Google Analytics Meta Pixel मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश के बाद 5 महीनों में 2069 लोगों को अनुकम्पा नियुक्तियां - Ekhabri.com

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश के बाद 5 महीनों में 2069 लोगों को अनुकम्पा नियुक्तियां

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर पिछले 5 महीनों के दौरान चलाए गए विशेष अभियान में अब तक 44 विभागों के 2069 पात्र आवेदकों को अनुकम्पा नियुक्ति दी जा चुकी हैं। कोरोना संक्रमण की वजह से उत्पन्न परिस्थितियों को देखते हुए बघेल ने नियमों को शिथिल करते हुए सभी विभागों को अनुकम्पा नियुक्ति के प्रकरणों में तेजी से कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे। इस निर्देश के बाद 44 विभागों के आवेदकों को लाभ हुआ है।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में 18 मई 2021 को आयोजित केबिनेट की बैठक में तृतीय श्रेणी के पदों पर अनुकंपा नियुक्ति देने के लिए 10 प्रतिशत के सीमा बंधन को 31 मई 2022 तक के लिए शिथिल किया गया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर विभागों के इस कदम से न केवल कोरोना में असामयिक निधन होने के कारण आसराहीन हो चुके परिवारों को, बल्कि अनेक वर्षों से लंबित प्रकरणों में भी अनुकंपा की राह देख रहे परिवारों को राहत मिली है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा सबसे अधिक 1293 आवेदकों को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान कर दी है। इसके बाद गृह (पुलिस) विभाग में 125, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में 107, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में 101, ऊर्जा विभाग में 75, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग में 51, उच्च शिक्षा विभाग में 43, पशुधन विकास विभाग में 33, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग में 28, लोकनिर्माण विभाग में 27, जलसंसाधन विभाग में 29 आवेदकों को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की जा चुकी है। इसी प्रकार कृषि एवं किसान कल्याण (संचालनालय कृषि) में 17, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में 16, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार में 16, वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग में 16, वित्त विभाग में 13, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग में 10, सामान्य प्रशासन विभाग में 10, खनिज साधन विभाग में 07, महिला एवं बाल विकास विभाग में 06, विधि एवं विधायी कार्य विभाग में 06, वाणिज्य एवं उद्योग विभाग में 05, सहकारिता विभाग में 05, ग्रामोद्योग विभाग में 05, मछली पालन विभाग में 05, चिकित्सा शिक्षा विभाग में 05, आवास एवं पर्यावरण विभाग में 04, समाज कल्याण विभाग में 03, वाणिज्यिक कर विभाग में 02, परिवहन विभाग में 02, वाणिज्यिक कर (पंजीयन) विभाग में 01, पर्यटन विभाग में 01, संस्कृति विभाग में 01 और छत्तीसगढ़ विभानसभा सचिवालय में 01 आवेदक को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की गई है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


ब्रेकिंग। बड़े प्रशासनिक बदलाव के आईएएस रमेश कुमार शर्मा को मिली नई जिम्मेदारी

By User 6 / June 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर में राज्य शासन में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए गृह विभाग में सचिव पद पर कार्यरत आईएएस रमेश कुमार शर्मा को नई जिम्मेदारी सौंपी है। आदेश के अनुसार, उन्हें अब आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियों के पद...

पहले मारी टक्कर, फिर लूटा मोबाइल और पैसा

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले से बड़ी आपराधिक घटना की खबर मिली है। बसंतपुर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना का झूठा बहाना बनाकर और विवाद खड़ा कर राहगीरों के साथ लूटपाट करने वाले शातिर गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार...

छत्तीसगढ़ में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती नियमों में बड़ा बदलाव तय, 11 साल बाद बदल सकती है योग्यता की शर्तें

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : उच्च शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती को लेकर बड़ा बदलाव होने की तैयारी चल रही है। करीब 11 साल बाद भर्ती नियमों में संशोधन की संभावना जताई जा रही है, जिससे हजारों अभ्यर्थियों को सीधा फायदा मिल...

आज है अंतिम बड़ा मंगलवार, कर ले यह अचूक उपाए होगी असीम कृपा

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
9 जून 2026 को अधिकमास का अंतिम बड़ा मंगलवार मनाया जा रहा है. यह दिन भगवान हनुमान की उपासना के लिए विशेष रूप से शुभ माना जाता है.अधिकमास में पड़ने वाला यह अंतिम बड़ा मंगल हनुमान जी की कृपा प्राप्त...

छत्तीसगढ़ का गौरव: आयुष पांडे ने इंडिया टीम-ए में बनाई जगह, मेहनत और जुनून से रचा सफलता का इतिहास 

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है, जिसने पूरे छत्तीसगढ़ को गर्व से भर दिया है। प्रदेश के होनहार युवा खिलाड़ी आयुष पांडे ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर इंडिया टीम-ए में चयन हासिल कर लिया है। यह...

26/11 के अनसुने नायकों पर आधारित फिल्म की रायपुर में विशेष स्क्रीनिंग

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 8 जून 2026।राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय सहित परिजन, फिल्म अभिनेत्री एवं सांसद...

26/11 के अनसुने नायकों पर आधारित फिल्म की रायपुर में विशेष स्क्रीनिंग

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 8 जून 2026।राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय सहित परिजन, फिल्म अभिनेत्री एवं सांसद...

जेल में बलात्कार के आरोपी ने लगाई फांसी

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
जांजगीर-चांपा। जिला जेल खोखरा में मंगलवार सुबह बड़ी खबर सामने आई जिसमें एक विचाराधीन बंदी का शव जेल परिसर के बाथरूम में फंदे से लटका हुआ मिला। उसने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान कोरबा जिले...

आरोपी पकड़ने गई छत्तीसगढ़ पुलिस पर हमला, ‘चोर-चोर’ की अफवाह फैलते ही ग्रामीणों ने घेरा, एक जवान गंभीर घायल

By User 6 / June 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में वांछित आरोपियों की तलाश में पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के दौरान फैली अफवाह के बाद स्थिति इतनी बिगड़ गई कि पुलिसकर्मियों को जान...

मोदी के 12 साल पूरे, साय ने विकास सहयोग पर जताया आभार

By User 6 / June 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 जून 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ के विकास में केंद्र सरकार द्वारा दिए गए सहयोग...