Google Analytics Meta Pixel अफगानिस्तान से वापसी की समय सीमा को लेकर अमेरिका और तालिबान में तनातनी - Ekhabri.com

अफगानिस्तान से वापसी की समय सीमा को लेकर अमेरिका और तालिबान में तनातनी

अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद विदेशी नागरिकों को निकालने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जा रहा है। इसका नेतृत्व अमेरिका कर रहा है। इसके लिए उसने 31 अगस्त तक की समय सीमा तय कर रखी है। मगर इस समय सीमा को लेकर अब अमेरिका और तालिबान के बीच तनातनी देखने को मिल रही है।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि उनका देश अफगानिस्तान से निकासी अभियान की समय सीमा बढ़ाने पर विचार कर रहा है, जबकि तालिबान ने कहा कि पश्चिमी देशों के सुरक्षा बलों को 31 अगस्त तक अफगानिस्तान छोड़ना होगा। समय सीमा बढ़ाई नहीं जाएगी। इस आतंकी संगठन के दो सूत्रों ने बताया कि किसी पश्चिमी सरकार या अधिकारी ने इस तय समय को बढ़ाने के लिए संपर्क नहीं किया है।

बाइडन ने कहा, ‘हम लोगों और सेना में समय सीमा बढ़ाने के बारे में चर्चा चल रही है। हम जानते हैं कि आतंकी हालात का फायदा उठा सकते हैं और अफगान या अमेरिकी सैनिकों को निशाना बना सकते हैं। हम लगातार कड़ी नजर रख रहे हैं।” बाइडन से जब यह पूछा गया कि क्या वह तालिबान पर यकीन करते हैं तो उन्होंने कहा,’मुझे किसी पर भरोसा नहीं है।” उन्होंने यह भी कहा कि वह तालिबान पर प्रतिबंध लगाने पर भी विचार कर रहे हैं। इस बीच, व्हाइट हाउस ने बताया कि अमेरिका ने 14 अगस्त से अब तक 25 हजार 100 लोगों को अफगानिस्तान से निकाला है।

ब्रिटेन ने अमेरिका से काबुल से लोगों के निकासी अभियान की समय सीमा बढ़ाने का आग्रह किया है। कुछ ब्रिटिश सैन्य अधिकारियों का कहना है कि अमेरिकियों की वापसी के बाद भी ब्रिटेन को काबुल एयरपोर्ट पर अपने सैनिकों को रखना चाहिए।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


हाई कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, अविवाहित बेटी को अनुकंपा नियुक्ति में पहला अधिकार

By User 6 / June 18, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाई कोर्ट ने दक्षिण पूर्वी कोलफील्ड्स लिमिटेड में कार्यरत दिवंगत महिला कर्मचारी की अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े विवाद में अविवाहित बेटी को राहत देते हुए एकलपीठ के आदेश को बरकरार रखा है। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति...

आज का राशिफल 

By User 6 / June 18, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

जगदलपुर के ट्री मैन ने राज्यपाल को भेंट किया मियाजाकी आम

By User 6 / June 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 जून 2026।छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में जगदलपुर के प्रसिद्ध ‘ट्री मैन’ संपत झा ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को दुनिया की सबसे महंगी आम प्रजातियों में शामिल मियाजाकी आम भेंट किया।...

आज है सोमवती अमावस्या, खास संयोग में करें यह उपाय 

By User 6 / June 15, 2026 / 0 Comments
वर्ष में कुल 12 अमावस्या आती है जिसमें सोमवार के दिन पड़ने वाली अमावस्या तिथि को सोमवती अमावस्या के नाम से जाना जाता है. सोमवार का दिन भगवान शिव की पूजा-आराधना के लिए समर्पित होता है साथ ही अमावस्या तिथि...

छत्तीसगढ़ स्कूलों में अब गूंजेगा राष्ट्रगान, नई व्यवस्था लागू 2026 से

By User 6 / June 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 जून 2026।छत्तीसगढ़ के सरकारी और निजी स्कूलों में अब शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों, राष्ट्रीय चेतना और भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए बड़ा बदलाव किया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने नए शिक्षा सत्र 2026-27 से...

शिक्षा मंत्री के जन्मदिन पर विधायक रिकेश सेन ने की खास अपील, कहा स्कूल खुलने की तिथि पर एक बार करें पुनर्विचार

By User 6 / June 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए हर कोई यह विचार कर रहा है कि इतनी भयानक गर्मी में आखिर बच्चे कैसे स्कूल जाएंगे। इसे देखते हुए सोशल मीडिया में लगातार शिक्षा मंत्री और सरकार से गर्मी...

नक्सलियों के खजाने तक पहुंची सीआरपीएफ की टीम, 8 डंप बरामद

By User 6 / June 14, 2026 / 0 Comments
बीजापुर। 12 जून को सीआरपीएफ की 199 वाहिनी की संयुक्त टीम बी, एफ कंपनी एवं यंग प्लाटुन ने नक्सल विरोधी अभियान के तहत एक बड़ी सफलता प्राप्त की है। पीडिया तथा कुप्पागुडा क्षेत्र केएड्री, हर्रा एवं मदुमपारागांवो की घने जंगल...

गजराज बांध बनेगा रायपुर की नई लाइफलाइन, राज्यपाल की बड़ी पहल

By User 6 / June 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 जून 2026। राजधानी रायपुर में पेयजल आपूर्ति को सुदृढ़ करने के लिए गजराज बांध को विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। राज्यपाल रमेन डेका ने कमल विहार स्थित लगभग 230 एकड़ क्षेत्र में फैले...

रायपुर सहित पांच शहरों में 250 करोड़ रिडेवलपमेंट परियोजनाओं के टेंडर जारी

By User 6 / June 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 जून 2026।छत्तीसगढ़ शासन ने शहरी विकास को नई दिशा देते हुए राज्य के पांच प्रमुख शहरों में रिडेवलपमेंट परियोजनाओं की शुरुआत कर दी है। हाउसिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड द्वारा इन परियोजनाओं के लिए निविदाएं जारी कर दी...

शराब दुकान में चोरी, 7 लाख से भरा लौकर लेकर चोर फरार

By User 6 / June 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर के सरोना स्थित कंपोजिट विदेशी शराब दुकान चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। हाथ साफ करते हुए चोर ने करीब 7 लाख रुपए से भरा लॉकर ही चुरा लिया है। वारदात को अंजाम देने के बाद चोर...