Google Analytics Meta Pixel विधानसभा में जमकर हुआ हंगामा, राममंदिर चंदा चोरी पर चली जमकर बहस - Ekhabri.com

विधानसभा में जमकर हुआ हंगामा, राममंदिर चंदा चोरी पर चली जमकर बहस

रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव लाकर तत्काल चर्चा की मांग की। स्पीकर डॉ. रमन सिंह ने चर्चा की अनुमति नहीं दी। इसके बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर हंगामा हुआ।

 

प्रश्नकाल के बाद नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण में चोरी के मुद्दे पर काम रोको प्रस्ताव की सूचना देकर चर्चा की मांग की। पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने इसका विरोध करते हुए कहा कि यह राज्य का विषय नहीं है।

इस पर डॉ. महंत ने कहा कि जब राम मंदिर निर्माण पर सदन में कृतज्ञता ज्ञापन दिया गया था, तब अब चोरी के मामले में निंदा प्रस्ताव भी लाया जाना चाहिए, कांग्रेस उसका समर्थन करेगी। कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव ने आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष चंदा चोरो को बचा रहा है। डॉ. महंत ने कहा कि वे अपनी भावनाएं व्यक्त करना चाहते हैं और मंदिर निर्माण में लूट तथा चंदे की चोरी हुई है।

 

इस विषय में भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि किसने चोरी और किसने लूट की, यह स्पष्ट नहीं है और सभी बातें हवा-हवाई हैं। भाजपा विधायक धर्मजीत सिंह ने कहा कि कांग्रेस और उसके नेता राम मंदिर के अस्तित्व को ही नकारते हैं। इस पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि राम मंदिर निर्माण में डकैती हुई है। धर्मजीत सिंह ने जवाब में कहा कि कांग्रेस चाहे तो हिमाचल प्रदेश में रिपोर्ट दर्ज कराकर जांच करा ले।

Read Also  छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष बने रहेंगे महेंद्र छाबड़ा, सरकार ने नियुक्ति आदेश किया था निरस्त; हाईकोर्ट ने लगाई रोक

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि यह विषय छत्तीसगढ़ से संबंधित नहीं है और काम रोको प्रस्ताव अग्राह्य कर दिया। इसके बाद हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही पांच मिनट के लिए स्थगित कर दी गई। कार्रवाई दोबारा शुरू होने पर हंगामा जारी रहा और सदन की कार्रवाई दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

डेटा सेंटर से पर्यटन तक, सिंगापुर में छत्तीसगढ़ की बड़ी कामयाबी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय सफल सिंगापुर दौरे के बाद बुधवार को रायपुर लौट आया। इस यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ को कुल ₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं मिलीं। किसी एक...

वैष्णव देवी जाने वालों के लिए अच्छी खबर, दिल्ली से कटरा के बीच नवरात्र में चलेगी स्पेशल ट्रेन 

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. फेस्टिवल सीजन में यात्रियों और माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता...

बस्तर के पण्डुम कैफे ने पेश की पुनर्वास और स्वावलंबन की नई मिसाल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...

छत्तीसगढ़ में दिसंबर 2026 में होंगे निकाय-पंचायत चुनाव, तैयारियों की समीक्षा तेज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *