रायपुर, 8 जुलाई 2026।लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने प्रदेश में रेलवे ओवर-ब्रिज (ROB) और रेलवे अंडर-ब्रिज (RUB) के निर्माणाधीन और प्रस्तावित कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। मंत्रालय में आयोजित बैठक में उन्होंने लोक निर्माण विभाग और रेलवे के अधिकारियों को बेहतर समन्वय के साथ कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
बैठक में सचिव ने स्पष्ट कहा कि कार्यस्थलों पर आ रही सभी बाधाओं को तत्काल दूर किया जाए और जिन परियोजनाओं का कार्य अभी शुरू नहीं हुआ है, उन्हें जल्द से जल्द प्रारंभ किया जाए। उन्होंने निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी को गंभीरता से लेते हुए समयबद्ध पूर्णता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
समीक्षा के दौरान यह भी निर्देश दिए गए कि अतिक्रमण हटाने, भूमि हस्तांतरण, नामांतरण और भू-अर्जन जैसी प्रक्रियाओं को प्राथमिकता के साथ तेजी से पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि इन प्रक्रियाओं में देरी के कारण परियोजनाओं की गति प्रभावित नहीं होनी चाहिए।
सचिव ने यूटिलिटी शिफ्टिंग के कार्यों को भी शीघ्र पूरा करने के निर्देश देते हुए कहा कि इसके कारण निर्माण कार्यों में कोई बाधा नहीं आनी चाहिए। जहां आवश्यक हो, वहां लोक निर्माण विभाग और रेलवे के अधिकारियों द्वारा संयुक्त निरीक्षण कर ड्राइंग-डिजाइन और प्राक्कलन की प्रक्रिया जल्द पूरी करने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से आम जनता को रेलवे फाटकों पर लगने वाले जाम से राहत मिलेगी और आवागमन अधिक सुरक्षित, सुगम और तेज होगा। साथ ही माल परिवहन में भी तेजी आएगी, जिससे आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि ROB और RUB परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी और हर तीन महीने में प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित कर लंबित मामलों का समयबद्ध निराकरण किया जाएगा।
बैठक में लोक निर्माण विभाग और दक्षिण-पूर्व-मध्य रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By User 6 /
October 8, 2026 /
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...
By User 6 /
October 8, 2026 /
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...
By User 6 /
October 5, 2026 /
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत सारंगढ़ के झारियापारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित ‘आंगन मिलन सेवा समारोह’ मातृ-शिशु स्वास्थ्य, सुपोषण और सामाजिक सरोकार का संदेश देता नजर आया। कार्यक्रम में राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा और स्कूल शिक्षा मंत्री...
By User 6 /
October 5, 2026 /
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...