Google Analytics Meta Pixel गरियाबंद जिला बना दुर्लभ वन्य प्राणी पेंगोलियन का शिकारगढ़ - Ekhabri.com

गरियाबंद जिला बना दुर्लभ वन्य प्राणी पेंगोलियन का शिकारगढ़

गरियाबंद। जंगल के साथ उदंती सीतानदी अभ्यारण्य क्षेत्र में वन्य प्राणी व घने जंगल सुरक्षित नहीं है, लगातार जंगलों के भीतर ओडिसा क्षेत्र के लोग अवैध कब्जा कर कई स्थानों पर बड़े पैमाने में कीमती वृक्षों को काटकर अपना आशियाना बना चुके हंै। जंगल में अतिक्रमण के मामले में लगातार वन प्रशासन द्वारा कार्यवाही की जा रही है और तो और डेढ वर्ष पहले इस क्षेत्र के बीहड जंगल उदंती अभ्यारण्य क्षेत्र में अवैध कटाई के मामले जब वनमंत्री मोहम्मद अकबर तक पहुंचे थे तो राज्य स्तरीय जांच टीम ने उदंती अभ्यारण्य के जंगलो में पहुंचकर अवैध कटाई का जब निरीक्षण किया था तो अवैध कटाई के दौरान पेंडों के ठूंठों के गिनने में कई दिनों तक समय लग गया था। प्रदेश स्तर के वन अफसर लगातार एक सप्ताह तक इस अभ्यारण्य क्षेत्र के जंगलों में कई किलोमीटर पैदल चलकर अवैध कटाई के मामलों का निरीक्षण कर इस मामले में बडी कार्यवाही भी की थी। बावजूद इसके अभी भी क्षेत्र के जंगलों में अवैध कटाई के साथ वन्य प्राणी सुरक्षित नहीं हंै। पिछले पांच साल का यदि रिकार्ड देखा जाए तो मैनपुर पुलिस ने काफी सक्रियता के साथ एक दर्जन से भी अधिक जिंदा पेंगोलियन की तस्करी करने वालों तस्करों को पकड़कर सलाखों के पीछे भेजा है। इस दौरान बाघ की खाल के साथ तेन्दुआ खाल भी मैनपुर पुलिस ने बरामद की है। और तो और क्षेत्र के जंगल से जिंदा वन्य प्राणी पेंगोलियन, तेन्दुआ के शावक के तस्करों को पकडा गया है और उन पर कार्यवाही की गई है, तो वहीं वन विभाग भी गरियाबंद वन मंडल क्षेत्र के साथ उदंती सीतानदी टाईगर रिजर्व क्षेत्र में जिंदा पेंगोलियन की तस्करी करने वाले कई तस्करों को जिंदा पेंगोलियन के साथ पकड़कर उन पर वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है। पुलिस और वन विभाग की कार्यवाही यह बताने के लिए काफी है कि गरियाबंद जिला व उदंती सीतानदी अभ्यारण्य क्षेत्र जिंदा वन्य प्राणी पेंगोलियन का शिकारगढ बना है इस मामले में क्षेत्र के पर्यावरण प्रेमियों ने गंभीर चिंता भी जाहिर की है।
वन विभाग पेंगोलियन दिवस को भूला
आईयुसीएन की लाल सूची में दर्ज तथा वन संरक्षण अधिनियम की अनुसूची एक में दर्ज पेंगोलियन की रक्षा के लिए जन जागरूकता फैलाये जाना वाला अंतराष्ट्रीय पेंगोलियन दिवस 20 फरवरी को मनाया जाता है, वल्र्ड पेंगोलियन डे को मनाने का उददेश्य पेंगोलियन जीव की प्रजाति के मिट रहे, अस्तित्व को बचाना है, दरअसल ये जीव उन संकटग्रस्त जीवों की प्रजाति में शामिल है जिनकी संख्या दिनों दिन घटती जा रही है जबकि इसके संरक्षण के लिए लगातार कोशिशे की जा रही हंै, और लगातार गरियांबद जिले व उदंती सीतानदी अभ्यारण्य क्षेत्र से पेंगेालियन की तस्करी के मामले सामने आ रहे हैं ऐसे में इस दुर्लभ वन्य प्राणी को बचाने वन विभाग को पेंगोलियन दिवस मनाकर लोगो में जनजागरूकता फैलाना चाहिए लेकिन वन विभाग में पेंगोलियन दिवस ही भूल गया और इस दिन किसी भी प्रकार के कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

पवन साय को झारखंड में नई जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई  

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...

अब इन चीजों की पैकेजिंग में यह भी बताया जरूरी होगा कि इसमें शाकाहारी सामग्री उपयोग हुई है कि मांसाहारी 

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू, कॉस्मेटिक्स और अन्य टॉयलेटरीज की पैकेजिंग को लेकर नया नियम लागू किया है। अब इन उत्पादों के पैकेट पर यह बताना जरूरी होगा कि उनमें इस्तेमाल की गई सामग्री शाकाहारी है या...

सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही चलती हुई बस बनी आग का गोला, अचानक भीषण आग लगने से मची अफरातरफी 

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नया रायपुर के महानदी भवन के समीप बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया. यहां सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही एक चलती हुई बस में अचानक भीषण आग लग गई. इस दुर्घटना के समय बस में 30 से...

चंदनीडीह में NDRF का बड़ा रेस्क्यू अभियान, 198 लोगों को सुरक्षित निकाला  

By Reporter 5 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, स्कूल रहेंगे बंद

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शनिवार, 26 सितंबर को प्रदेश के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित करने...