उज्जैन। (अशोक महावार),रविवार- सोमवार की दरमियानी रात एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की ने महाकाल मंदिर से कुछ दूरी पर बने होटल हाई लाइट की चौथी मंजिल से कूद गई. जिसके बाद लोग उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर के थाना महाकाल क्षेत्र अंतर्गत से एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। रविवार सोमवार की दरमियानी रात एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की ने महाकाल मंदिर से कुछ दूरी पर बने होटल हाई लाइट की चौथी मंजिल से कूद गई। जिसके बाद लोग उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
पूरे मामले में पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खुलासा करते हुए बताया कि लड़की प्रेमी युवक के साथ बिना आईडी प्रूफ के 4 दिनों से होटल में ठहरी हुई थी। दोनों के बीच दोस्तों से बात करने की शंका व सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर विवाद हुआ था। विवाद में युवक ने उसे चांटा मार दिया जिसपर गुस्से में वह होटल की बालकनी से कूद गई और उसकी मौत हो गई ।
पुलिस ने मामले में CCTV फुटेज व महाकाल मंदिर दर्शन करने आये यात्रियों से पूछताछ कर सच्चाई तक पहुंचने में सफलता हांसिल की। इस मामले में दो लोगों के विरुद्ध धारा 305, 34, 188 में प्रकरण पंजिबद्ध किया गया है।
एएसपी अमरेंदर सिंह ने बताया कि मृतका एक युवक के साथ होटल के कमरा नंबर 402 में पिछले 4 दिनों से रुकी हुई थी। घटना से आधे घंटे पहले लड़की के सोशल मीडिया पोस्ट और अन्य लड़के दोस्तों से बात करने को लेकर दोनों में कहासुनी हुई थी। जिसपर लड़के ने उसे चांटा मारा और वह बालकनी की दीवार पर बैठ गई और कूद गई। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे रोकने का प्रयास किया लेकिन वह तब तक कूद गई। इस मामले में लड़की के साथी और होटल के संचालक जिसने उसे बिना आईडी के होटल में रुकने दिया, दोनों पर केस दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बताया कि लड़की थाना कोतवाली क्षेत्र की नीवासी है। उसके परिवार का कहना है कि वह पहले ही इस युवक के साथ घर से जा चुकी है, जिसकी शिकायत भी उन्होंने पुलिस को की थी। तब भी पुलिस ने युवक के विरुद्ध 363, 376 में प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश कर जेल भेजा था। राजीनामे के बाद युवक रिहा हो गया था और फिर से उनकी बेटी के साथ रहने लगा था।परिजन आपसी सहमति से दोनों की शादी करवाना चाहते थे।
आईडी प्रूफ के बिना होटल में एंट्री और रूम बुकिंग देने व सुसाइड मामला सामने आने के बाद सीएसपी पल्लवी शुक्ला ने कहा की मंदिर के आस पास व अन्य तमाम होटल व यात्री ग्रह संचालकों के निगम व पुलिस द्वारा गुमास्ता अभियान के तौर पर चेक किए जाएंगे।
अगर किसी भी तरह से गड़बड़ी पाई जाती है तो इसमें जो भी वैधानिक कार्यवाई होगि वो संचालक के विरुद्ध की जाएगी।
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने ओडिशा प्रवास के दौरान सोमवार को भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ राजनेता विश्वभूषण हरिचंदन से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस दौरान विश्वभूषण...
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...