Google Analytics Meta Pixel कोरोना रिपोर्ट होगी निगेटिव होने पर ही दिल्ली में मिलेगा प्रवेश - Ekhabri.com

कोरोना रिपोर्ट होगी निगेटिव होने पर ही दिल्ली में मिलेगा प्रवेश

नई दिल्ली। कुछ महीने से कोरोना के मामले कम होने के बाद फिर से बढऩे लगे हैं, जिसको लेकर सरकार की चिंता एक बार फिर बढ़ गई है। कोरोना के मामले पूरे देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर सजगता दिखाते हुए दिल्ली सरकार ने आदेश जारी किया है कि 26 फरवरी से 15 मार्च तक राजधानी आने वाले पांच राज्यों के लोगों को अपनी कोरोना निगेटिव रिपोर्ट दिखाना होगा। आदेश है कि केरल, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और पंजाब से आने वाले लोगों को कोरोना की निगेटिव आरटी पीसीआर जांच रिपोर्ट दिखानी होगी।  आंकड़ों के अनुसार बीते हफ्ते सामने आए कोरोना के 80 फीसदी से ज्यादा मामले इन्हीं पांच राज्यों से आने वाले लोगों में पाए गए हैं। इसी को देखते हुए दिल्ली सरकार ने यह कदम उठाया है। बता दें कि इन पांच राज्यों के नोडल अधिकारियों से कहा गया है कि वह दिल्ली जाने वाले यात्रियों की 72 घंटे पुरानी आरटी पीसीआर टेस्ट रिपोर्ट को सुनिश्चित करें।
–कार से आने वालों को नहीं देनी होगी रिपोर्ट
दिल्ली सरकार का यह आदेश 26 फरवरी की रात 12 बजे से 15 मार्च की दोपहर 12 बजे तक लागू रहेगा। यह आदेश परिवहन के हर माध्यम जैसे रेल, हवाई जहाज, बस आदि से दिल्ली आने वाले यात्रियों पर लागू होगा। यहां यह बात ध्यान देने वाली है कि कार से दिल्ली आने वाले यात्रियों पर यह आदेश लागू नहीं होगा।
–दिल्ली से पहले उत्तराखंड सरकार ने भी जारी किया ऐसा आदेश
इससे पहले उत्तराखंड सरकार भी गुजरात समेत इन पांच राज्यों से आने वाले यात्रियों को राज्य में प्रवेश के लिए कोरोना की निगेटिवट आरटी पीसीआर जांच रिपोर्ट को अनिवार्य कर चुकी है।
–देशभर में बढ़ रहे कोरोना के मामले
मंगलवार को 11 राज्यों में रिकवरी से ज्यादा कोरोना के नए मरीजों की संख्या बढ़ी। इनमें सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 6,218 संक्रमित पाए गए। महाराष्ट्र के अलावा गुजरात के 4 जिलों में केस बढऩे की रफ्तार तेज हुई है। मध्य प्रदेश के 3 जिलों में हालात बिगड़ रहे हैं। इस तरह अब देश के 122 जिले हैं, जहां कोरोना के केस बढ़ते जा रहे हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे शामिल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के युवा प्रभाग और महानगर इकाई रायपुर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य...

वैष्णव देवी जाने वालों के लिए अच्छी खबर, दिल्ली से कटरा के बीच नवरात्र में चलेगी स्पेशल ट्रेन 

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. फेस्टिवल सीजन में यात्रियों और माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता...

छत्तीसगढ़ में पर्यटन विकास को नई रफ्तार, चित्रकोट समेत 20 स्थल होंगे विकसित  

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पर्यटन विकास को नई गति देने के लिए पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल ने विभागीय योजनाओं और विकास कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा की। नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में हुई बैठक में मंत्री...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

बस्तर के पण्डुम कैफे ने पेश की पुनर्वास और स्वावलंबन की नई मिसाल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...