Google Analytics Meta Pixel सिंधू ने जीता सैयद मोदी इंटरनेशनल खिताब - Ekhabri.com

सिंधू ने जीता सैयद मोदी इंटरनेशनल खिताब

सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल बैडमिटन चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में दो बार की ओलिपिक पदक विजेता पीवी सिंधू ने हमवतन मालविका बंसोड को 21-13, 21-16 से हराकर महिला सिंगल्स का खिताब अपने नाम किया।
सिंधू ने वर्ष 2017 में भी सैयद मोदी बैडमिटन चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया था। मैच की शुरुआत से ही सिधू ने खेल में आक्रामक रुख दिखाते हुए मालविका पर दबाव बनाना शुरू कर दिया और खेल के मात्र पांच मिनट ही बीते थे कि सिधू ने 3-0 से बढ़त बना ली। इसके बाद मालविका गेम में वापसी व अंक बटोरने के लिए लगातार जूझती रहीं, लेकिन सिधू बिना गलती किए खेलती रहीं और 10-3 का स्कोर कर दिया। खेल के 12वें मिनट में मालविका ने एक अंक चुरा लिया। इसके बाद धीरे-धीरे मालविका ने स्कोर 10-8 कर दिया। इससे सिधू कुछ समय के लिए परेशान जरूर हुईं, लेकिन जबरदस्त वापसी करते हुए एक के बाद एक करीब सात अंक जुटाकर 17-8 की एकतरफा बढ़त बना ली। इसके बाद सिधू ने कई बेहतरीन ड्राप शाट उठाए और लगातार अंक बटोरते हुए पहला गेम 21-13 से अपने नाम कर लिया।
पहले गेम में हारने के बाद मालविका ने दूसरे गेम में बेहतरीन शुरुआत की। मालविका ने दूसरे गेम के पांचवें मिनट में दो अंक और आठवें मिनट तक छह अंक अर्जित कर लिए थे, जबकि सिधू का स्कोर शून्य था। इस दौरान मालविका थोड़ी रक्षात्मक दिखीं। दूसरे गेम के 12वें मिनट तक सिधू ने स्कोर 6-6 की बराबरी पर कर दिया। इसके बाद लगातार दोनों ओर से अंक बटोरे जा रहे थे। हालांकि, सिधू का अनुभव उनके काम आया और 21-16 से उन्होंने यह गेम भी जीतकर खिताब अपने नाम किया।
मिकस्ड युगल का खिताब सातवीं वरीय भारत के इशान भटनागर व तनीषा क्रेस्टो ने हमवतन टी. हेम नागेंद्र बाबू व श्रीवेदा गुरजादा को 21-16, 21-12 से हराकर जीता। महिला डबल्स का खिताब आठवीं वरीय मलेशिया के अन्न चिग यिक चेओंग व टेयो मेई झिग की जोड़ी ने सातवीं वरीय भारत की त्रिशा जाली व गायत्री गोपीचंद को 21-12, 21-13 से हराकर जीता।
पुरुष सिंगल्स का फाइनल मुकाबला फ्रांस के अर्नाड मर्केल और लुकास क्लेयरबाउट के बीच खेला जाना था, लेकिन अर्नाड की कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव निकल गई, जिससे यह मैच निरस्त करना पड़ा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

हरियाली अमावस्या के दिन पितरों को दें तर्पण मिलेगी संतुष्टि, जानिए तर्पण का सही समय

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 12 अगस्‍त को हरियाली अमावस्‍या है। अमावस्‍या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...

ट्रेनी IPS पर राहुल बंसल 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप,जानिए क्या है मामला

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
अंबिकापुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पदस्थ ट्रेनी IPS एवं CSP राहुल बंसल से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। IPS पर एक ठगी मामले की जांच के दौरान 1 करोड़ रुपए रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है। हरियाणा...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अब अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार  अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...

खुशखबरी: 15 अगस्त से एलपीजी उपभोक्ताओं के मिलेगा अब 10 किलो का छोटा सिलेंडर, पारदर्शी के साथ होगा हल्का भी

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...

छत्तीसगढ़ में 1460 गौधाम बनेंगे, निराश्रित पशुओं को मिलेगा सुरक्षित आश्रय

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...

बजरंगी भाईजान ने दिखाई दरियादिली….असम बाढ़ पीड़ितों के लिए की यह घोषणा

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड सुपरस्टार बजरंगी भाईजान याने की सलमान खान एक बार फिर अपनी दरियादिली को लेकर चर्चा में हैं। असम में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए उन्होंने अपना हाथ आगे बढ़ाया है। सलमान खान ने...