रायपुर, 14 अप्रैल 2026छत्तीसगढ़ में नकली दवाओं के अवैध व्यापार के खिलाफ खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई, जिसमें अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय एक संगठित सप्लाई नेटवर्क का खुलासा हुआ है।
जानकारी के अनुसार, कुछ माह पूर्व नागपुर गोल्डन ट्रांसपोर्ट, गोगांव से नकली दवाओं की जब्ती के मामले में जांच शुरू की गई थी। इसी जांच के दौरान रोचक अग्रवाल (बिजरासन मेडिकोज, इंदौर), सुरेंद्र कामनानी (प्रेम प्रकाश एजेंसी, भाटापारा) और खेमराज बानी (सरस्वती मेडिकल स्टोर, सारंगढ़) की संलिप्तता सामने आई। तीनों आरोपियों को रायपुर में सोमवार को गिरफ्तार किया गया।
इस मामले में सरस्वती मेडिकल स्टोर, सारंगढ़ पर दिसंबर माह में विभागीय टीम ने विस्तृत जांच और जब्ती की कार्रवाई की थी। निरीक्षण के दौरान नकली और संदिग्ध दवाओं के भंडारण एवं वितरण से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले, जिन्हें जांच में शामिल किया गया है।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए विभाग ने अंतरराज्यीय स्तर पर भी जांच का दायरा बढ़ाया है। अधिकारियों के अनुसार, इस नेटवर्क से जुड़े अन्य राज्यों में सक्रिय लोगों और संस्थानों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
वर्तमान में मामले में नियमानुसार अभियोजन की प्रक्रिया जारी है। विभाग का कहना है कि इस अवैध व्यापार में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे दवाएं केवल अधिकृत मेडिकल स्टोर्स से ही खरीदें। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत विभाग को देने को कहा गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि नकली दवाओं के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
May 31, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय एक बार फिर विवादों में घिर गया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) रायपुर महानगर ने विश्वविद्यालय में कथित भ्रष्टाचार, वित्तीय अनियमितताओं और छात्र समस्याओं के विरोध में 2 जून...
By User 6 /
May 29, 2026 /
लखनऊ : राजधानी लखनऊ से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यूपी पुलिस में तैनात एक महिला दारोगा ने अपने ही ससुर पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि जब उसने इस घटना...
By Reporter 5 /
May 31, 2026 /
RCB ने GT को हराकर दर्ज की शानदार जीत, बल्लेबाजों का धमाल अहमदाबाद। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने गुजरात टाइटंस (GT) को हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस मैच में...
By User 6 /
May 28, 2026 /
रायपुर, 28 मई 2026।छत्तीसगढ़ के संगठित क्षेत्र में कार्यरत बीमित श्रमिकों के बच्चों के लिए मेडिकल शिक्षा में करियर बनाने का सुनहरा अवसर सामने आया है। भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अंतर्गत कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC)...
By User 6 /
May 31, 2026 /
छत्तीसगढ़। प्रदेश में मौसम का मिजाज तेजी से बदलता दिख रहा है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में लगभग 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे...
By User 6 /
June 2, 2026 /
रायपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने मंगलवार को कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में 15 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए कुलपति कार्यालय का घेराव किया। परिषद ने विश्वविद्यालय में कथित प्रशासनिक अनियमितताओं, छात्र समस्याओं और भ्रष्टाचार...
By User 6 /
May 28, 2026 /
बाल हर किसी की सुंदरता का एक खास अंग है. अगर आपके बाल खूबसूरत और घने हैं तो आप सहज ही अन्य लोगों में खास नजर आएंगी. लेकिन आज की दिनचर्या और काम के कारण लोगों को बड़ी दिक्कतों का...
By User 6 /
June 2, 2026 /
रायपुर। रायपुर के अभनपुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की एक वारदात सामने आई है। बैंक मित्र से दो लाख रुपये लूटने के लिए बाइक सवार बदमाशों ने पहले मिर्ची पाउडर का सहारा लिया। आरोपियों ने रास्ता रोककर नकदी से...
By User 6 /
May 29, 2026 /
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में नौतपा के बीच मौसम का मिजाज बदल गया है. अंबिकपुर समेत कई जगहों पर आंधी तुफान के साथ बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने आज से अगले 2 दिनों तक रायपुर समेत प्रदेश के...
By User 6 /
May 29, 2026 /
रायपुर, 28 मई 2026। छत्तीसगढ़ सरकार राज्य को राष्ट्रीय और वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने के लिए लगातार प्रयासरत है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में पर्यटन एवं हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में निवेश को नई गति मिल रही है, जिससे...