मुंबई। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा है कि फिलहाल कहीं भी पाबंदी बढ़ाने पर विचार नहीं, पर बढ़ते आंकड़ों पर सरकार की नजर बनी है। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे के दौरान 3,626 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं और 37 लोगों की मौत हुई है। मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा कि मुंबई में तीसरी लहर आ चुकी है। हमें बेहद सतर्क रहने की जरूरत है। इधर, राज्य के ऊर्जा मंत्री नितिन राऊत ने कहा कि नागपुर में दोगुनी रफ्तार से कोरोना केस मिल रहे हैं। इसे देखकर कहा जा सकता है कि शहर में कोरोना की तीसरी लहर आ चुकी है। पेडनेकर ने कहा, ‘मुंबई में तीसरी लहर आ नहीं रही है, बल्कि आ चुकी है। कोरोना का फैलाव रोकने के लिए पाबंदियां लगाने का हक राज्य सरकार को है। जरूरी होने पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे फैसला करेंगे। इस बीच लोगों से विनती है कि वे खुद को संभालें। उन्होंने गणेशोत्सव पर सार्वजनिक आयोजन से बचने की राय दी और घर पर ही पूजा-पाठ करने को कहा।
नागपुर में लग सकते हैं कड़े प्रतिबंध : ऊर्जा मंत्री नितिन राऊत ने कहा कि कोरोना के बढ़ते केसों को देखते हुए जल्द ही कोविड आपदा प्रबंधन बल की बैठक होगी। कुछ पाबंदियां लगाने का फैसला लिया गया है, लेकिन इसके बारे में जनता के प्रतिनिधियों के साथ बात करके अंतिम फैसला लिया जाएगा। राउत ने कहा कि स्थानीय प्रशासन कोविड से जुड़ी पाबंदियों का जल्द ही ऐलान कर सकता है। विदर्भ क्षेत्र में अगस्त में कोरोना के केस तेजी से नीचे आए थे। कई दिनों से इस क्षेत्र में कोरोना से जुड़ी एक मौत भी नहीं हुई। नागपुर जिले में 17 अगस्त से सारी पाबंदियां हटा ली गई थीं। दूसरे हिस्सों के मुकाबले अगस्त में विदर्भ रीजन में कोविड मामलों में तेज गिरावट देखी गई थी। विदर्भ के नागपुर जिले में अगस्त में सिंगल डिजिट मामले ही रिपोर्ट हो रहे थे, लेकिन लगातार दो दिनों से यहां डबल डिजिट मामले रिपोर्ट हो रहे हैं। कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने मंगलवार को कहा कि केरल में ओणम त्योहार के दौरान भीड़ की वजह से कोविड के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ था। इसे देखते हुए राज्य सरकार गणेश विसर्जन के लिए तैयारियां कर रही हैं और लोगों से भी अपील करती है कि कोविड गाइडलाइंस का पालन करें। महाराष्ट्र के पुणे डिविजन में पिछले 24 घंटे के दौरान 1267, मुंबई में 728, नासिक सर्कल में 953, कोल्हापुर सर्कल में 517 और नागपुर सर्कल में सबसे कम 14 नए मामले सामने आए हैं। नागपुर में सिंगल डिजिट मामलों के कारण 17 अगस्त से लगभग सारी पाबंदियां हटा ली गयीं थीं। अब डबल डिजिट मामलों ने सख्तियों की तलवार फिर लटकी है। स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा है कि फिलहाल कहीं भी पाबंदी बढ़ाने पर विचार नहीं, पर बढ़ते आंकड़ों पर सरकार की नजर बनी है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...
By User 6 /
October 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...
By User 6 /
October 28, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर 2026 को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने जिला स्तरीय कार्यक्रमों के मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर...
By Reporter 5 /
October 28, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...
By User 6 /
October 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 31 अक्टूबर से शुरू होगी। यह परीक्षा 4 नवंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। लोक शिक्षण संचालनालय के...
By User 6 /
October 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ के कारण फसलों को हुए नुकसान के बाद प्रभावित किसानों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को तत्काल फसल क्षति का सर्वेक्षण कराने और...
By User 6 /
October 28, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में भवन निर्माण नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई की है। नगर निगम के जोन-8 क्षेत्र के माधव राव सप्रे वार्ड क्रमांक 69 के रायपुरा इलाके सहित अन्य क्षेत्रों में स्वीकृत अनुमति...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा...
By User 6 /
October 30, 2026 /
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों की विषय योजना में बदलाव किया है। नई व्यवस्था के तहत शैक्षणिक सत्र 2027-28 में कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को पर्यावरण शिक्षा...
By User 6 /
October 29, 2026 /
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में 25 हजार रुपये की रिश्वत से जुड़े वायरल वीडियो एक सामने आया है। इस वीडियो में ऋषिपुरी गोस्वामी रिश्वत लेते नजर आए है, जिनपर प्रशासन ने कार्रवाई की है। जानकारी है कि तहसीलदार की जांच में रिश्वत...