रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने में आया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के 64 निरीक्षकों (टीआई) के तबादला किया गया हैं। यह आदेश पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा पर पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अरुण देव गौतम द्वारा जारी किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, कई निरीक्षकों को नक्सल प्रभावित जिलों में पदस्थ किया गया है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में कार्यरत कई निरीक्षकों को बस्तर संभाग और अन्य नक्सल प्रभावित जिलों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह तबादला तत्काल प्रभाव से लागू होगा और आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से प्रभावी रहेगा।










