एक्टर शाहिद कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म जर्सी को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। ट्रेलर रिलीज होते ही एक्टर अपने क्रिकेट वाले अंदाज को लेकर काफी छाए हुए हैं। इसी बीच शाहिद ने इस फिल्म की शूटिंग को लेकर एक खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि वह जर्सी की शूटिंग के दौरान काफी जख्मी हो गए थे।
शाहिद कपूर अपनी आगामी फिल्म जर्सी को लेकर बेहद उत्साहित हैं। अब उन्होंने खुलासा किया है कि फिल्म जर्सी की शूटिंग के दौरान उनके निचले होठ में गेंद आकर लग गई थी, जिससे वो बुरी तरह से जख्मी हो गए थे। शनिवार को अभिनेता ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लाइव सेशन का आयोजन किया था, जिसमें उन्होंने ये बात कही है।
शाहिद ने हाल ही में बताया कि “मैंने इस फिल्म में अपना होंठ में चोट लगवा लिया और जर्सी की ये मेरी सबसे मजबूत स्मृति है। मुझे लगा कि मैं फिर कभी पहले जैसा नहीं दिखूंगा। उन्होंने कहा ये घटना तब हुई जब मैं एक अनुभवी बॉल को ऑफ कैमरा प्रैक्टिस कर रहा था। और ये वो दिन था, जब उन्होंने अपना हेलमेट भी नहीं पहना था। गेंद मेरे निचले होठ पर आकर लगी, जिससे मेरा होठ कट गया और मुझे करीब 25 टांके आए। इसके चलते हमें दो महीने तक फिल्म की शूटिंग रोकनी पड़ी। एक्टर ने कहा कि मेरा होठ अभी भी सामान्य नहीं लग रहा है। मैंने इस फिल्म के लिए अपना खून दिया है।”
बता दें, शाहिद कपूर की आगामी फिल्म का निर्देशन गौतम तिन्ननुरी ने किया है, जिसमें एक्टर दो अलग-अलग लुक में नजर आने वाले हैं। फिल्म की कहानी एक असफल क्रिकेटर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो भारतीय क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व करने की उम्मीद के साथ अपने 3 दशक के बाद क्रिकेट में वापसी करने का फैसला लेता है और अपने बेटे की इच्छा को पूरा करने के लिए उसको जर्सी गिफ्ट करता है। जर्सी में शाहिद कपूर के अपोजिट मृणाल ठाकुर नजर आएंगी और पंकज कपूर भी अहम किरदार निभा रहे हैं। फिल्म इसी साल यानी 31 दिसंबर को पर्दे पर रिलीज होगी।
बलरामपुर। जिले में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। जिसमें स्कूल के लिए निकले एक हेडमास्टर की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल...
रायपुर. बीते दिन से राजधानी रायपुर का मौसम खुशनुमा हो गया है,पिछले कुछ दिनों के ब्रेक के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे...
रायपुर। कई बार ऐसा देखने में आता है कि हमारे जीवन में कई रुकावट आने लगती है। ऐसे में आज के दिन कई उपायों को करके आप अपने जीवन को सुखद बना सकते हैं। आज हम नींबू के कुछ आसान...
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने पारिवारिक पेंशन को लेकर एक अहम फैसला सुनाया है,जिसके अनुसार पहली पत्नी के जीवित रहते दूसरा विवाह हिंदू विवाह अधिनियम के तहत भले ही अवैध हो, लेकिन इससे दूसरी पत्नी को पेंशन के अधिकार से...
जींद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन (India first hydrogen train ) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन जींद से सोनीपत के बीच चली। इसके साथ ही हाइड्रोजन फ्यूल से चलने वाली ट्रेन...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में पेपर लीक मामले को लेकर जारी विरोध-प्रदर्शन के बीच वीरवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पेपर लीक के मामलों में दोषियों को जल्द सजा दिलाने...
रायपुर : छत्तीसगढ़ के लिए अहम खबर हैं यहां मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है जिसके अनुसार आने वाले कुछ घंटों में अधिक बारिश से छत्तीसगढ़ तरबतर हो सकता है. प्रदेश...
रायपुर. एकादशी के साथ 25 जुलाई 2026 से चातुर्मास की शुरुआत होने जा रही है. इस बार चातुर्मास पूरे 120 दिनों तक रहेगा और 21 नवंबर 2026 को देवउठनी एकादशी के दिन समाप्त होगा. हिंदू धर्म में यह अवधि आध्यात्मिक...
रायपुर, 21 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित लोकभवन में आज राज्यपाल रमेन डेका से राज्य महिला आयोग की नव नियुक्त अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने सौजन्य भेंट की। यह मुलाकात उनके पदभार ग्रहण करने के बाद पहली औपचारिक बैठक...
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर की जय हरितिमा महिला समिति के तत्वावधान में कृषि विज्ञान केंद्र, रायपुर के सभागार में महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया...