Google Analytics Meta Pixel सिंधू, श्रीकांत और लक्ष्य इंडिया ओपन के मुख्य आकर्षण - Ekhabri.com

सिंधू, श्रीकांत और लक्ष्य इंडिया ओपन के मुख्य आकर्षण

दो बार की ओलिंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू, विश्व चैंपियनशिप के उप विजेता किदांबी श्रीकांत और कांस्य पदक विजेता लक्ष्य सेन राष्ट्रीय राजधानी में 11 से 16 जनवरी तक होने वाले इंडिया ओपन 2022 बैडमिंटन टूर्नामेंट के मुख्य आकर्षण होंगे।
इस चार लाख डालर इनामी टूर्नामेंट का आयोजन कोविड-19 महामारी को देखते हुए दर्शकों के बिना किया जाएगा। यह टूर्नामेंट बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर सुपर 500 का हिस्सा है। हाल में विश्व चैंपियन बने लोह कीन यू भी इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे। सिंगापुर के इस खिलाड़ी ने स्पेन के हुएल्वा में खिताब जीतकर नया इतिहास रचा था। वह ओपन युग में विश्व चैंपियनशिप जीतने वाले पहले गैरवरीय खिलाड़ी हैं। विश्व के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी श्रीकांत को पुरुष सिंगल्स वर्ग में शीर्ष वरीयता दी गई है। उनके बाद 2019 के विश्व चैंपियनश्ािप के कांस्य पदक विजेता बी साई प्रणीत का नंबर आता है।
विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय पुरुष शटलर सेन, एचएस प्रणय, पारुपल्ली कश्यप और समीर वर्मा पुरुष सिंगल्स में अन्य भारतीय खिलाड़ी हैं जो प्रतिभागियों में शामिल हैं। इंडोनेशिया के अनुभवी टामी सुगियार्तो भी टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे।
महिला सिंगल्स में विश्व में सातवें नंबर की सिंधू को शीर्ष वरीयता दी गई है। उनके अलावा भारत से साइना नेहवाल तथा युवा शटलर मालविका बंसौद, आकर्षी कश्यप और अश्मिता चालिहा भी अपनी चुनौती पेश करेंगी।
शीर्ष अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों में थाइलैंड की विश्व में 12वें नंबर की बुसानन ओंगबामरंगफान और सिंगापुर की जिया मिन इयो शामिल हैं।
पुरुष डबल्स वर्ग में चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी की स्टार भारतीय जोड़ी मुख्य आकर्षण होगी। हालांकि उन्हें तीन बार के विश्व चैंपियन और दुनिया की नंबर दो इंडोनेशियाई जोड़ी मोहम्मद अहसान और हेंड्रा सेतियावान के अलावा एक अन्य इंडोनेशियाई जोड़ी फजर अल्फियान और मुहम्मद रियान अर्दियंतो से कड़ी चुनौती मिलेगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


देशभर में आपदा चेतावनी सिस्टम का परीक्षण, मोबाइल पर अलर्ट जारी

By Reporter 5 / May 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 2 मई 2026। अगर आपके मोबाइल फोन पर तेज अलार्म के साथ NDMA अलर्ट का एसएमएस आया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। यह भारत सरकार द्वारा विकसित नई आपदा चेतावनी प्रणाली का परीक्षण है, जिसे देशभर में...

छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, गर्मी के बीच बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

By User 6 / May 4, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़: भीषण गर्मी के बीच अब मौसम राहत देने की तैयारी में है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक आने वाले दिनों में प्रदेश के कई इलाकों में मौसम करवट ले सकता है।   गर्मी के बीच...

Raipur: रायपुर में ज्वेलर्स के मैनेजर से 1 करोड़ की लूट, तलवार से हमला कर बैग लेकर फरार आरोपी, पीड़ित की हालत नाजुक

By User 6 / May 6, 2026 / 0 Comments
Raipur: राजधानी रायपुर के खरोरा इलाके की एक ज्वेलरी दुकान के मैनेजर के साथ लूट का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, विनायक ज्वेलर्स के मैनेजर विनीत सोनी पर अज्ञात बदमाश तलवार से हमला कर करीब एक करोड़ रुपए...

भारतमाला मुआवजा घोटाले पर बड़ा एक्शन…अब हर खसरा नंबर की होगी बारीकी से जांच, प्रशासन सख्त मोड में

By User 6 / May 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर : भारतमाला प्रोजेक्ट से जुड़े मुआवजा फर्जीवाड़े की जांच एक बार फिर तेज कर दी गई है। इस बार प्रशासन ने पहले से ज्यादा सख्त रुख अपनाते हुए हर खसरा नंबर की गहन जांच के आदेश दिए हैं, चाहे...

कांकेर की कृतिका टेकाम ने देशभर के एकलव्य विद्यालयों में किया टॉप

By User 6 / May 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 01 मई 2026। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले की छात्रा कृतिका टेकाम ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में देशभर के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में प्रथम स्थान प्राप्त कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कृतिका ने लगभग 750 एकलव्य...

आज का राशिफल 

By User 6 / May 4, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...

Election Results 2026: पांच राज्यों के नतीजों ने बदली सियासी तस्वीर, बंगाल में बीजेपी का बड़ा उलटफेर

By User 6 / May 5, 2026 / 0 Comments
देश : पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव 2026 के परिणाम अब पूरी तरह सामने आ चुके हैं और इस बार सबसे बड़ा राजनीतिक बदलाव पश्चिम बंगाल में देखने को मिला है। 294 सदस्यीय विधानसभा में 293 सीटों पर हुई...

भोरमदेव जंगल सफारी शुरू, 36 किमी में मिलेगा रोमांचक अनुभव  

By User 6 / May 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 3 मई 2026।छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में विकसित भोरमदेव जंगल सफारी का शुभारंभ किया गया। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप और सांसद संतोष पाण्डेय ने संयुक्त रूप से फीता काटकर इस परियोजना का लोकार्पण किया।  ...

Nashik TCS Case: 40 दिन बाद गिरफ्तार हुई TCS की पूर्व HR मैनेजर, धर्मांतरण और शोषण मामले में बड़ा खुलासा

By User 6 / May 8, 2026 / 0 Comments
महाराष्ट्र : नासिक से जुड़े चर्चित TCS केस में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। कंपनी की निलंबित HR मैनेजर निदा खान को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। वह पिछले करीब एक महीने से फरार चल रही थी। पुलिस...

छत्तीसगढ़ में बड़ा फर्जीवाड़ा सरकारी नौकरी के नाम पर 1.5 करोड़ की ठगी, शिक्षक और क्लर्क गिरफ्तार

By User 6 / May 5, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : फर्जी सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर बड़े पैमाने पर ठगी का मामला सामने आया है। रायपुर ग्रामीण पुलिस ने इस पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह अब तक करीब...