Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए उन्नति और आपको दूसरों की मदद करने का दिन रहेगा। सायंकालका समय परोपकार के कार्यों में व्यतीत करेंगे कार्यक्षेत्र में भी आज आप कुछ परिवर्तन कर सकते हैं, जो आपको थोड़ी परेशानी में भी डाल सकते हैं, क्योंकि इससे आपके साथियों का मन खराब हो सकता है। संतान पक्ष की ओर से आज आपको कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है। जीवन साथी से यदि आपकी कोई अनबन चल रही थी, तो आज आप उसे दूर करने में सफल रहेंगे, लेकिन परिवार में आज माहौल सकारात्मक रहेगा।

वृष राशि : आज का दिन आपके लिए चारों ओर का वातावरण सुखद रहेगा। व्यवसाय कर रहे लोगों को आज दोपहर तक कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे उनके मन में हर्ष होगा। आज आप अपने परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम पर भी चर्चा कर सकते हैं, जिसमें आपको परिवार के बुजुर्ग सदस्यों की सलाह की आवश्यकता होगी। सायंकाल के समय आज आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, लेकिन आज आपको अपनी आय और व्यय दोनों में संतुलन बना कर रखना होगा, नहीं तो भविष्य में आप किसी आर्थिक स्थिति पर कोई संकट मंडरा सकता है।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपको अपने पिताजी व उच्च अधिकारियों की कृपा से किसी संपत्ति की प्राप्ति कर सकते हैं, जिससे आपके संपत्ति की अभिलाषा भी पूरी होगी। कार्यक्षेत्र में आज एक के बाद एक कार्य आपको सौंपा जा सकता है, जिसके कारण व्यस्तता अधिक रहेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज कोई सुखद अनुभव होगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह भी आज समाप्त होगी। आज  भाइयों के साथ यदि आपका कोई मनमुटाव चल रहा था, तो वह समाप्त होगा।

Read Also  आज का राशिफल

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप अपने व्यवसाय की के लिए लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए कोई शुभ सूचना लेकर आएगी। यदि आप किसी परीक्षा की तैयारी में लगे हैं, तो आज आप उसके लिए आवेदन कर सकते हैं। यदि आपने किसी नए व्यवसाय को करने का मन बनाया है, तो उसके लिए भी दिन रहेगा। कार्य क्षेत्र में आज आपके सुझावों का स्वागत होगा, जिसे देख कर आपको खुशी होगी व आज उच्च अधिकारियों की कृपा से आप को पदोन्नति भी प्राप्त हो सकती है।

सिंह राशि : राजनीति से जुड़े जातकों यदि किसी जनसभा आदि को करेंगे, तो उसमें वह पूर्ण रूप से सफल रहेंगे व अपने जन समर्थन में भी इजाफा कर पाएंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होने से आज आपका मन प्रसन्न होगा, लेकिन पारिवारिक  समस्या आप अपने भाइयों की सलाह की आवश्यकता होगी। यदि आपके पिताजी को कोई नेत्र संबंधित समस्या है, तो उसके कष्ट बढ़ सकते है। यदि ऐसा हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। छोटे व्यापारियों को आज नगद धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। आज अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी कुछ धन व्यय करेंगे।

कन्या राशि : आज कार्यक्षेत्र में आपके प्रतिद्वंदी आपका सिर दर्द बने रहेंगे। यदि ऐसा हो, तो आपको उनसे सावधान रहने की कोशिश करनी होगी, नहीं तो वह आपके किसी बनते हुए काम को बिगाड़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक धन लाभ होने से आपका मन प्रसन्न होगा, लेकिन आपको उसमें से बचत की ओर भी ध्यान देना होगा। सायंकाल का समय आज आप वृद्धजनों की सेवा प्रदान करने के कार्यों में व्यतीत करेंगे। यदि आपके आसपास में आज कोई वाद-विवाद पनपता है, तो आपको उससे बचने की कोशिश करनी होगी।

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। यदि आपके परिवार में कोई कलह चल रही थी, तो वह आज फिर से सिर उठा सकती है, जिसके कारण आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा। यदि ऐसा हो, तो आपको आज किसी वरिष्ठ सदस्य से सलाह लेनी पड़ सकती है। सरकारी नौकरी से जुड़े जातक यदि आज किसी कार्य को अपने हाथ में ले, तो उसे सायं काल तक पूरा अवश्य करे, नहीं तो वह उनके लिए कोई परेशानी बन सकता है। यदि आज आप अपने किसी मित्र के लिए भी कुछ पैसों का इंतजाम कर सकते हैं।

Read Also  नवरात्रि पंचमी देवीदर्शनं: माँ बम्लेश्वरी डोंगरगढ़

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आज आप अपनी धन को बढ़ाने के लिए जिस भी कार्य में निवेश करेंगे, तो वह आपके लिए लाभ का सौदा लेकर आएगा, लेकिन आप अपने रुके हुए कार्य को भी पूरा करने के लिए आज आप तत्पर रहेंगे, जिसे देख कर आपका मन प्रसन्न होगा। संतान की आज कुछ जरूरी आवश्यकताओं की खरीदारी पर भी आज आप कुछ धन व्यय करेंगे। सायं काल का समय आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों की फरमाइशे पूरे करने में व्यतीत करेंगे।

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहेगा। आज आपके घर व व्यवसाय में आपके सामने कुछ ऐसे खर्च आएंगे, जो आप को ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे और लेकिन आपको खर्चों को करते समय ध्यान देना होगा कि आप अपनी आय को ध्यान में रखें। यदि ऐसा नहीं किया, तो आपके धन कोष में कमी आ सकती है। यदि आज आप किसी को उधार देने की सोच रहे थे, तो बिल्कुल ना दें, नहीं तो वह धन फंस सकता है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आज आप यदि किसी प्रकार की मदद मांगेंगे, तो वह आपको अवश्य मिलेगी।

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए व्यावसायिक क्षेत्र में आपको मन के अनुकूल लाभ देने वाला रहेगा, जिसके कारण आपका मन में हर्ष होगा, लेकिन आज आपको वाहन के प्रयोगों से सावधानी बरतनी होगी, क्योंकि अकस्मात वाहन की खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के बीच आज कोई बहस बाजी हो सकती है, जिसमें आपके जीवन साथी नाराज हो सकते हैं। रोजगार की दिशा में जो लोग कार्यरत हैं, आज उनको उत्तम अवसर प्राप्त होंगे। यदि आज कहीं पर धन का निवेश करना पड़े, तो दिल खोलकर करें क्योंकि भविष्य में वह आपको भरपूर लाभ देंगे।

Read Also  आज तीसरा सावन सोमवार और नाग पंचमी, जानिए क्यों खास है आज का दिन

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए थोड़ी परेशानी भरा रह सकता है। आज आपकी माताजी के स्वास्थ्य में अचानक से गिरावट आपको परेशान कर सकती है। यदि ऐसा हो, तो आपको उनके बाहर के खानपान पर संयम बरतना होगा, नहीं तो उनको कोई बड़ी समस्या हो सकती है। यदि आज किसी संम्पति की खरीदारी का मन बना रहे हैं, तो उसके चल व अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच लें, नहीं तो भविष्य में आपको धोखा हो सकता है। गृहस्थ जीवन आनंदमय रहेगा।

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए आनंददायक रहेगा। यदि आज आप किसी से उधार लेने की सोच रहे हैं, तो वह भी आज आपको आसानी से मिल सकता है। आज आप किसी व्यावसायिक समस्या को देखकर परेशान हो सकते हैं। पारिवारिक सदस्यों में आपसी प्रेम बना रहेगा। संतान के द्वारा किए गए कार्यों में आज आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। आज आप अपने लिए भी कुछ समय निकालने में कामयाब रहेंगे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

डेटा सेंटर से पर्यटन तक, सिंगापुर में छत्तीसगढ़ की बड़ी कामयाबी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय सफल सिंगापुर दौरे के बाद बुधवार को रायपुर लौट आया। इस यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ को कुल ₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं मिलीं। किसी एक...

बस्तर के पण्डुम कैफे ने पेश की पुनर्वास और स्वावलंबन की नई मिसाल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...