Google Analytics Meta Pixel कल है आषाढ़ की अमावस्या, पितरों को करें तर्पण मिलेगा असीमित पुण्य - Ekhabri.com

कल है आषाढ़ की अमावस्या, पितरों को करें तर्पण मिलेगा असीमित पुण्य

रायपुर । हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि को बहुत महत्‍वपूर्ण माना गया है। हर माह अमावस्या तिथि आती है और हर बार इसका महत्‍व भी बदल जाता है। जुलाई माह में आषाढ़ की अमावस्‍या मानी जाएगी। इस भौमवती अमावस्‍या कहा जाएगा, क्‍योंकि इस बार अमावस्‍या तिथि मंगलवार के दिन पड़ रही है। अमावस्या की तिथि को लेकर लोगों में भ्रम है। 13 या 14 जुलाई में से किसी दिन इसे मनाया जाएगा, चलिए जानते हैं।

 

 

इस दिन मनायें भौमवती अमावस्‍या

अमावस्‍या की तिथि का आरंभ 13 जुलाई, सोमवार को शाम 6 बजकर 50 मिनेट पर होगा और यह 14 जुलाई 2026 मंगलवार के दिन दोपहर 3 बजकर 13 मिनट पर समाप्‍त हो जाएगी। इसलिए उदया तिथि 14 जुलाई की मानी जा रही हैं। स्‍नान-दान करने के लिए मंगलवार का दिन ही सही रहेगा। स्‍नान-दान और तर्पण का सही मुहूर्त

अमावस्‍या के दिन आप किसी भी पवित्र नदी में ब्रह्म मुहूर्त में स्‍नान करें। आप प्रात: 4 बजे से लेकर 5 बजकर 30 मिनट तक कभी भी स्‍नान कर सकते हैं।

अमावस्‍या की पूजा के लिए सुबह 7 बजे से 10 बजे तक का टाइम सही रहेगा।

अपने पितरों को तर्पण देने के लिए अभिजीत मुहूर्त सही रहेगा। मंगलवार को दोपहर 12 बजकर 1 मिनट से लेकर 12 बजकर 49 मिनट तक आप कभी भी यह कार्य कर सकते हैं।

इस दिन दान करना भी बहुत शुभ माना जाता है। इसलिए आप दोपहर 3 बजे तक कभी दान कर सकते हैं।

यह है भौमवती अमावस्‍या का महत्‍व

मंगलवार का दिन मंगल ग्रह को समर्पित है और इसका एक अन्‍य नाम भौम भी है। इसलिए इस दिन मंगल ग्रह की शांति के लिए भी पूजा का विशेष महत्‍व बताया गया है। इससे मंगल दोष का प्रभाव कम होता है। भौमवती अमावस्‍या के दिन आपको लाल रंग की वस्‍तुएं, जैसे अनाज, वस्‍त्र, बर्तन, फल आदि का दान जरूर करना चाहिए। इसे बहुत ही पुण्‍यदायी माना गया है।

Read Also  बजरंग दल के पहुंचते ही ईसाई धर्मांतरण सभा में मची भगदड

 

इन दोषों से मिलेगी मुक्ति पितृ दोष और मंगल दोष के प्रभाव को कम करने के लिए भौमवती अमावस्‍या पर पीपल के वृक्ष की परिक्रमा करना शुभ होता है। साथ ही, तिल के तेल का दीपक जलाना भी लाभकारी हो सकता है।भौमवती अमावस्‍या को हिंदू धर्म में बहुत ही फलदायी तिथि माना गया है। इस दिन भगवान विष्‍णु और हनुमान जी के आशीर्वाद के साथ-साथ आप अपने पितरों को भी प्रसन्‍न कर सकते हैं।इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य न मानें। इसके लिए Ekhbari. Com जिम्मेदार नहीं है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे शामिल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के युवा प्रभाग और महानगर इकाई रायपुर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य...

छत्तीसगढ़ में पर्यटन विकास को नई रफ्तार, चित्रकोट समेत 20 स्थल होंगे विकसित  

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पर्यटन विकास को नई गति देने के लिए पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल ने विभागीय योजनाओं और विकास कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा की। नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में हुई बैठक में मंत्री...

वैष्णव देवी जाने वालों के लिए अच्छी खबर, दिल्ली से कटरा के बीच नवरात्र में चलेगी स्पेशल ट्रेन 

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. फेस्टिवल सीजन में यात्रियों और माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता...

माता ब्रह्मचारिणी का प्रिय फूल है सफेद गुलाब, चमेली और कमल, आज करें इस विधि के साथ देवी की पूजा

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *