Google Analytics Meta Pixel एक लाख 20 हजार से अधिक विद्यार्थियों को मिलेगा गर्मी की छुट्टियों का रसोई खर्च - Ekhabri.com

एक लाख 20 हजार से अधिक विद्यार्थियों को मिलेगा गर्मी की छुट्टियों का रसोई खर्च

दो करोड़ 83 लाख रूपए से अधिक सीधे छात्र या पालक के खाते में जमा होंगे
रायपुर। कोरोना महामारी के दौरान भी गर्मी की छुट्टियों के दौरान स्कूल बंद होने की अवधि के लिए जिले की प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शालाओं के एक लाख 20 हजार 110 विद्यार्थियों को खाद्यान्न सुरक्षा भत्ता के रूप में रसोई खर्च की राशि दी जाएगी। कोरबा जिले में प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों को कुकिंग कास्ट के रूप में दो करोड़ 83 लाख तीन हजार 621 रूपए मिलेंगे। यह राशि एक मई से 15 जून 2021 तक की 39 दिन की अवधि के लिए दी जाएगी। रसोई खर्च के रूप में प्राथमिक शालाओं के विद्यार्थियों को प्रतिदिन पांच रूपए 19 पैसे और पूर्व माध्यमिक शालाओं के विद्यार्थियों को सात रूपए 45 पैसे प्रतिदिन की दर से यह राशि मिलेगी। प्राथमिक शाला स्तर के एक विद्यार्थी को 39 दिन के लिए 202 रूपए और पूर्व माध्यमिक शाला स्तर के विद्यार्थी को 291 रूपए मिलेंगे। प्राथमिक शाला स्तर के विद्यार्थियों को एक करोड़ 50 लाख 89 हजार रूपए से अधिक और पूर्व माध्यमिक शाला स्तर के विद्यार्थियों को एक करोड़ 32 लाख 14 हजार रूपए से अधिक की राशि मिलेगी। यह राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डी.बी.टी.) के माध्यम से छात्र या पालक के बैंक खाते में जमा की जाएगी। लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा इस संबंध में सभी जिला कलेक्टरों और जिला शिक्षा अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी जी. पी. भारद्वाज ने बताया कि जिले में कोविड संक्रमण के दौरान एक मई से 15 जून 2021 तक गर्मी की छुट्टियों के कारण स्कूली विद्यार्थियों को खाद्य सुरक्षा भत्ता दिए जाने का निर्णय राज्य शासन ने लिया है। जिले की एक हजार 496 प्राथमिक शालाओं में अध्ययनरत 74 हजार 701 विद्यार्थी और 525 पूर्व माध्यमिक शालाओं में पढ़ने वाले 45 हजार 409 विद्यार्थियों को यह राशि दी जाएगी। उन्होंने बताया कि कोरबा जिले में कुल एक लाख 20 हजार 110 विद्यार्थियों को कुकिंग कास्ट की राशि विद्यार्थियों या उनके पालकों के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डी.बी.टी.) के माध्यम से जमा की जाएगी। इसके लिए विद्यार्थियों या उनके पालक के बैंक खाते की जानकारी इकट्ठी कर उन्हें मध्यान्ह भोजन योजना सॉफ्टवेयर में इंट्री करने का काम सभी विकासखण्डों में तेजी से जारी है। श्री भारद्वाज ने बताया कि इंट्री का काम पूरा होने के बाद राशि खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर कर दी जाएगी। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि शासन के निदेर्शानुसार 39 दिवस के खाद्यान्न सुरक्षा भत्ता के तहत केवल कुकिंग कास्ट की राशि ही दी जाएगी। इस अवधि के लिए रसोईया मानदेय का भुगतान नहीं किया जाएगा। बैंक के माध्यम से राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के द्वारा छात्र या पालक के खाते में जमा होगी। किसी कारण से यदि किसी छात्र की डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर असफल होती है तो असफल होने संबंधी जानकारी बैंक से प्राप्त कर उसे तत्काल निराकृत किया जाएगा, जब तक कि शत-प्रतिशत बच्चों या पालकों की डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर सफल न हो जाए।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजनादगांव में ED की दबिश, जानिए कहां कहां पड़ा छापा

By User 6 / August 13, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...

दिल्ली में हाई अलर्ट, धमकी मिलने से सनसनी

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...

झीरम शहीदों को विजय शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, बस्तर में शांति का संकल्प

By Reporter 5 / August 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...

नाग पंचमी के दिन सूर्य का गोचर, जानिए किन राशियों में होगा असर

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...

आज का राशिफल 

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...

नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट खुले, दर्शन को उमड़ी भीड़ में भगदड़ जैसी स्थिति

By User 6 / August 17, 2026 / 0 Comments
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...

तंबाकू पर शिकंजा: कोटपा के सख्त अमल से तंबाकू मुक्त बनेगा छत्तीसगढ़

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...

UN रिपोर्ट में खुलासा, लाल किले ब्लास्ट में अलकायदा का हाथ

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...

मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...

रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती   रायपुर । राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव...