ट्रेसिंग टीम ने आइसोलेशन को कहा तो बोला- अभी ग्राहकों की भीड़, नहीं जा सकता
रायपुर। प्रदेश में कोरोना संक्रमण कुछ कमजोर होने के साथ ही लोग और प्रशासन दोनों लापरवाह हो गए हैं। हालात ऐसे हैं कि सर्दी, खांसी, बुखार जैसे लक्षणों वाले अधिकतर लोग कोरोना जांच नहीं करा रहे हैं। जिन लोगों ने कोरोना जांच कराई भी है, वे रिपोर्ट आने से पहले ही बाहर घूम रहे हैं। पॉजिटिव आने के बाद भी होम आइसोलेशन से परहेज कर रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है, यह लापरवाही भारी पड़ सकती है। रायपुर में जिन लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया उनकी कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग शुरू हुई। कंट्रोल रूम ने फोन लगाना शुरू किया तो अधिकतर का नंबर बंद मिला। एक व्यक्ति ने फोन रिसीव किया तो बताया वह अपनी दुकान में है। कंट्रोल रूम से कहा गया कि आपकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब आप घर जाकर एक कमरे में खुद को आइसोलेट कर लें तो उस व्यक्ति ने कहा, अभी तो वह ग्राहकों को कपड़े दिखा रहा है। अभी कहीं नहीं जा सकता। ऐसे जवाब सुनकर कंट्रोल रूम भी हैरान है। यह भी सामने आया है कि बहुत से लोग होम आइसोलेशन में होने के बावजूद बाहर घूम रहे हैं।
विदेश मंत्रालय ने 166 यात्रियों की सूची भेजी
इस बीच विदेश मंत्रालय ने विदेशों से छत्तीसगढ़ आये 166 यात्रियों की सूची भेजी है। ये लोग 27, 28 और 29 नवंबर को भारत लौटे हैं। इन यात्रियों में 27 विदेशी नागरिक हैं, जो छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में पहुंचे हैं। इस सूची के आधार पर सभी जिलों को सतर्क कर उनको क्वारैंटाइन कराने की व्यवस्था के लिए कहा गया है। जिला प्रशासन को पहले इनकी आरटीपीसीआर जांच करानी है। निगेटिव आने पर भी 7 दिन के अनिवार्य क्वारैंटाइन में रहना होगा। 8वें दिन फिर से आरटीपीसीआर जांच कराई जाएगी। उसके बाद अगले 6 दिन के लिए क्वारैंटाइन कर दिया जाएगा।
इन देशों से आए हैं यात्री
विदेश मंत्रालय की सूची के मुताबिक ये यात्री अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, कनाडा, स्विटजरलैंड, नीदरलैंड जैसे देशों से आए हैं। सबसे अधिक 78 लोग रायपुर पहुंचे हैं। दुर्ग में 20, बिलासपुर में 18 और भिलाई में 17 लोगों के पहुंचने की सूचना है। रायगढ़ में भी 10 लोग विदेश से लौट कर आए हैं। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर जांच के व्यापक निर्देश दिए गए हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के युवा प्रभाग और महानगर इकाई रायपुर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य...
By User 6 /
October 9, 2026 /
नई दिल्ली. माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. फेस्टिवल सीजन में यात्रियों और माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पर्यटन विकास को नई गति देने के लिए पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल ने विभागीय योजनाओं और विकास कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा की। नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में हुई बैठक में मंत्री...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...