Google Analytics Meta Pixel आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: शराब बनाने की नकली फैक्ट्री का किया भांडाफोड़ - Ekhabri.com

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: शराब बनाने की नकली फैक्ट्री का किया भांडाफोड़

860 लीटर ओपी बरामद

रायपुर. आबकारी विभाग रायपुर ने शराब बनाने की नकली फैक्ट्री में छापा मार बड़ी कार्यवाही की है। ग्राम भूमिया थाना तिल्दा में रोड चेकिंग के दौरान बिलासपुर की तरफ से आ रही डिजायर कार में 20 पेटी गोवा फॉर सेल इन मध्यप्रदेश 180 लीटर शराब और 4 प्लास्टिक ड्रमों में भरी करीब 860 लीटर ओ पी (स्प्रीट) जप्त की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

आबकारी मंत्री कवासी लखमा के निर्देशन पर प्रदेश में शराब की अवैध बिक्री, भंडारण तथा परिवहन पर लगातार कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में सचिव सह आबकारी आयुक्त निरंजन दास एवं प्रबंध संचालक ए. पी.त्रिपाठी के निर्देशन एवं कलेक्टर डॉ एस. भारतीदासन तथा उपायुक्त आबकारी जिला रायपुर अरविंद पाटले के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग रायपुर द्वारा ग्राम भूमिया थाना तिल्दा में रोड चेकिंग के दौरान यह बड़ी कार्यवाही कर शराब बनाने के समान की जप्ती की गई है। बिलासपुर की तरफ से आ रही डिजायर कार सीजी 12 एएन 9211 में आरोपी अभिवास सिंग ठाकुर निवासी सिमरन सिटी संतोषी नगर रायपुर को 50 पेटी गोवा विस्की फॉर सेल इन मध्यप्रदेश कुल 450 लीटर शराब जप्त कर आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) का प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया।

गश्त टीम में आबकारी उप निरीक्षक नीलम किरण सिंह, पंकज कुजूर एवं अनिल मित्तल के साथ आबकारी मुख्य आरक्षक विक्रम सिंग, लखन लाल ओशले, आरक्षक संतोष दुबे के साथ ड्राइवर रितेश साहू, शुभंकर, संजू साहू साथ थे। आरोपी के निशानदेही पर स्टेट फ्लाइंग स्क्वाड के आबकारी उप निरीक्षक डी डी पटेल, आरक्षक विजय वर्मा को हमराह लेकर बेमेतरा में ग्राम जेवरा (अंधियार खोल) थाना नवागढ़ में आरोपी अनिल वर्मा के फार्म हाउस में 20 पेटी गोवा फॉर सेल इन मध्यप्रदेश 180 लीटर शराब और 4 प्लास्टिक ड्रमों में भरी करीब 860 लीटर ओ पी (स्प्रीट) फार्म हाउस में बने मकान से जब्त की गई। फार्म हाउस में बने मकान के सामने खड़ी स्वराज माजदा क्रमांक बह 04 एचजेड 0834 में भरी 50 पेटी मध्यप्रदेश निर्मित गोआ शराब जब्त कर फार्म हाउस में कार्यरत चैकीदार कुलेश्वर गोस्वामी को गिरफ्तार कर प्रकरण विवेचना में लिया गया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

हरियाली अमावस्या के दिन पितरों को दें तर्पण मिलेगी संतुष्टि, जानिए तर्पण का सही समय

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 12 अगस्‍त को हरियाली अमावस्‍या है। अमावस्‍या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...

डुंडेरा की बच्ची को मिला नया जीवन, सुन सकेगी दुनिया को

By User 6 / August 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम डुंडेरा की नन्हीं बच्ची जीविका के जीवन में अब एक नई शुरुआत होने जा रही है। जन्म से श्रवण बाधिता से जूझ रही जीविका अब दुनिया की आवाजें सुन सकेगी। यह संभव...

छत्तीसगढ़ में 1460 गौधाम बनेंगे, निराश्रित पशुओं को मिलेगा सुरक्षित आश्रय

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...

खुशखबरी: 15 अगस्त से एलपीजी उपभोक्ताओं के मिलेगा अब 10 किलो का छोटा सिलेंडर, पारदर्शी के साथ होगा हल्का भी

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अब अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार  अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...

आज का राशिफल 

By User 6 / August 2, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...