएस पर पाया जाने वाला एक फीचर है, जो वाहन मालिक को यह जांचने की अनुमति देता है कि जब वह कार के आसपास नहीं है, तो वहां क्या हो रहा है। कुछ समय पहले टेस्ला ने चीन में स्थित अपनी प्रोडक्शन साइट में हैकिंग को लेकर बयान दिया था। लेकिन इस बीच कहा गया कि हैकिंग की घटना केवल हेनान प्रांत स्थित उसके उत्पादन स्थल तक सीमित थी। जिसका शंघाई कार शोरूम पर इसका कोई असर नहीं हुआ है। टेस्ला मॉडल 3 कंपनी का एक लोकप्रिय मॉडल है। इसके साथ ही यह टेस्ला की सबसे सस्ती ईवी में से एक भी है। वहीं वर्तमान में इस कार का उत्पादन चीन के शंघाई में किया जा रहा है, जिसके चलते इसकी कीमत में भी काफी कमी आई है। लेकिन इन कारों में मिलने वाले कैमरे चीनी सेना के लिए चिंता का विषय है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से अयांश को मिला वॉकर, बढ़ी आत्मनिर्भरता  

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में एक और मानवीय पहल सामने आई है। राज्य सरकार द्वारा विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलाए...

पेपर लीक मामले में मोदी का बड़ा बयान… जानिए क्या कहा

By User 6 / July 23, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में पेपर लीक मामले को लेकर जारी विरोध-प्रदर्शन के बीच वीरवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पेपर लीक के मामलों में दोषियों को जल्द सजा दिलाने...

कार चलती महिला ने एक साथ कई को ठोका, ओवर ब्रिज में हुई अफरातफरी

By User 6 / July 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में शुक्रवार सुबह आमानाका ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार कार की ने कई लोगों को घायल किया है. दुर्ग की ओर से रविशंकर विश्वविद्यालय की दिशा में आने वाले फ्लाईओवर के ढलान पर एक कार ने आधा दर्जन...

ब्रेकिंग न्यूज़: ट्रेन में कॉकरोच से परेशान यात्री, रात काटनी मुश्किल 

By Reporter 5 / July 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। ट्रेन यात्रा के दौरान सफाई व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। 25 जुलाई को रायपुर से सिकंदराबाद जा रहे एक यात्री ने ट्रेन के कोच में कॉकरोच मिलने की शिकायत करते हुए रेलवे प्रशासन को...

रायपुर में यूनिसेफ की स्तनपान पर कार्यशाला हुई 

By User 6 / July 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 23 जुलाई 2026।मातृ एवं शिशु पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यूनिसेफ द्वारा रायपुर में “विश्व स्तनपान सप्ताह एवं स्वस्थ आहार” विषय पर मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया। होटल सयाजी में आयोजित इस कार्यशाला में प्रिंट,...

सोनम वांगचुक ने अनशन किया खत्म, जंतर मंतर में प्रदर्शन जारी

By User 6 / July 24, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET-UG पेपर लीक के विरोध में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन शुक्रवार को 35वें दिन भी जारी है। आज दोपहर 12:30 बजे CJP के प्रतिनिधिमंडल की केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात हो सकती है।...

Ekhabri Breaking: केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने दिया इस्तीफा, देश के भविष्य के आगे झुकी मोदी सरकार

By Reporter 5 / July 25, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। NEET पेपर लीक विवाद और देशभर में छात्रों के लगातार प्रदर्शन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजे अपने इस्तीफे में कहा कि बीते...

धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा: शिक्षा मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, प्रह्लाद जोशी को अतिरिक्त जिम्मेदारी

By Reporter 5 / July 25, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वीकार कर लिया है। प्रधानमंत्री की सलाह पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को उनके वर्तमान मंत्रालयों के साथ शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। आदेश...

बच्चों का नहीं लगता है पढ़ाई में मन, अपनाएं यह आसान तरीके 

By User 6 / July 23, 2026 / 0 Comments
आज के समय में हर पेरेंट्स चाहता है कि उनका बच्चा सबसे तेज, होशियार हो....लेकिन सिर्फ कहने और चाहने से ऐसा नहीं होता. कई बच्चे ऐसे होते है जो मेहनत तो करते हैं लेकिन उन्हें उतना रिजल्ट नहीं मिल पाता,...

आज का राशिफल 

By User 6 / July 25, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...