Google Analytics Meta Pixel गोबर खरीदी एवं भुगतान में प्रदेश के टॉप 5 जिलों में कोरिया शामिल - Ekhabri.com

गोबर खरीदी एवं भुगतान में प्रदेश के टॉप 5 जिलों में कोरिया शामिल


  कलेक्टर एस एन राठौर के नेतृत्व में जिले में गोधन न्याय योजना का सफल संचालन


रायपुर। कोरिया कलेक्टर एसएन राठौर के मार्गदर्शन में जिले में गोधन न्याय योजना का बेहतर संचालन किया जा रहा है। जिसका प्रमाण है कि कोरिया जिला गोबर खरीदी एवं भुगतान में प्रदेश के टॉप 5 जिलों में शामिल हो गया है एवं सरगुजा संभाग में प्रथम स्थान पर है। छत्तीसगढ़ के टॉप 5 में शामिल जिले हैं राजनांदगांव, रायगढ़, रायपुर, धमतरी एवं कोरिया। गोधन न्याय योजना के तहत चौथी किश्त में जिले में 4021 गोबर विक्रताओं से 21606.40 क्विंटल गोबर खरीदी की गई है जिसके एवज में 43 लाख 21 हजार 280 रुपये की राशि विक्रताओं के बैंक खाते में भुगतान की गई है।


कलेक्टर ने  सीईओ जिला पंचायत एवं उनकी पूरी टीम को बधाई दी
कलेक्टर राठौर ने इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सीईओ जिला पंचायत एवं उनकी पूरी टीम को बधाई दी है एवं इसी तरह काम करने हेतु प्रोत्साहित किया। उन्होंने बताया कि गोधन न्याय योजना के संचालन हेतु राज्य शासन द्वारा एप तैयार की गई है। जिसके माध्यम से गोबर विक्रेताओं का पंजीयन तथा गोबर खरीदी एवं भुगतान का कार्य आॅनलाइन तरीके से किया जा रहा हैं। कलेक्टर श्री राठौर ने कहा कि एप संचालन की पूर्ण प्रक्रिया को सीखना और साथ ही साथ निर्धारित समय सीमा में संचालन करना एक चुनौती थी जिसे इस कार्य मे संलग्न सभी लोगों ने मेहनत से पूरा किया। सभी बधाई के पात्र हैं।


सभी अधिकारियों, सचिवों तथा कर्मचारियों की अथक मेहनत से ही यह संभव हुआ
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी तूलिका प्रजापति ने बताया कि कलेक्टर राठौर के मार्गदर्शन एवं इस कार्य में संलग्न सभी अधिकारियों, सचिवों तथा कर्मचारियों की अथक मेहनत से ही यह संभव हुआ है। उन्होंने बताया कि 25 सितम्बर को गोधन न्याय योजना के तहत चौथी किश्त का भुगतान किया गया है। 1 सितम्बर से 15 सितम्बर तक जिले में 4021 गोबर विक्रताओं से 21606.40 क्विंटल गोबर खरीदी की गई और 43 लाख 21 हजार 280 रुपये की राशि विक्रताओं के बैंक खाते में भुगतान की गई है।

Read Also  जनसंपर्क एवं परिवहन आयुक्त दीपांशु काबरा ने मतदान किया


योजना से जिले के किसान हो रहे लाभान्वित
शासन की महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरूवा, घुरूवा एवं बाड़ी के तहत गौठानों की गतिविधियों में विस्तार करते हुए गौठानों में गाय एवं भैंस पशुपालकों एवं गोबर विक्रेताओं से गोबर खरीदा जा रहा है, जिसके एवज में मिलने वाली राशि लोगों के लिए आर्थिक लाभ और इच्छाओं को पूरा करने का जरिया बनी है।
जिले के खड़गवां जनपद पंचायत के गांव सकरिया के रहने वाले जयंत राम ने योजना का लाभ लेते हुए नई भैंस खरीद ली तो वहीं इसी जनपद पंचायत के गांव पेंड्री के किसान सुखराज ने दो बकरियां खरीद ली। इसी तरह सोनहत के जीवन लाल के लिए भी गोधन न्याय योजना आय का अतिरिक्त साधन बनी है। इस योजना से निश्चित ही गांव, गरीब एवं किसानों को आर्थिक उन्नति का लाभ मिल रहा है। यहीं नहीं गोधन न्याय योजना में क्रय किये गये गोबर से स्व-सहायता समूहों द्वारा वर्मी कम्पोस्ट खाद तैयार किया जा रहा हैं, जो आॅर्गेनिक खेती के लिए उत्तम है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में बारिश के अलर्ट, झमाझम होगी बारिश

By User 6 / July 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर. बीते दिन से राजधानी रायपुर का मौसम खुशनुमा हो गया है,पिछले कुछ दिनों के ब्रेक के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे...

हेडमास्टर की करी गई गला रेतकर हत्या

By User 6 / July 20, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर। जिले में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। जिसमें स्कूल के लिए निकले एक हेडमास्टर की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल...

रविवार को करें नींबू का यह खास उपाय, बनने लगेंगे सारे रुके काम

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कई बार ऐसा देखने में आता है कि हमारे जीवन में कई रुकावट आने लगती है। ऐसे में आज के दिन कई उपायों को करके आप अपने जीवन को सुखद बना सकते हैं। आज हम नींबू के कुछ आसान...

अगले 48 घंटों में प्रदेशभर में भारी बारिश की चेतावनी जारी

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के लिए अहम खबर हैं यहां मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है जिसके अनुसार आने वाले कुछ घंटों में अधिक बारिश से छत्तीसगढ़ तरबतर हो सकता है. प्रदेश...

हाईकार्ट का अहम फैसला, दूसरी पत्नी भी पेंशन की हकदार

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने पारिवारिक पेंशन को लेकर एक अहम फैसला सुनाया है,जिसके अनुसार पहली पत्नी के जीवित रहते दूसरा विवाह हिंदू विवाह अधिनियम के तहत भले ही अवैध हो, लेकिन इससे दूसरी पत्नी को पेंशन के अधिकार से...

प्रधानमंत्री ने देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना

By User 6 / July 17, 2026 / 0 Comments
जींद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन (India first hydrogen train ) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन जींद से सोनीपत के बीच चली। इसके साथ ही हाइड्रोजन फ्यूल से चलने वाली ट्रेन...

मुख्यमंत्री ने ट्री एटीएम लॉन्च किया, अब मुफ्त मिलेंगे पौधे  

By User 6 / July 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण को जन-जन का अभियान बनाने के लिए एक अभिनव पहल की शुरुआत की गई है। जशपुर वन विभाग द्वारा शुरू किए गए ‘ट्री एटीएम’ का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बगिया हेलीपैड...

आज है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा,जानिए क्यों है यह इतनी खास

By User 6 / July 16, 2026 / 0 Comments
पुरी। आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा है. हर साल अपनी मौसी के घर जाना जाते है. रथयात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा श्रीमंदिर से निकलकर गुंडिचा मंदिर पहुंचते हैं, जहां वे लगभग सात...

25 जुलाई से चातुर्मास शुरू होने के साथ, शुभ कार्य में लगेगा ब्रेक 

By User 6 / July 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर. एकादशी के साथ 25 जुलाई 2026 से चातुर्मास की शुरुआत होने जा रही है. इस बार चातुर्मास पूरे 120 दिनों तक रहेगा और 21 नवंबर 2026 को देवउठनी एकादशी के दिन समाप्त होगा. हिंदू धर्म में यह अवधि आध्यात्मिक...

सिम्स डॉक्टरों ने अन्ननली में फंसा सिक्का निकाल बचाई जान  

By User 6 / July 16, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर/रायपुर, 16 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर में डॉक्टरों की तत्परता और कुशलता से एक 6 वर्षीय मासूम की जान बचा ली गई। खेलते समय सिक्का निगल लेने से बालक की अन्ननली (आहार नली) में सिक्का फंस गया...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *