Google Analytics Meta Pixel ओमिक्रोन से ब्रिटेन में विश्व की पहली मौत - Ekhabri.com

ओमिक्रोन से ब्रिटेन में विश्व की पहली मौत

भारत समेत 60 से अधिक देशों तक फैल चुके कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन के चलते ब्रिटेन में विश्व की पहली मौत हुई है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जानसन ने इसकी पुष्टि की है। नए वैरिएंट से संक्रमित होने वालों की संख्या में भी उछाल आया है जिसके बाद टीका केंद्रों पर बूस्टर डोज लगवाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ने लगी है। दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा भी कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।
पश्चिम लंदन में एक टीकाकरण केंद्र के दौरे के दौरान पीएम जानसन ने लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि ओमिक्रोन से हल्के संक्रमण को देखते हुए वे किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतें। उन्होंने ओमिक्रोन के प्रसार को रोकने के लिए सख्त पाबंदियां लगाने की संभावनों को भी खारिज नहीं किया है। जानसन ने कहा, ‘अफसोस की बात है कि अस्पतालों मे ओमिक्रोन से संक्रमित होने वालों की संख्या बढ़ रही है और यह भी दुखद है कि इस वैरिएंट के चलते एक मरीज की मौत हुई है।” ओमिक्रोन के प्रसार को रोकने के लिए सख्त उपाय नहीं करने पर ब्रिटेन में अप्रैल तक इससे के चलते 75,000 तक मौतों को चेतावनी दी गई है।
वहीं, संक्रमित पाए गए दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति रामाफोसा ने वैक्सीन की दोनों डोज भी ले रखी थी। केपटाउन में पूर्व उप राष्ट्रपति एफडब्ल्यू डी क्लार्क के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम से लौटने के बाद उन्हें संक्रमित पाया गया। उनकी हालत स्थिर है और डाक्टर उनकी सेहत पर नजर रखे हुए हैं।
रूस में ओमिक्रोन के 16 नए केस पाए गए हैं। ये सभी हाल ही में दक्षिण अफ्रीका से लौटे थे। चीन में भी ओमिक्रोन का पहला मामले मिलने की पुष्टि हुई है। पाकिस्तान में भी ओमिक्रोन का पहला केस मिला है। कराची में 57 साल की महिला की इससे संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ रायपुर, मुख्यमंत्री साय ने किया शंख अभिषेक

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...

स्किन की करें ऐसे देख भाल, चमकने लगेगी आपकी त्वचा

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...

नेकी की दीवार बनी गंदगी का अड्डा, शिकायत मिलते ही निगम ने चलाया सफाई अभियान

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...

रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...

हरतालिका तीज व्रत 2026: 14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें क्या कहता है पंचाग

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

छत्तीसगढ़ की राजधानी में फिर से लौटा कोरोना, 20 दिन में चार मरीज

By User 6 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दी है। 20 दिनों के भीतर शहर में कुल चार कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। बढ़ती संख्या से राज्य में हड़कंप मच गया है। राहत...

41 गांवों में पहुंची नेत्र सेवा, चार हजार ग्रामीणों की हुई जांच

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। अदाणी पावर लिमिटेड, छोटे भंडार की सामाजिक विकास इकाई अदाणी फाउंडेशन की ओर से संचालित विज़न केयर कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के प्लांट परिधीय क्षेत्र और रेलवे कॉरिडोर से जुड़े 41 गांवों में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा...