Google Analytics Meta Pixel प्रदेश में जिले पांच बने, नगर निगम केवल एक बना- सीएम भूपेश बघेल - Ekhabri.com

प्रदेश में जिले पांच बने, नगर निगम केवल एक बना- सीएम भूपेश बघेल


दुर्ग। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रिसाली निगम में 27 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन की सौगात दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में 5 जिले बने हैं तथा तहसील भी बहुत संख्या में बने हैं लेकिन नगर निगम केवल एक बना है और वह है रिसाली।

सीएम ने कहा- “क्षेत्र की जनता की लंबे समय से मांग थी कि यहां पर निगम बने। गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने इसके लिए प्रस्ताव दिया तो हमने निश्चय किया कि रिसाली की जनता को जल्दी ही निगम की सौगात देंगे। साल भर में ही निगम बन गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि 3 सालों में छत्तीसगढ़ देशभर में विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी रहा है, चाहे वह क्षेत्र वनोपज संग्रहण का हो अथवा स्वच्छता का क्षेत्र हो। वनोपज को ही लें, पहले केवल 7 प्रकार के वनोंपज की खरीदी होती थी अब 51 प्रकार के वनोपज की खरीदी होती है। स्वच्छता के क्षेत्र में यदि अवार्ड देखें तो राष्ट्रपति द्वारा दिए जाने वाले 239 पुरस्कारों में से 67 छत्तीसगढ़ से संबंधित हैं यह बड़ी उपलब्धि है। इस उपलब्धि में रिसाली भी शामिल है।” मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि नगरीय क्षेत्रों में अधोसंरचना विकास के लिए किसी तरह से राशि की कमी नहीं की गई है।

आज ही जिले के नगरीय निकायों के लिए 177 करोड रुपए की राशि का लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया गया है। इस मौके पर अपने संबोधन में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि रिसाली नगर निगम बनाने के पीछे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की बड़ी भूमिका है। जब उनके समक्ष प्रस्ताव रखा गया तो उन्होंने तुरंत इसकी प्रक्रिया आरंभ करा दी और 1 साल के भीतर ही निगम बन गया। मुख्यमंत्री के सामने जब भी रिसाली निगम के लिए विकास कार्यों की जो मांग की गई। मुख्यमंत्री ने हमेशा उसे पूरा किया और उनके कुशल मार्गदर्शन में रिसाली निगम का तेजी से विकास हो रहा है।

Read Also  20 लाख से अधिक का पकड़ाया अवैध धान, 3 ट्रक समेत 6 वाहन जब्त

इस मौके पर नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव डहरिया ने कहा कि रिसाली में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं और जो जो भी निर्माण कार्य जनप्रतिनिधियों द्वारा चाहे गए हैं, उसे स्वीकृत किया गया है। भविष्य में भी रिसाली निगम के लिए किसी तरह की कमी नहीं रहने दी जाएगी।

अपने संबोधन में वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने हर वर्ग के लिए विकास की योजनाएं तैयार की है और इसके माध्यम से छत्तीसगढ़ का समग्र विकास तेजी से हो रहा है। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी न्याय योजना आदि योजनाओं के माध्यम से प्रदेश तेजी से विकास की राह पर आगे बढ़ा है। इस मौके पर भिलाई विधायक देवेंद्र यादव, खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन एवं अन्य जनप्रतिनिधि तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।


महाविद्यालय तथा अस्पताल भवन के निर्माण की घोषणा- मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर रिसाली निगम में महाविद्यालय तथा अस्पताल भवन के निर्माण की घोषणा भी की। साथ ही उन्होंने कल्याणी मंदिर से श्याम नगर चौक तक 1 करोड़ रुपए की राशि सड़क निर्माण के लिए देने की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने एक विशेष मद अंतर्गत 1 करोड़ रुपए की राशि भी दी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


महतारी वंदन योजना में बड़ा अपडेट, e-KYC की समय सीमा बढ़ी, महिलाओं को मिली राहत…जानें नया अपडेट

By User 6 / April 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़: महतारी वंदन योजना का लाभ ले रही महिलाओं के लिए एक अहम अपडेट सामने आया है। राज्य सरकार ने इस योजना के तहत अनिवार्य e-KYC की समय सीमा को बढ़ा दिया है। पहले यह प्रक्रिया 30 जून तक पूरी...

दिल दहला देने वाली घटना : बच्चों के सामने पत्नी का गला काटा, सिर लेकर घूमाता रहा पति,फिर जो हुआ….

By User 6 / April 23, 2026 / 0 Comments
कोरबा 23 अप्रैल 2026। कोरबा जिले के ग्राम बुंदेली में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ग्रामीण ने अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी एक हाथ में पत्नी का कटा...

रायपुर में गंदे पानी की सप्लाई पर मचा हड़कंप, नगर निगम ने तुरंत लिया सख्त एक्शन

By User 6 / April 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर : शहर के नगर निगम जोन-9 क्षेत्र में टैंकर के जरिए गंदे पानी की आपूर्ति का गंभीर मामला सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। शिकायत मिलते ही नगर निगम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 24, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 25, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

अभनपुर में मासूम से दरिंदगी…पड़ोसी युवक गिरफ्तार, इलाके में आक्रोश

By User 6 / April 27, 2026 / 0 Comments
अभनपुर: अभनपुर थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां साढ़े चार साल की बच्ची के साथ गंभीर अपराध किया गया। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। पड़ोसी बना आरोपी: भरोसे...

स्किन ग्राफ्टिंग से पलक का सफल पुनर्निर्माण, मरीज को नई दृष्टि

By User 6 / April 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 23 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) बिलासपुर में डॉक्टरों की टीम ने एक जटिल चिकित्सा प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम देते हुए 22 वर्षीय युवक को नई दृष्टि और सामान्य जीवन की ओर लौटने का अवसर दिया है। सड़क दुर्घटना...

रायपुर में 50 लाख लेकर ड्राइवर फरार…भरोसे का बड़ा धोखा, पुलिस के लिए चुनौती बना मामला

By User 6 / April 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर: राजधानी रायपुर के खम्हारडीह इलाके से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक कंस्ट्रक्शन कारोबारी का ड्राइवर ही 50 लाख रुपये लेकर फरार हो गया। इस घटना ने शहर में सनसनी फैला दी है। बैंक बंद होने...

बरनवापारा अभयारण्य में काले हिरणों की संख्या 200 के करीब पहुंची

By User 6 / April 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के बरनवापारा वन्यजीव अभयारण्य में काले हिरणों के संरक्षण और पुनर्स्थापन की पहल अब एक सफल उदाहरण के रूप में सामने आई है। कभी स्थानीय रूप से विलुप्त हो चुके काले हिरणों की संख्या अब...

छत्तीसगढ़ मनरेगा ई-केवाईसी में देश में अव्वल, 97 प्रतिशत कार्य पूर्ण

By User 6 / April 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत श्रमिकों के ई-केवाईसी कार्य में पूरे देश में पहला स्थान हासिल कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की है। भारत सरकार की ताजा रिपोर्ट के अनुसार,...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *