ठंड में रातभर धरने पर बैठे रहे नेता, गिरफ्तार करने की मांग
जगदलपुर। पीएम आवास का लाभ दिलाने के नाम पर लाखों रुपए कमीशन लेने के आरोपों से घिरीं जगदलपुर की कांग्रेसी पार्षद के खिलाफ एफआईआर और गिफ्तारी की मांग को लेकर भाजपाई धरने पर बैठे हैं। भाजपा के धरने का रविवार को दूसरा दिन रहा। बोधघाट थाना के सामने तंबू गाड़ कर ठिठुरती ठंड में भी भाजपाइयों ने यहीं रात गुजारी। पूर्व मंत्री केदार कश्यप, नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष संजय पांडेय, किरण देव समेत अन्य भाजपा के कार्यकर्ता धरने पर बैठे हैं। पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि, हम राजनीति नहीं कर रहे बल्कि गरीबों को न्याय दिलाने इंसानियत के लिए मैदान में उतरे हैं। क्योंकि, प्रशासन और पुलिस सत्ता पक्ष के इशारे में काम कर रही है। केदार ने कहा संजय गांधी वार्ड की कांग्रेस की महिला पार्षद कोमल सेना ने गरीबों के लाखों रुपए डकार लिए। पूरे साक्ष्य मिलने के बाद भी पुलिस पार्षद के खिलाफ एफआईआर नहीं लिख रही है। न ही प्रशासन की तरफ से कोई जांच की जा रही है। क्योंकि वे जानते हैं, यदि इस मामले की जांच होगी तो इस भ्रष्टाचार के मामले में कांग्रेस के कई बड़े दिग्गज नेता भी लपेटे में आएंगे। जगदलपुर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष संजय पांडेय ने कहा कि हमने ठान लिया है, जब तक गरीबों को न्याय नहीं मिलता तब तक हम यहीं धरना देकर बैठे रहेंगे। पार्षद के खिलाफ बीजेपी नेता शनिवार से धरने पर बैठे हुए हैं।
पीड़ित भी बैठे हैं धरने में
संजय पांडेय ने बताया कि, वार्ड के जिन 40 से ज्यादा लोगों से पार्षद ने 25-25 हजार रुपए कमीशन लिए हैं वे पीड़ित भी धरना प्रदर्शन में बैठे हैं। ये सभी पीड़ित झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोग हैं। इनमें से कई रोज कमाओ, रोज खाओ वाले हैं। इन्होंने भी पक्के मकान का सपना देखा था। लेकिन, कांग्रेस की भ्रष्ट नीति ने इन्हें ढट आवास का लाभ मिलने से दूर कर दिया। कांग्रेसी गरीबों की कमाई से अपना बैंक बैलेंस मजबूत करने में जुटे हुए हैं। नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार ने बताया कि, मामले के संबंध में जो शिकायत मिली है उस पर जांच की जा रही। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर निष्पक्षता से जांच होगी।
10 लाख रुपए से ज्यादा की धोखाधड़ी का है आरोप
पार्षद कोमल सेना पर पीएम आवास का लाभ दिलाने के नाम पर 10 लाख रुपए से ज्यादा कि धोखाधड़ी का आरोप लगा है। वार्ड के 40 से ज्यादा लोगों ने ढट आवास का लाभ लेने के लिए 25-25 हजार रुपए महिला पार्षद को दिए थे। साल 2020 में वार्ड में घूम-घूम कर लोगों से कहती रही कि एक आॅफर आया है, 25 हजार रुपए दो और पीएम आवास पाओ। लेकिन यह आॅफर केवल झुग्गी-झोपड़ी में रहने वालों के लिए है। वहीं पार्षद ने अपने ऊपर लगे इस आरोप को निराधार बताया था।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 26, 2026 /
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रिपोर्ट: राकेश यादव बेगूसराय, बिहार। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कथित अवैध मिट्टी खनन और पुलिसकर्मियों से मिलीभगत के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले में बछवाड़ा थाने में कार्यरत एक चौकीदार पर अवैध...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिजली कर्मचारियों को दिवाली से पहले बढ़ी हुई बोनस और एक्सग्रेसिया राशि का भुगतान किया जाएगा। पावर कंपनी के प्रबंध निदेशक (ट्रांसमिशन) आर.के. शुक्ला ने छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ-महासंघ (बीएमएस) के प्रतिनिधिमंडल को यह आश्वासन दिया है।...
By Reporter 5 /
October 28, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...
By User 6 /
October 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...
By User 6 /
October 28, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर 2026 को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने जिला स्तरीय कार्यक्रमों के मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर...
By User 6 /
October 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 31 अक्टूबर से शुरू होगी। यह परीक्षा 4 नवंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। लोक शिक्षण संचालनालय के...
By User 6 /
October 28, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में भवन निर्माण नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई की है। नगर निगम के जोन-8 क्षेत्र के माधव राव सप्रे वार्ड क्रमांक 69 के रायपुरा इलाके सहित अन्य क्षेत्रों में स्वीकृत अनुमति...