Google Analytics Meta Pixel शराब पर सदन में जोरदार हंगामा- मंत्री से खफा विपक्ष का वाक आउट - Ekhabri.com

शराब पर सदन में जोरदार हंगामा- मंत्री से खफा विपक्ष का वाक आउट

रायपुर । शराब के मामले में सदन में आज जमकर हंगामा हुआ। नारायण चंदेल ने शराब से हुई बिक्री की राशि प्लेसमेंट एजेंसी की तरफ से नहीं जमा कराने को लेकर सरकार से सवाल पूछा। जवाब में आबकारी मंत्री ने कहा कि महासमुंद में 5 करोड़ 25 लाख रुपये की राशि जमा नहीं करायी गयी है। ये राशि वित्तीय वर्ष 2018-19 की है, जो यस बैंक प्रबंधन की लापरवाही की वजह से नहीं जमा करायी गयी है।
मंत्री कवासी लखमा के इस जवाब के बाद नारायण चंदेल ने ये कहकर सरकार को घेरा कि जब प्रदेश में इतने राष्ट्रीयकृत बैंक हैं तो फिर प्राइवेट बैंकों में क्यों पैसा जमा कराया जा रहा है। यही नहीं सरकार के को ऑपरेटिव बैंक में भी पैसा जमा कराया जा सकता था, लेकिन यस बैंक में ही क्यों पैसा जमा कराया गया। जवाब में कवासी लखमा ने कहा कि यस बैंक सरकार के बैंकों की सूची में शामिल है और यस बैंक में पैसा जमा कराने की शुरुआत तत्कालीन भाजपा सरकार ने ही किया था। यस बैंक को ब्लैक लिस्ट कर दिया गया है, लेकिन बैंक की तरफ से कोर्ट में जाने की वजह से मामले का निराकरण नहीं हो पाया है। बैंक की गारंटी राशि जमा है, ऐसे में अगर निराकरण नहीं किया गया, तो उस राशि से पैसा काट लिया जायेगा।
यस बैंक कभी भी नो बैंक हो जायेगा
गरमा गरम बहस के बीच धर्मजीत सिंह ने कवासी लखमा से सवाल पूछा कि यस बैंक से इतनी हमदर्दी क्यों है। उन्होंने कहा कि ये जो यस बैंक है ना कभी भी, नो बैंक हो जायेगा। .ये उसी तरह जो एसीबीसी टाइप बैंक है न, उसी तरह का बैंक है, क्यों नहीं नेशनलाइज्ड बैंक पैसा जमा करते हैं, ऐसा भी शराब ही प्रदेश का सबसे बड़ा आय का माध्यम है।
प्लेसमेंट एजेंसी के मालिक पर कार्रवाई की मांग
नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि जब भी कोई गड़बड़ी प्लेसमेंट एजेंसी की तरफ से की जाती है तो कर्मचारी पर कार्रवाई की जाती है, क्यों नहीं प्लेसमेंट एजेंसी के मालिक पर कार्रवाई होती है। प्लेसमेंट एजेंसी के मालिक पर भी कार्रवाई की जाती है। नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार अपने ही खजाने को चूना लगाने का काम कर रही है। इस मामले में सरकार की तरफ से आये उत्तर से नाराज होकर बीजेपी विधायकों ने वाकआउट कर दिया।
रविंद्र चौबे के आग्रह पर विपक्ष सवाल पूछने को राजी
मंगलवार को सदन में छत्तीसगढ़ में बढ़े अपराध को लेकर शुरू हुआ हंगामे का असर प्रश्नकाल के शुरुआती मिनटों में बना रहा। मंगलवार को स्थगन प्रस्ताव की ग्राह्यता पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक को बोलने का मौका नहीं दिये जाने का विरोध जताते हुए प्रश्नकाल शुरू होते ही अजय चंद्राकर ने सदन में खड़े होकर कह दिया कि कल सदन में नेता प्रतिपक्ष को बोलने का मौका नहीं दिया गया इसलिए इसे अपमान मानते हुए विपक्ष आज सदन में कोई सवाल नहीं पूछेगा। अजय चंद्राकर ने कहा कि सदन में नेता प्रतिपक्ष और सदन के नेता का नाम पर कभी चर्चा के लिए लिखकर नहीं दिया जाता है, वो कभी भी बोल सकते हैं, लेकिन स्थगन की ग्राह्यता पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष को बोलने का मौका नहीं दिया गया, ये सदन का अपमान है, आज के पहले कभी ऐसा नहीं हुआ है, इसलिए हम आज सदन में मौजूद जरूर रहेंगे, लेकिन सवाल नहीं पूछेंगे। विपक्ष के रूख के बाद संसदीय कार्यमंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि ये मानवीय त्रुटि की वजह से हुआ है, नेता प्रतिपक्ष का सम्मान हमेशा से रहा है, नेता प्रतिपक्ष पूर्व में आसंदी पर भी रह चुके हैं, इसलिए उनका सम्मान और भी बढ़ जाता है, इसलिए कुछ त्रुटिवश ऐसा हो गया है, कल जो हुआ, वो परंपरा का हिस्सा नहीं होगा, इसलिए विपक्ष से आग्रह है कि वो सवाल पूछे, आगे ऐसी परंपरा नहीं होगी। संसदीय कार्यमंत्री का आश्वासन के बाद अजय चंद्राकर ने कहा कि अगर संसदीय कार्यमंत्री आश्वासन देते हैं तो फिर विपक्ष सदन में हिस्सा लेगा। जिसके बाद प्रश्नकाल शुरू हो पाया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव, कई के हुए तबादले  

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने में आया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के 64 निरीक्षकों (टीआई) के तबादला किया गया हैं। यह आदेश पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा...

देर से मानसून पर घबराएं नहीं किसान, वैज्ञानिक तरीके से बढ़ेगी धान पैदावार

By User 6 / July 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 जुलाई 2026।खरीफ सीजन में मानसून के देर से सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई किसान समय पर धान की बुवाई या रोपाई नहीं कर पाए हैं। इस स्थिति में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के प्रोफेसर डॉ....

बस थोड़े से कनेर के फूल लें और देखिए क्या होगा बदलाव आपके जीवन में

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर. गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति को समर्पित होता है. ऐसे में इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने के साथ-साथ कुछ सरल उपायों को करना शास्त्रों में बहुत फलदायी माना गया है. शास्त्र, हिंदू धर्म और...

कांग्रेस की स्थिति पर अमित जोगी ने कही बड़ी बात, कांग्रेस को राष्ट्रीय स्तर पर है सहारे की जरूरत

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने कांग्रेस की हालिया स्थिति पर चिंता व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की स्थिति काफी चिंताजनक है.आज राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस को सहारे की जरूरत है,छत्तीसगढ़ में जनता...

विश्वविख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई को विधानसभा में नमन

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।   सदन...

भिलाई स्टील प्लांट में भयानक हादसा, केबिन टूटकर 50 फिट नीचे गिरा

By User 6 / July 10, 2026 / 0 Comments
दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट से बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई है, ब्लास्ट फर्नेस एरिया में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. खबर है कि ब्लास्ट फर्नेस के रॉ मैटेरियल एरिया में संचालित ओवर ब्रिज क्रेन नंबर-4 का केबिन...

कल से है गुप्त नवरात्रि, साधना और जाप का है विशेष महत्व

By User 6 / July 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...

राज्य में फिर से मानसून होगा सक्रिय झमाझम बारिश के आसार

By User 6 / July 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने की तैयारी में है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले चार दिनों तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। विशेष रूप से बस्तर संभाग...

रेलवे ओवरब्रिज और अंडरब्रिज कार्यों की समीक्षा, तेजी के निर्देश

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 8 जुलाई 2026।लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने प्रदेश में रेलवे ओवर-ब्रिज (ROB) और रेलवे अंडर-ब्रिज (RUB) के निर्माणाधीन और प्रस्तावित कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। मंत्रालय में आयोजित बैठक में उन्होंने लोक निर्माण विभाग और...

विधानसभा में जमकर हुआ हंगामा, राममंदिर चंदा चोरी पर चली जमकर बहस

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...