CG News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवंबर को रायपुर प्रवास पर आने वाले हैं। वे इस दौरान छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2025 का शुभारंभ करेंगे। पीएम मोदी के आगमन को लेकर राजधानी और नवा रायपुर में सुरक्षा और व्यवस्थाओं की तैयारियां जोरों पर हैं। प्रशासन ने कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों के लिए 6 विशेष रूट तय किए हैं, जबकि प्रधानमंत्री के रूट को वन-वे जोन घोषित किया गया है।
QR कोड से मिलेंगे रूट की जानकारी
सरकार ने हर रूट के लिए एक विशेष QR कोड सिस्टम शुरू किया है। कोई भी व्यक्ति इसे स्कैन करके अपने मोबाइल पर कार्यक्रम स्थल का नक्शा और सही रूट देख सकेगा। जिन रास्तों से प्रधानमंत्री का आवागमन होगा, उन पर आम लोगों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। आम जनता के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं।
बुधवार सुबह 9 बजे एयरपोर्ट से रिहर्सल भी किया जाएगा। इस दौरान पूरी पुलिस फोर्स तैनात रहेगी और एयरपोर्ट से नवा रायपुर तक ट्रैफिक को नियंत्रित किया जाएगा।
PM मोदी इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रायपुर पहुंचने के बाद पांच प्रमुख कार्यक्रमों में शामिल होंगे —
1️⃣ सत्य साईं अस्पताल का दौरा
2️⃣ प्रजापिता ब्रह्मकुमारी कार्यक्रम में भागीदारी
3️⃣ ट्राइबल म्यूजियम का उद्घाटन
4️⃣ नई विधानसभा भवन का शुभारंभ और अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण
5️⃣ राज्योत्सव 2025 का शुभारंभ और आमसभा को संबोधन
शाम को वे दिल्ली लौट जाएंगे।
आवागमन के लिए तय रूट
राजधानी आने वाले लोगों के लिए प्रशासन ने 6 मुख्य रूट निर्धारित किए हैं — बलौदाबाजार, महासमुंद, दुर्ग, धमतरी, राजनांदगांव और गरियाबंद दिशा से आने वालों के लिए अलग-अलग पार्किंग और पहुंच मार्ग तय किए गए हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
May 7, 2026 /
Cockroach Control Tips: किचन घर की वह जगह होती है जहां साफ-सफाई सबसे ज्यादा जरूरी मानी जाती है, लेकिन यही जगह अक्सर कॉकरोच का ठिकाना बन जाती है। रात होते ही ये सिंक, गैस चूल्हे के आसपास और किचन कैबिनेट...
By User 6 /
May 8, 2026 /
महाराष्ट्र : नासिक से जुड़े चर्चित TCS केस में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। कंपनी की निलंबित HR मैनेजर निदा खान को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। वह पिछले करीब एक महीने से फरार चल रही थी। पुलिस...
By User 6 /
May 7, 2026 /
रायपुर, 6 मई 2026।छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण (CBDA) द्वारा राष्ट्रीय शर्करा संस्थान (NSI), कानपुर के सहयोग से दुर्ग जिले के ग्राम गोढ़ी स्थित बायोफ्यूल कॉम्प्लेक्स में किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में दुर्ग, बेमेतरा और कबीरधाम (कवर्धा)...
By User 6 /
May 7, 2026 /
रायपुर, 7 मई 2026।कबीरधाम जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र में आयोजित सुशासन तिहार के दौरान एक भावुक और प्रेरणादायक तस्वीर देखने को मिली। ग्राम पंचायत लोखान के कमराखोल गांव में मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai अचानक ग्रामीणों के बीच पहुंचे, जहां...
By User 6 /
May 8, 2026 /
मध्य प्रदेश: रायसेन जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां दुष्कर्म मामले की नाबालिग पीड़िता की घर में घुसकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपी लगातार केस वापस लेने का दबाव बना रहा था। जब...
By User 6 /
May 10, 2026 /
राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से निकली एक और प्रेरणादायक सफलता की कहानी सामने आई है। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा जारी भारतीय वन सेवा परीक्षा 2025 के अंतिम परिणाम में 148 उम्मीदवारों ने जगह बनाई, जिसमें सुष्मिता सिंह ने...
By User 6 /
May 7, 2026 /
रायपुर, 07 मई 2026। छत्तीसगढ़ में केंद्र और राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी ‘विश्व की सबसे बड़ी अनाज भंडारण योजना’ को सफलतापूर्वक लागू करने में धमतरी जिला एक मॉडल के रूप में उभरकर सामने आया है। सहकारी क्षेत्र को सशक्त बनाने...
By User 6 /
May 7, 2026 /
रायपुर, 06 मई 2026।नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 10 और 13 मई को होने वाले टाटा आईपीएल टी-20 मैचों को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। राज्य के मुख्य सचिव विकासशील ने...
By User 6 /
May 12, 2026 /
वडोदरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और जरूरत न होने पर सोने की खरीद टालने की अपील की है। गुजरात के वडोदरा में संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि...
By User 6 /
May 11, 2026 /
“पारदर्शिता की नई पहचान ‘ई-ऑफिस’ नितेश चक्रधारी सहायक जनसंपर्क अधिकारी रायपुर, 11 मई 2026 विशेष लेख : ‘ई-ऑफिस का विस्तार: छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक कार्यसंस्कृति में डिजिटल क्रांति का आगाज’ विशेष लेख : ‘ई-ऑफिस का विस्तार: छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक...