Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज व्यापार की स्थिति में आपको सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। आपका नाम रोशन होगा। समाज में भी आपकी शुभ कीर्ति बढ़ेगी और आपको कोई विशेष सम्मान भी प्राप्त हो सकता है। व्यस्तता के चलते आज आप अपने पारिवारिक जीवन को समय दे पाने में नाकामयाब रहेंगे जिसके कारण आपका आपकी माताजी से कोई वैचारिक मतभेद हो सकता है। इसी वजह से घर में अशांति का माहौल पैदा हो सकता है। यदि आपकी कोई दिली इच्छा लंबे समय से लटकी हुई थी, तो वह आज पूरी हो सकती है, जिसे देखकर आपका मन प्रसन्न होगा।

वृष राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपका ध्यान व्यापार में कुछ नई योजनाओं की और चलेगा जिसमें आप अपना पूरा ध्यान लगाएंगे और इसका लाभ भी आपको अवश्य मिलेगा। सायं काल के समय आज आप अपने परिवार के सदस्य के साथ किसी देवी स्थान की यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। आज आपका कोई कानूनी विवाद लंबे समय से लंबित पड़ा हुआ था तो आज उसमें आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। काम में यदि आज आप किसी बदलाव के करने की सोच रहे हैं तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा।

वृष राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपका ध्यान व्यापार में कुछ नई योजनाओं की और चलेगा जिसमें आप अपना पूरा ध्यान लगाएंगे और इसका लाभ भी आपको अवश्य मिलेगा। सायं काल के समय आज आप अपने परिवार के सदस्य के साथ किसी देवी स्थान की यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। आज आपका कोई कानूनी विवाद लंबे समय से लंबित पड़ा हुआ था तो आज उसमें आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। काम में यदि आज आप किसी बदलाव के करने की सोच रहे हैं तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा।

कर्क राशि : आज का दिन आपके कार्यक्षेत्र के लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज के दिन आपको आपके द्वारा शुरू किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी और आपकी प्रशंसा होगी। व्यवसाय के क्षेत्र में आज आप जिस भी कार्य को मेहनत और लगन से करेंगे, वह आपको भरपूर लाभ देगा। आज आप अपने घर के काफी समय से रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए अपने भाई से मदद ले सकते हैं। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं । संतान की ओर से आपको आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। इससे आपका मन प्रसन्न होगा।

Read Also  महिलाओं पर टिप्पणी विवाद: कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के खिलाफ परिवाद दर्ज

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। पारिवारिक बिजनेस में जीवनसाथी का सहयोग आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई के लिए थोड़ा समय निकालना होगा। यदि ऐसा किया तो भी वह परीक्षा में सफलता प्राप्त कर सकेंगे। कार्य क्षेत्र में आज आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो आपके अधिकारियों आप के बनते हुए काम को बिगाड़ सकते हैं। सायं काल का समय आज आप अपने जरूरी कार्यों को पूरा करेंगे, जिनका आप लंबे समय से करने के लिए इंतजार कर रहे थे।

कन्या राशि : आज का दिन आपके व्यापार में उन्नति का दिन रहेगा। आज आप अपने घर के काम से जुड़ी किसी भी डील को फाइनल करेंगे तो वह भविष्य में आपको भरपूर लाभ देगी। योग्य जातकों के लिए विवाह के प्रस्ताव आएंगे। साझेदारी में यदि आपने किसी व्यापार को किया हुआ है तो वह आज आपको लाभ देगा। सायं काल के समय आज परिवार के सदस्यों में किसी शुभ मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है। आपके आस पड़ोस में कोई बात होती है तो आपको से बचने की कोशिश करनी चाहिए, नहीं तो वह कानूनी पचड़ा हो सकता है। संतान की धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आज आपका मन प्रसन्न होगा।

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से लाभदायक रहेगा। आज आपके पिताजी के मार्गदर्शन से किए गए सभी कार्य सफल होंगे। आज आप किसी कार्य को करने की योजना बनाएंगे। यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद चल रहा है तो वह आज किसी बड़े अधिकारी की मदद से समझता दिख रहा है, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा।

Read Also  पुरी के रथ से अधिक ऊंचा कहीं अन्य जगह न बनें

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आपके पारिवारिक जीवन में सुख और शांति का वास होगा तथा आप अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ दिन का आनंद लेंगे। आपके टीचर आप के मार्गदर्शक बनेंगे, जिसकी वजह से आपको पढ़ाई में आ रहे कंफ्यूजन से मुक्ति मिलेगी। आपको नौकरी अथवा व्यवसाय में कुछ नयापन लाने की कोशिश करनी चाहिए ताकि आपको सफलता मिल सके। किसी तरह की व्यवसायिक यात्रा आपको लाभ प्रदान करने वाली साबित होगी। शाम के समय में वैवाहिक संबंधों में प्रेम रहेगा और परिवार के सहयोग से आप अपने कामों में सफलता प्राप्त करेंगे।

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग आपको प्राप्त होगा और उनकी सलाह से काम करेंगे तो कार्य क्षेत्र में समस्याओं से राहत मिलेगी। आज संतान से जुड़ी कोई शुभ सूचना आपके चेहरे पर खुशी लेकर आएगी। परिवार के सदस्यों और खासकर भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। आपके किसी करीबी व्यक्ति को आर्थिक मदद की आवश्यकता पड़ेगी, जिसके लिए आप आगे आएंगे। बिजनेस में रिस्क लेने से सफलता का योग बनेगा। यदि नौकरी बदलना चाहते हैं तो आज आपको अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। अपने आसपास नजर दौड़ाएंगे तो अच्छी अपॉर्चुनिटी दिखाई देगी। भाग्य का साथ मिलेगा।

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपको अपनी संतान को लेकर कोई बड़ा डिसीजन लेना पड़ेगा। इसमें आपके जीवन साथी का पूरा सहयोग होगा। यदि आप पार्टनरशिप में बिजनेस करते हैं तो आज आपको फायदा मिल सकता है। आज आपको अपने जरूरी कामों को सही समय पर निपटा लेना चाहिए। आज आपके ऊपर काम का दबाव रहेगा जिससे आप थोड़े से परेशान हो सकते हैं। अपना काम ईमानदारी से करें और सही नियमों का पालन करें नहीं तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज आपकी पर्सनल लाइफ अच्छी रहेगी और लव लाइफ में कुछ अच्छे पल का आनंद उठाने का मौका मिलेगा। आपको अपने लवर का दिल जीतने का मौका मिलेगा।

Read Also  आज का राशिफल

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। सामाजिक क्षेत्रों में आपकी ख्याति तथा सम्मान में इजाफा होगा। यदि आपका अपने पिताजी के साथ कोई मनमुटाव चल रहा है तो वह भी आज सुलझेगा। व्यापार में यदि आज कोई डील फाइनल करनी हो तो जल्दबाजी में बिल्कुल ना करें, नहीं तो इसमें आप से कोई भूल हो सकती है। व्यापार में यदि आजा कोई नया निवेश करेंगे तो इससे आपकी लाभ की स्थितियों में वृद्धि होगी। आज आपको अपने खान-पान के प्रति सचेत रहना होगा, नहीं तो सायं काल के समय आपको पेट दर्द आदि की समस्या परेशान कर सकती है।

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। यदि आज आप किसी नए व्यापार को करने की सोच रहे हैं तो उसके लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा और इसमें आपको भाग्य का भरपूर साथ ही मिलेगा। घर में आज यदि परिवार के सदस्यों में आपस में कोई कलह बाजी होती है तो आपको फिर धैर्य से समझाने की कोशिश करनी होगी। रोजमर्रा के कामों से परे आज आप कुछ नए कामों में हाथ आजमाएंगे। इसका आपको लाभ अवश्य मिलेगा। जीवनसाथी के कार्य क्षेत्र में आज उन्नति होगी जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी और आपकी आर्थिक स्थिति को भी मजबूती मिलेगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

प्लेन हाइजैक की खबर से उड़े सबके होश, को पायलट ने अपने साथी पायलट को मारा चाकू

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...

कचना, लामांडी और सड्डू में अब सुनियोजित विकास की नई तैयारी

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के कचना, लामांडी और सड्डू क्षेत्र में सुनियोजित विकास को गति देने के लिए नगर विकास योजना आगे बढ़ाई जा रही है। रायपुर विकास प्राधिकरण द्वारा तैयार की जा रही इस योजना का उद्देश्य क्षेत्र में सड़क,...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, अतिथि व्याख्याताओं और पूर्व अग्निवीरों को लाभ

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...

19 नायब तहसीलदार बने तहसीलदार, पदोन्नति की लिस्ट हुई जारी

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राजस्व विभाग ने 19 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पदोन्नत किया गया है. इस पदोन्नति के साथ उनका स्थानांतरण भी किया है. सभी से 10 दिनों में पदभार ग्रहण करने कहा गया है. इसके लिए आदेश जारी हो गया...

आज से बदल जाएंगे यह बड़े नियम, UPI का अधिक उपयोग करने वाले जाने नाए नियम

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...

दीपक अग्रवाल के अवकाश के बीच सरकार ने दो IAS को सौंपी जिम्मेदारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...

छत्तीसगढ़ की बेटी ने ऑस्ट्रेलिया में रचा सफलता का नया इतिहास

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...

छत्तीसगढ़ में तबादलों की बड़ी सूची जारी, 125 डिप्टी कलेक्टर प्रभावित

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रशासन से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 125 डिप्टी कलेक्टरों के तबादले किए हैं। इस बड़े प्रशासनिक बदलाव के बाद प्रदेश के कई जिलों में...

रायपुर में संपत्तियों का हाईटेक ड्रोन सर्वे, हर प्रॉपर्टी को मिलेगा यूनिक नंबर

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर में संपत्तियों के प्रबंधन को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) बड़ी तकनीकी पहल करने जा रहा है। RDA के संपूर्ण अधिकार क्षेत्र में GIS आधारित एसेट मैपिंग, हाईटेक ड्रोन सर्वे, पुराने अभिलेखों का...