बी-टाउन इंडस्ट्री पर इन दिनों शादी सीजन चल रहा है। अब तक राजकुमार राव, श्रद्धा आर्या, नील भट्ट जैसे स्टार्स अरने प्यार संग शादी के खूबसूरत बंधन में बंध गए हैं। वहीं विक्की कौशल,अंकिता लोखंडे, मौनी राय जैसे स्टार्स की जल्द शादी के बंधन में बंधने की खबरें आ रही हैं। हाल ही में गुंजन सक्सेना और मुक्काबाज जैसी फिल्मों में नजर आ चुके एक्टर विनीत कुमार सिंह भी शादी के बंधन में बंध गए हैं।
विनीत कुमार सिंह ने 29 नवंबर को लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड रुचिरा गोरेमरे के साथ सात-फेरे लिए। विनीत कुमार सिंह शादी की शानदार तस्वीरें शेयर कर इस खुशखबरी को फैंस के साथ शेयर किया। लुक की बात करें तो विनीत कुमार ऑफ व्हाइट शेरवानी में हैंडसम दिखे। वहीं रुचिरा सुर्ख लाल जोड़े में खूबसूरत लग रही हैं। मांग टीका, हैवी ज्वेलरी, हाथों में लगी मेहंदी, हरी चूड़िया दुल्हन बनीं रुचिरा के लुक को चार-चांद लगा रही है।
तस्वीरों के साथ एक्टर ने खूबसूरत कैप्शन दिया। उन्होंने लिखा-उन्होंने लिखा, ‘तुम्हारा हाथ थामकर मैं इतनी दूर तक आया। तुम्हें अपनी जिंदगी में पाकर मैं खुद को बहुत ही खुशनसीब मानता हूं। आप सभी के प्यार और आशीर्वाद के लिए आपका शुक्रिया’। अपनी इस पोस्ट के साथ विनीत ने अपनी पत्नी रुचिरा को टैग किया।
वहीं विनीत कुमार ने 21 साल की उम्र में फिल्म पिता से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। ये फिल्म साल 2002 में रिलीज हुई थी। इसके बाद विनीत हथियार, चेन खुली की मेन खुली, गैंग्स ऑफ वासेपुर, गैंग्स ऑफ वासेपुर 2, जन्नत जैसी कई फिल्मों का हिस्सा बने लेकिन साल 2018 में आई फिल्म मुक्काबाज विनीत कुमार सिंह के करियर में एक नया मोड़ लेकर आई। इस फिल्म ने उन्हें बॉलीवुड में एक अलग पहचान दी। इस फिल्म के बाद विनीत सांड की आंख और गुंजन सक्सेना जैसी फिल्मों में दिखे।
विनीत की तरह रुचिरा भी एक एक्ट्रेस हैं। उन्होंने विनीत कुमार सिंह के करियर की सबसे बड़ी फिल्म मुक्काबाज में बतौर असिस्टेंट काम किया था। उसी दौरान इन दोनों की मुलाकात हुई थी। रुचिरा ने बैंड बाजा से बड़े पर्दे पर डेब्यू किया था। इसके अलावा रुचिरा ने नवाजुद्दीन सिद्धिकी के साथ फिल्म बोले चूड़िया में भी काम किया और इम्तियाज अली की शॉर्ट फिल्म में भी उन्होंने बतौर एक्ट्रेस काम किया।
रायपुर। रायपुर में राज्य शासन में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए गृह विभाग में सचिव पद पर कार्यरत आईएएस रमेश कुमार शर्मा को नई जिम्मेदारी सौंपी है। आदेश के अनुसार, उन्हें अब आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियों के पद...
राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले से बड़ी आपराधिक घटना की खबर मिली है। बसंतपुर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना का झूठा बहाना बनाकर और विवाद खड़ा कर राहगीरों के साथ लूटपाट करने वाले शातिर गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार...
9 जून 2026 को अधिकमास का अंतिम बड़ा मंगलवार मनाया जा रहा है. यह दिन भगवान हनुमान की उपासना के लिए विशेष रूप से शुभ माना जाता है.अधिकमास में पड़ने वाला यह अंतिम बड़ा मंगल हनुमान जी की कृपा प्राप्त...
रायपुर, 8 जून 2026।राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय सहित परिजन, फिल्म अभिनेत्री एवं सांसद...
छत्तीसगढ़ : उच्च शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती को लेकर बड़ा बदलाव होने की तैयारी चल रही है। करीब 11 साल बाद भर्ती नियमों में संशोधन की संभावना जताई जा रही है, जिससे हजारों अभ्यर्थियों को सीधा फायदा मिल...
रायपुर : एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है, जिसने पूरे छत्तीसगढ़ को गर्व से भर दिया है। प्रदेश के होनहार युवा खिलाड़ी आयुष पांडे ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर इंडिया टीम-ए में चयन हासिल कर लिया है। यह...
रायपुर, 8 जून 2026।राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय सहित परिजन, फिल्म अभिनेत्री एवं सांसद...
रायपुर, 10 जून 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ के विकास में केंद्र सरकार द्वारा दिए गए सहयोग...
रायपुर/हैदराबाद।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हैदराबाद में आयोजित ‘छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने निवेशकों को राज्य की नई औद्योगिक नीति और निवेश की व्यापक संभावनाओं की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़...
रायपुर, 10 जून 2026। प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री Lakshmi Rajwade ने उन्हें बधाई दी और इसे नए भारत के निर्माण का स्वर्णिम...