Google Analytics Meta Pixel Latest Updates: प्रदेश में किसी भी व्यक्ति की कोरोना संक्रमण से मृत्यु नहीं - Ekhabri.com

Latest Updates: प्रदेश में किसी भी व्यक्ति की कोरोना संक्रमण से मृत्यु नहीं

छत्तीसगढ़ में रोज 3000 से अधिक सैंपलों की जांच, अब तक 50 हजार से ज्यादा लोगों की जांच

आरटीपीसीआर जांच के लिए प्रदेश के चारों लैब में पर्याप्त किट, तीन और मेडिकल कॉलेजों में बीएसएल-2 स्तरीय लैब की स्थापना का काम जोरों पर

आपदा राहत निधि, 14वें वित्त आयोग और मूलभूत की राशि से गांवों में क्वारेंटाइन व्यवस्था का संचालन

कोविड-19 के मद्देनजर स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से सभी जिलों को 25-25 लाख और विकासखंडों को 10-10लाख रूपए जारी

रायपुर। कोविड-19 पर नियंत्रण के लिए इसकी जांच और इलाज की प्रदेश में पुख्ता व्यवस्था की गई है। कोरोना वायरस संक्रमितों की पहचान के लिए जांच का दायरा लगातार बढ़ाया जा रहा है। प्रदेश में स्थापित चार लैबों एम्स, रायपुर के डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय तथा जगदलपुर व रायगढ़ मेडिकल कॉलेज के माध्यम से रोज तीन हजार से अधिक सैंपलों की जांच हो रही है। आरटीपीसीआर जांच के लिए इन चारों लैब में पर्याप्त मात्रा में किट उपलब्ध हैं। रायपुर के लालपुर स्थित लैब में भी ट्रू-नॉट विधि से सैंपलों की जांच की जा रही है।

प्रदेश में अब तक 50 हजार से अधिक कोविड-19 संभावितों के सैंपल की जांच हो चुकी है। राजनांदगांव, बिलासपुर और अंबिकापुर के शासकीय मेडिकल कॉलेजों में भी कोरोना वायरस जांच के लिए आईसीएमआर के मानकों के अनुरूप बीएसएल-2 लैब की स्थापना का काम जोरों पर हैं।प्रदेश में कोविड-19 से निपटने की तैयारियां जनवरी माह से ही शुरू कर दी गई थीं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा रायपुर एयरपोर्ट पर विदेश एवं संक्रमित क्षेत्रों से लौटने वालों की निगरानी फरवरी से ही प्रारंभ कर दी गई थी। वर्तमान में बड़ी संख्या में लौट रहे प्रवासी मजदूरों की स्टेशन में ही आर.डी. किट से जांचकर क्वारेंटाइन सेंटर्स में भेजा जा रहा है। क्वारेंटाइन सेंटर्स में श्रमिकों की सेहत की जांचकर कोरोना वायरस संक्रमण के लक्षण वालों के आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल लिए जा रहे हैं। अभी तक 15 हजार से अधिक प्रवासियों के सैंपलों की आरटीपीसीआर जांच की जा चुकी है। क्वारेंटाइन सेंटर्स में प्रवासी श्रमिकों के लिए पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में किसी भी व्यक्ति की कोरोना संक्रमण से मृत्यु नहीं हुई है। बिलासपुर जिले के मस्तुरी के मोहन लाल, मुंगेली के पुनीत टंडन एवं पाली की अन्टिला बाई के सैंपल लेकर आरटीपीसीआर जांच की गई है। इन सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

कोविड-19 के इलाज के लिए प्रदेश में विशेषीकृत अस्पतालों की स्थापना के साथ ही मौजूदा अस्पतालों का सुदृढ़ीकरण किया जा रहा है। विशेषीकृत अस्पतालों में इसके इलाज के लिए 1760 और अन्य अस्पतालों में 1586 बिस्तरों की व्यवस्था है। प्रदेश के 115 आइसोलेशन सेंटर्स में भी 5515 बिस्तर हैं, जहां कोविड-19 का उपचार किया जा सकता है। इस तरह कुल 8801 बिस्तरों पर अभी इलाज की व्यवस्था है। आवश्यकता पड़ने पर निजी अस्पतालों का भी अधिग्रहण कर इलाज की तैयारी है। राज्य के विभिन्न कोविड अस्पतालों में इलाजरत मरीज पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर घर लौट रहे हैं। अलग-अलग अस्पतालों में अभी 185 मरीजों का उपचार चल रहा है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कोविड-19 के मद्देनजर स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूती के लिए सभी जिलों को 25-25 लाख रूपए और प्रत्येक विकासखंड को दस-दस लाख रूपए मुख्यमंत्री राहत कोष से जारी किए हैं।

Read Also  कोरोना मरीज ने लगाई छलांग, जानिए हुआ क्या

प्रवासी श्रमिकों के लिए गांवों में बनाए गए क्वारेंटाइन सेंटर्स की व्यवस्था राजस्व एवं आपदा प्रबंधन द्वारा जिलों को जारी आपदा राहत निधि तथा ग्राम पंचायतों को दिए गए चौदहवें वित्त आयोग व मूलभूत की राशि से की जा रही है। प्रदेश में अभी 18 हजार 751 क्वारेंटाइन सेंटर्स हैं जिनकी कुल क्षमता छह लाख 86 हजार 579 है। वर्तमान में इन सेंटरों में एक लाख 59 हजार 868 लोग रखे गए हैं। कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए अभी 45 हजार से अधिक लोग होम-क्वारेंटाइन में हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, पांच जिलों में अलर्ट जारी

By Reporter 5 / October 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...

दिसंबर में कई ट्रेन एक साथ रद्द, देखिये लिस्ट

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...

बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन केरल में पटरी से उतरा, मची अफरातफरी 

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जा रही बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन गुरुवार तड़के केरल में परस्साला रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गया। भूस्खलन के बाद हुई इस घटना में राहत की बात यह है कि...

छत्तीसगढ़ में ओला इलेक्ट्रिक को नोटिस, 3 हजार वाहनों का पंजीयन लंबित

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में ओला इलेक्ट्रिक के करीब 3,000 वाहनों का पंजीयन लंबित होने और बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिक वाहनों की सब्सिडी के लिए आवेदन नहीं किए जाने पर परिवहन विभाग ने सख्ती दिखाई है। विभाग ने कंपनी को नोटिस जारी...

छत्तीसगढ़ में आवासों की बल्क खरीदी तेज, खाली मकानों को मिलेगा नया जीवन

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...

भण्डारपुरी धाम में मुख्यमंत्री साय की बड़ी घोषणाएं, 29 करोड़ के सड़क कार्यों का भूमिपूजन

By Reporter 5 / October 22, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आरंग विकासखंड स्थित भण्डारपुरी धाम में आयोजित गुरु दर्शन एवं संत समागम मेले में शामिल होकर क्षेत्र को विकास कार्यों की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने लगभग 29 करोड़ रुपये की लागत...

छत्तीसगढ़ के नगर सैनिकों को बड़ी सौगात, अब हर महीने मिलेंगे 30,870 रुपये

By Reporter 5 / October 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगर सैनिकों (होमगार्ड) के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अग्निशमन, आपदा प्रबंधन और अन्य आवश्यक सेवाओं में योगदान देने वाले स्वयंसेवी नगर सैनिकों के मानदेय में बढ़ोतरी का प्रस्ताव तैयार...

छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को उद्यमी बनाएगी सरकार की ‘अथ उद्यम’ पहल

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से आगे बढ़ाकर सफल उद्यमी बनाने के लिए राज्य सरकार ने ‘अथ उद्यम’ कार्यक्रम शुरू किया है। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ और भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) रायपुर के फाउंडेशन फॉर एंटरप्रेन्योरशिप...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को राज्यपाल ने भेंट की पहाड़ी मैना की प्रतिकृति

By User 6 / October 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और प्राकृतिक पहचान से जुड़े स्मृति चिह्न भेंट किए गए। लोक भवन में आयोजित मुलाकात के दौरान राज्यपाल रमेन डेका ने राष्ट्रपति को छत्तीसगढ़ के राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना की प्रतिकृति भेंट...

छत्तीसगढ़ में रबी फसलों का रकबा बढ़ाने पर जोर, फसल विविधीकरण की बनेगी कार्ययोजना

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों की आमदनी बढ़ाने और कृषि उत्पादन को बेहतर बनाने के लिए फसल विविधीकरण, प्राकृतिक खेती और उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा दिया जाएगा। कृषि उत्पादन आयुक्त सिद्धार्थ कोमल परदेशी की अध्यक्षता में गुरुवार को अंबिकापुर में कृषि...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *