रायपुर। कोरोना का संक्रमण कम हुआ है लेकिन मृत्यु की संख्या कम नहीं हो रही है। 8 जनवरी से 14 जनवरी के सप्ताह में 79 मृत्यु हुई जिसमें 71 प्रतिशत पुरूष और 23 प्रतिशत महिलाओं की हुईं। राज्य स्तरीय डेथ आडिट रिपोर्ट में यह बात सामने आई कि 68 प्रतिशत मृत्यु कोमार्बिडिटी के कारण हुई जबकि 32 प्रतिशत कोविड के कारण हुई। इसमें भी 60 वर्ष से अधिक उम्र में केस फेटलिटी दर 5.02 और 45-59 वर्ष की आयु के व्यक्तियों में 2.38 सी एफ आर दर्ज किया गया। समिति ने यह भी रिव्यू किया कि 27 प्रतिशत मरीजों की मृत्यु अस्पताल में भर्ती होने के 24 घंटो के अंदर ही हो गई और 9 प्रतिशत मरीज 48 घंटे के अंदर तथा 14 प्रतिशत मृत्यु 2 से 3 दिनों के अंदर हो जाती है। चिकिेत्सकों का कहना है कि लक्षण आने पर भी लोग कोरोना की जांच नही करा रहे हैं। सूरजपुर के 52 वर्ष के पुरूष को 1 जनवरी से बुखार ,सांस में तकलीफ हो रही थी लेकिन 6 जनवरी को जांच कराने के बाद पाजिटिव आने पर अंबिकापुर अस्पताल में भर्ती हुए और इलाज के बाद भी स्वस्थ नही हुए। उनकी मृत्यु 14 जनवरी को हुई । समय पर अस्पताल नही पहुंचने के कारण उनकी मृत्यु हुई। रायपुर की 52 वर्षीय महिला को 2 जनवरी से बुखार, शरीर में दर्द,खांसी आदि की शिकायत थी लेकिन, सांस फूलने पर 7 जनवरी को मेकाहारा में भर्ती हुई। लेकिन इलाज के बाद भी उन्हे बचाया नही जा सका । विशेषज्ञ का कहना है कि बुजुर्गों को सर्दी,खांसी , बुखार, थकान आदि लक्षण होने पर तुरंत डाक्टर को दिखाएं और कोरोना जांच कराएं।
कोरोना के 560 नए मरीज, छह की मौत
गुरुवार को प्रदेश में कोरोना के 560 नये मरीज मिले हंै। इसी के साथ अब टोटल संक्रमितों का आंकड़ा 2,95,509 हो गया है। वहीं आज अस्पताल से 53 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। टोटल डिस्चार्ज होने वालों की संख्या 99053, होम आईसोलेशन से डिस्चार्ज आज 545 लोगों को किया गया। टोटल होम आईसोलेशन से डिस्चार्ज होने वालों की संख्या 1,87,224 है। वहीं आज कोरोना से टोटल छह लोगों अपनी जान गंवाई है। आज मिले 560 नये मरीजों में दुर्ग 52, राजनांदगांव 27, बालोद 15, बेमेतरा 13, कबीरधाम 5, रायपुर 94, धमतरी 18, बलौदाबाजार 29, महासमुंद 18, गरियाबंद 6, बिलासपुर 75, रायगढ़ 51, कोरबा 11, जांजगीर चांपा 20, मुंगेली 5, जीपीएम 0, सरगुजा 22, बलरामपुर 7, जशपुर 18, बस्तर 3, कोंडागांव 7, दंतेवाडा 6, सुकमा 0, कांकेर 11, नाराणपुर 2, बीजापुर 2, व अन्य राज्य से 0 पाये गये हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 15, 2026 /
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...
By User 6 /
October 14, 2026 /
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...
By User 6 /
October 17, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...
By Reporter 5 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा विभिन्न राज्यों में नवनियुक्त राज्यपालों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि सभी राज्यपाल अपने अनुभव, मार्गदर्शन और प्रशासनिक दक्षता से संबंधित राज्यों में...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना श्रमिक परिवारों की बेटियों को शिक्षा जारी रखने और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आर्थिक सहयोग प्रदान कर रही है। योजना के तहत मिलने वाली 20 हजार रुपये की एकमुश्त सहायता...