रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने की तैयारी में है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले चार दिनों तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। विशेष रूप से बस्तर संभाग और आसपास के जिलों में गरज-चमक, तेज हवाओं और आकाशीय बिजली के साथ बारिश होने का अनुमान है। इसे देखते हुए 13 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। साथी लोगों को सावधान रहने की अपील भी की गई है।
पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज की गई, जबकि उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में वर्षा की गतिविधियां अपेक्षाकृत कमजोर रहीं। राजधानी रायपुर में दिनभर बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं होने से उमस और तापमान में बढ़ोतरी महसूस की गई। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस रायपुर (माना) में रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज हुआ। अब तक राज्य में सामान्य से लगभग 18 प्रतिशत कम बारिश हुई है।
दक्षिण बस्तर के कई इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। गंगालूर में 3 सेंटीमीटर, जबकि दंतेवाड़ा, करपावंड, पेण्ड्रा रोड, गीदम, लोहंडीगुड़ा और सकोला में 2-2 सेंटीमीटर वर्षा हुई। वहीं बस्तर, मरवाही, धानोरा, डोंगरगढ़, भैरमगढ़ सहित अन्य क्षेत्रों में 1-1 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, मानसून द्रोणिका और दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश के ऊपर बने निम्न दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से प्रदेश में नमी बढ़ रही है। इसके कारण अगले कुछ दिनों तक बारिश की गतिविधियां बनी रहेंगी।
इन 13 जिलों में यलो अलर्ट-
मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, कोंडागांव, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, जशपुर और सरगुजा जिलों में गरज-चमक, तेज हवाओं, आकाशीय बिजली और बारिश की संभावना को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। आपको बता दे कि इसके पहले कोई बारिश ने राजधानी रायपुर को जलमग्न कर दिया था। पिछले हफ्ते राजधानी में इतनी भयानक बारिश हुई थी पूरा राजधानी पानी पानी हो गया था। अधिकांश जगहों में पानी भरने की समस्या देखी जा रही थी।नदी नाले भी तूफान में आ गए थे इसके साथ-साथ राजधानी के कई कोर्स इलाकों के साथ मोहल्ले में भी अपनी घुटनों तक भरा हुआ था लोग घरों में पानी भरने के कारण भी काफी परेशान हुए थे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...
By User 6 /
October 14, 2026 /
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...