रायपुर, 19 अक्टूबर 2024 – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा कबीरधाम के पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित स्वदेशी मेला के दूसरे दिन शामिल हुए। उन्होंने भारत माता की तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया और सांस्कृतिक कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने स्वदेशी मेला का अवलोकन भी किया।
मेले में महिला स्व-सहायता समूह और विभिन्न प्रांतों से आए विक्रेताओं ने उपमुख्यमंत्री का स्वागत किया। स्वदेशी उत्पादों की भव्यता देखकर उपमुख्यमंत्री बेहद प्रभावित हुए और दूसरे राज्यों से आए विक्रेताओं का स्वागत किया। मेला स्थल पर अंचल शर्मा और उनकी म्यूजिकल ग्रुप की प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
उपमुख्यमंत्री ने स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए कहा, “हमें अपने देश के उत्पादों पर गर्व करना चाहिए और उन्हें अपनाना चाहिए। ऐसे मेलों से न केवल सांस्कृतिक धरोहर संजोई जाती है, बल्कि स्थानीय उद्यमियों को भी बढ़ावा मिलता है।”
शर्मा ने ‘मेक इन इंडिया’ और ‘मेड इन इंडिया’ की पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि हमारे देश में नवाचार और स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने की दिशा में सरकार निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने छत्तीसगढ़ में शुरू होने वाले ‘आई हब’ की जानकारी देते हुए बताया कि यह नवाचार को प्रोत्साहित करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम होगा, जिससे राज्य के युवाओं को नई संभावनाएं मिलेंगी।
शर्मा ने स्वदेशी मेले की महत्ता पर जोर देते हुए कहा कि स्वदेशी उत्पाद न केवल देश की आर्थिक स्थिति को मजबूत करते हैं, बल्कि स्वाभिमान और आत्मनिर्भरता का प्रतीक भी हैं। उन्होंने देश के सुपर कंप्यूटर परम का उदाहरण देते हुए कहा कि भारत आज तकनीकी रूप से सशक्त हो गया है और दुनिया के बड़े देश भारत से तकनीकी उत्पाद खरीद रहे हैं।
उपमुख्यमंत्री ने कवर्धा के विकास कार्यों पर भी चर्चा की और कहा कि यहां कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की शुरुआत की जा चुकी है, जिसमें 300 करोड़ का मेडिकल कॉलेज और 11 करोड़ की सड़क निर्माण योजना शामिल है। उन्होंने सभी नागरिकों से स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देने और अपने समुदायों को भी इस दिशा में प्रेरित करने का आह्वान किया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 13, 2026 /
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...
By Reporter 5 /
August 15, 2026 /
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...
By User 6 /
August 11, 2026 /
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...
By User 6 /
August 11, 2026 /
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश के बाद सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर (मुख्य) परीक्षा-2024 की निर्धारित तिथियों...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...