Google Analytics Meta Pixel हिंदुस्तान में राहत ने राहत की अंतिम सांस ली - Ekhabri.com

हिंदुस्तान में राहत ने राहत की अंतिम सांस ली

रायपुर। आज सुबह सुबह पूरी दुनिया को एक ट्वीट कर के मशहूर कवि शायर राहत इंदौरी ने बताया कि मुझे कोरोना पॉजिटिव के लिए लक्षण है, पर मैं ठीक हूँ, बस दुआएं करीये की मैं ये जंग जीत जाऊँ।

और पूरे हिन्दुतान में उनके चाहनेवाले दुआओं में मशरूफ होगये। दिन अभी ढलान पर था कि खबर फैल गई कि राहत साहब को दिल का दौर पड़ा है।और आफताब के साथ राहत भी चल दिए इस दुनिया को छोड़कर।शाम 5 बजे एक दूसरा ट्वीट आया की वो अब इस दुनिया में नही रहे।

मर जाऊं तो मेरी अलग पहचान लिख देना
ख़ून से मेरी पेशानियों पर हिंदुस्तान लिख देना।।

ज़िंदादिल शायर इंदौर की शान और हिंदुस्तान की जान राहत इंदौरी नहीं रहे।वह कोरोना वायरस से संक्रमित थे। कोविड-19 की पुष्टि होने के बाद 70 वर्षीय राहत इंदौरी को देर रात अस्पताल में भर्ती कराया गया था।जहां आज उन्होंने अंतिम सांस ली।

उन्होंने आज ही सुबह अपने फेसबुक वाल पर लिखा था ।कोविड के शरुआती लक्षण दिखाई देने पर कल मेरा कोरोना टेस्ट किया गया, जिसकी रिपोर्ट पॉज़िटिव आयी है.ऑरबिंदो हॉस्पिटल में एडमिट हूँ.दुआ कीजिये जल्द से जल्द इस बीमारी को हरा दूँ।
एक और इल्तेजा है, मुझे या घर के दूसरे लोगों को फ़ोन ना करें, मेरी ख़ैरियत ट्विटर और फेसबुक पर आपको मिलती रहेगी और शाम में दुनिया को अलविदा कह गये।

राहत साहब तो दुनिया को अलविदा कह गए लेकिन पीछे अदब की वो विरासत छोड़ गए हैं जो हमेशा नई पीढ़ी के लिए किसी खजाने से कम नहीं होगी।राहत इंदौरी की सबसे खास बात यह रही कि वह अवाम के ख़यालात को बयां करते रहे।उसपर ज़बान और लहज़ा ऐसा कि क्या इंदौर और क्या लखनऊ, क्या दिल्ली और क्या लाहौर, हर जगह के लोगों की बात उनकी शायरी में होती है. इसका एक उदाहरण तो बहुत पहले ही मिल गया था। साल 1986 में राहत साहब कराची में एक शेर पढ़ते हैं और लगातार पांच मिनट तक तालियों की गूंज हॉल में सुनाई देती है और फिर बाद में दिल्ली में भी वही शेर पढ़ते हैं और ठीक वैसा ही दृश्य यहां भी होता है।

Read Also  शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों का प्रचार-प्रसार

तूफ़ानों से आँख मिलाओ, सैलाबों पर वार करो
मल्लाहों का चक्कर छोड़ो, तैर के दरिया पार करो

लगेगी आग तो आएँगे घर कई ज़द में
यहाँ पे सिर्फ़ हमारा मकान थोड़ी है

जो आज साहिबे मसनद हैं कल नहीं होंगे
किराएदार हैं ज़ाती मकान थोड़ी है

सभी का ख़ून है शामिल यहाँ की मिट्टी में
किसी के बाप का हिन्दोस्तान थोड़ी है…

राहत इंदौरी को उनकी बेबाक़ी के लिए याद किया जायेगा।राहत साहब को पढ़ने लिखने का शौक़ बचपन से ही रहा। पहला मुशायरा देवास में पढ़ा था।राहत साहब पर हाल में डॉ दीपक रुहानी की किताब ‘मुझे सुनाते रहे लोग वाकया मेरा’ में एक दिलचस्प किस्से का ज़िक्र है। दरअसल राहत साहब जब नौंवी क्लास में थे तो उनके स्कूल नूतन हायर सेकेंड्री स्कूल एक मुशायरा होना था। राहत साहब की ड्यूटी शायरों की ख़िदमत करने की लगी। जांनिसार अख्तर वहां आए थे। राहत साहब उनसे ऑटोग्राफ लेने पहुंचे और कहा- ” मैं भी शेर पढ़ना चाहता हूं, इसके लिए क्या करना होगा’जांनिसार अख्तर साहाब बोले- पहले कम से कम पांच हजार शेर याद करो..राहत साहब बोले- इतने तो मुझे अभी याद हैं। लजांनिसार साहब ने कहा- तो फिर अगला शेर जो होगा वो तुम्हारा होगा..इसके बाद जांनिसार अख्तर ऑटोग्राफ देते हुए अपने शेर का पहला मिसरा लिखा- ‘हमसे भागा न करो दूर गज़ालों की तरह’, राहत साहब के मुंह से दूसरा मिसरा बेसाख्ता निकला- ‘हमने चाहा है तुम्हें चाहने वालों की तरह..’

राहत इंदौरी साहब ने बाबरी मस्जिद ढहाए जाने को लेकर एक शेर कहा था. उन्होंने कहा था-

Read Also  रेडीमेड वस्त्र निर्माण इकाई से खुला रोजगार का सुगम द्वार

टूट रही है हर दिन मुझमें इक मस्जिद
इस बस्ती में रोज दिसबंर आता है

ऐसा ही एक शेर उनका और भी है

अब के जो फैसला होगा वह यहीं पे होगा
हमसे अब दूसरी हिजरत नहीं होने वाली

राहत इंदौरी हिंदू या मुसलमानों के शायर नहीं थे।वह एक राष्ट्रीय शायर थे।जो आवाम की धड़कन में बसे थे।ऐसे शायर मरते नहीं बल्कि मेरे आपके घरों में सांस लेती हुई मालूम पड़ती है।दिलों में बसते हें।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

छत्तीसगढ़ में दिसंबर 2026 में होंगे निकाय-पंचायत चुनाव, तैयारियों की समीक्षा तेज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...

ममता हुई कलंकित, बच्चों को लगातार प्रताड़ित करती थी मां, बच्चों की लिखित शिकायत के बाद हुई गिरफ्तारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *