अम्बिकापुर। सरगुजा जिले के दरिमा तहसील के साप्ताहिक बाजार में शासकीय स्तर पर प्रदेश की पहला बकरी मंडी की शुरूआत हुई। कलेक्टर संजीव कुमार झा ने बकरी मंडी का अवलोकन किया तथा मंडी में उपस्थित ग्रामीणों से बकरी मंडी में बकरी बचने के फायदे के बारे में समझाईश दी। उन्होंने कहा कि यह एक अदभुत पहल है समिति के सदस्य काफी उर्जावान एवं आशान्वित हैं। यह प्रयोग बकरी पालकों को काफी प्रोत्साहित करेगा। इसके साथ ही नरवा, गरवा, घुरूवा और बाडी योजना के क्रियान्वयन की दिशा मील का पत्थर साबित होगा। समिति के सदस्यो ने बताया कि बकरी मंडी में आज एक विक्रेता के द्वारा 6 हजार रुपए का बकरा बेचा गया।
उल्लेखनीय है कि बकरी पालन व्यवसाय को फायदेमंद बनाने तथा बकरी खरीदी-बिक्री में बिचैलियों की भूमिका समाप्त करने के उद्देश्य से अब जिले के सभी जनपदों के बड़े साप्ताहिक बाजारों में बकरी मंडी शुरू किया जा रहा है। मंडी का संचालन हेतु समिति का गठन किया जाएगा। इसके साथ ही एक प्रतिनिधि भी होगा जो बकरी क्रय एवं बिक्री का काम देखेगा और रसीद भी कटेगा। रसीद में बकरी का वजन, रंग, उम्र, सींग, दांतों की संख्या इत्यादि शामिल होगी। मंडी में प्रति बकरी खरीदी बिक्री हेतु निर्धारित शुल्क लिया जाएगा। मंडी स्थल तक बकरी या बकरा को ले जाने की जिम्मेदारी किसान या विक्रेता की होगी तथा बिक्री उपरांत बकरी या बकरा को ले जाने की जिम्मेदारी खरीददार की होगी। मंडी स्थल में चारा की व्यवस्था विक्रेता को करनी होगी जबकि पानी की व्यवस्था समिति करेगी। मंडी में बकरियों के खरीदी बिक्री के उपरांत ही मंडी शुल्क लिया जाएगा। खरीदी बिक्री नहीं होने पर मंडी शुल्क नहीं लिया जाएगा। मंडी में बिक्री स्थल में पशुओं का स्वास्थ्य जांच शिविर पशु चिकित्सा विभाग द्वारा लगाया जाएगा।इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष ननकी सिंह, जनपद सदस्य प्रसून सिंह, सरपंच मीरा सिंह, उप संचालक पशु चिकित्सा डॉ. एनपी सिंह, डीपीएम राहुल मिश्रा, नीरज नामदेव, डॉ. प्रशान्त शर्मा सहित अन्य अधिकारी, स्व सहायता समूह की महिलाएं एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 21, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...
By Reporter 5 /
October 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। महासमुंद जिले में महानदी के तट पर स्थित प्राचीन नगरी सिरपुर को संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) की...
By Reporter 5 /
October 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के ऐतिहासिक रावणभाठा मैदान में आयोजित विजयादशमी उत्सव के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बड़ी घोषणा की। उन्होंने रावणभाठा दशहरा उत्सव के आयोजन के लिए प्रतिवर्ष 10 लाख रुपये प्रदान करने का ऐलान किया।...
By User 6 /
October 23, 2026 /
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जा रही बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन गुरुवार तड़के केरल में परस्साला रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गया। भूस्खलन के बाद हुई इस घटना में राहत की बात यह है कि...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...
By Reporter 5 /
October 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय...
By User 6 /
October 22, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में हॉकी के महाकुंभ का आज 21 अक्टूबर से धमाकेदार आगाज होने जा रहा है। राजधानी रायपुर के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में 'छत्तीसगढ़ हॉकी लीग' का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव...
By User 6 /
October 22, 2026 /
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और प्राकृतिक पहचान से जुड़े स्मृति चिह्न भेंट किए गए। लोक भवन में आयोजित मुलाकात के दौरान राज्यपाल रमेन डेका ने राष्ट्रपति को छत्तीसगढ़ के राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना की प्रतिकृति भेंट...
By Reporter 5 /
October 21, 2026 /
रायपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना छत्तीसगढ़ में सामाजिक और आर्थिक परिवर्तन की महत्वपूर्ण मिसाल बनकर उभर रही है। ग्रामीण से लेकर शहरी क्षेत्रों तक गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराने की दिशा में योजना का प्रभाव दिखाई दे...