Google Analytics Meta Pixel MP Board कक्षा 12वीं की बची हुई परीक्षायें आज से, स्टूडेंट्स पेपर देने जाने से पहले जान लें क्या हैं नए नियम - Ekhabri.com

MP Board कक्षा 12वीं की बची हुई परीक्षायें आज से, स्टूडेंट्स पेपर देने जाने से पहले जान लें क्या हैं नए नियम

MP Board Exam 2020: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) की हायर सेकेंडरी और हायर सेकेंडरी वोकेशनल की बाकी बची परीक्षाएं 9 जून 2020 से शुरू हो गई है. इसमें करीब 8.50 लाख स्टूडेंट्स शामिल होंगे. इन परीक्षाओं के लिए प्रदेश भर में 3682 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. चूँकि ये शेष परीक्षाएं कोरोना वायरस की महामारी के मध्य कराये जा रहें हैं इस लिए 12वीं परीक्षाओं में बड़े बदलाव किये गए हैं. पूरी परीक्षा के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग एवं अन्य नियमों पर विशेष जोर दिया गया है. परीक्षा केंद्र पर प्रत्येक छात्रों के बीच एक से डेढ़ मीटर की दूरी रखी गई है.

 

एमपी बोर्ड 12वीं कक्षा की परीक्षा में किये गए बदलाव

 

परीक्षा के दौरान सभी परीक्षार्थियों को निम्नलिखित बातों का अनुपालन करना होगा.

  1. सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से 1 घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा.
  2. परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों को मास्क लगाना अनिवार्य होगा.
  3. परीक्षाथियों की परीक्षा केंद्र पर एंट्री से पहले थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी.
  4. सर्दी, खासी, बुखार के लक्षण वाले परीक्षार्थियों के लिए अलग से बनें हैं आइसोलेशन रूम, उन्हें यहीं पर देनी होगी परीक्षा
  5. परीक्षा केंद्र पर सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से होगा पालन.
  6. लॉक डाउन के चलते दूसरे जिले में फसें परीक्षार्थी उसी जिले में दे सकेंगें परीक्षा
  7. प्रवेश पत्र पर संबंधित प्राचार्य के हस्ताक्षर नहीं होंगे जरुरी.
  8. उन परीक्षार्थियों को परीक्षा में शामिल होने की इजाजत नहीं होगी जिनके परिवार में कोरोना हुआ है.
  9. परिवार के किसी सदस्य के क्वॉरेंटाइन होने वाले छात्र को परीक्षा में नहीं शामिल होने अनुमति.
  10. सुबह 8:45 और दोपहर45 के बाद पहुंचने वाले छात्रों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी.
  11. स्टूडेंट्स को अपने साथ सैनिटाइजर ले जाने की अनुमति होगी.
  12. परीक्षा केंद्र में प्रवेश के समय स्टूडेंट्स को अपना हाथ सैनिटाइज करना होगा.
  13. प्रत्येक परीक्षा कक्ष के बाहर स्टूडेंट्स और शिक्षकों के लिए होगी सेनेटाइजर की व्यवस्था.
  14. कंटेनमेंट क्षेत्र से आने वाले परीक्षार्थियों को भी अलग कक्ष में बैठाया जाएगा.
  15. कोरोना संक्रमण के मद्देनजर नकल पर्ची खोजने के लिए चेकर (पर्यवेक्षक) परीक्षार्थियों की जेब में हाथ नहीं डालेंगे. पकड़े जाने पर विद्यार्थी खुद पर्चियां-कॉपियां जमा करेंगे.
  16. एक परीक्षा कक्ष में 7 से 8 परीक्षार्थी ही एक साथ देंगे परीक्षा.
  17. ऑनलाइन आवेदन करने के बाद भी पहले वाले जिले से भी परीक्षा में शामिल हो सकेंगे स्टूडेंट्स. इसकी सूचना केंद्र अध्यक्ष स्थानांतरित जिले के डीईओ को देंगे.
  18. परीक्षा के बाद परीक्षार्थियों को समूह में खड़े होने की अनुमति नही होगी.
Read Also  22 साल के दरिंदे ने 65 साल की महिला को बनाया हवस का शिकार

कंटेनमेंट क्षेत्र के स्टूडेंट्स के लिए

 

कंटेनमेंट क्षेत्र के परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हो सकेंगे. परन्तु उन्हें संबंधित थाने पर प्रवेश पत्र दिखाना होगा. तथा परीक्षा केंद्र पर परीक्षा शुरू होने के 2 घंटे पहले पहुंचना होगा. ऐसे छात्रों को अलग से परीक्षा में शामिल किया जायेगा जिनके पॉजिटिव परिवार क्वॉरेंटाइन किए गए हैं. पूरक परीक्षाओं के साथ ही इन छात्रों की ली जायेगी मुख्य परीक्षा.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

आज है पिठोरी अमावस्या, जानिए इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या       रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...

छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने राज्यपाल ने शुरू की पहल

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

साय सरकार का बड़ा शहरी प्लान, 240 ई-बसें और 38 नालंदा परिसर  

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...

छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन बस सेवा बंद करने की चेतावनी दी है,

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...

राज्यपाल डेका बोले- पत्रकारिता में सत्य, तथ्य और जनहित सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और...

द्रोणाचार्य संगम में शिक्षकों का सम्मान, राज्यपाल ने बताया सफलता का मंत्र

By User 6 / September 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर । शिक्षक दिवस के अवसर पर बिलासपुर स्थित एसईसीएल-डीएवी पब्लिक स्कूल, वसंत विहार में ‘द्रोणाचार्य संगम-2026’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका शामिल हुए। इस दौरान शिक्षा के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय और उत्कृष्ट योगदान देने...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *