Google Analytics Meta Pixel इन मांगों को लेकर देवताओं को कांधे पर बिठाकर पहुंचे 18 पंचायतों के ग्रामीण - Ekhabri.com

इन मांगों को लेकर देवताओं को कांधे पर बिठाकर पहुंचे 18 पंचायतों के ग्रामीण

तेंदूपत्ता संग्रहण की नगद राशि की मांग के अलावा 5 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन के लिए 4 घंटों में 25 किलोमीटर का पैदल सफर कर रैली की शक्ल में तीर कमान से लैस होकर अपने ग्राम देवताओं के साथ बीजापुर पहुंचे 18 पंचायतों के करीब 5000 से अधिक ग्रामीण चिकट राज मंदिर के समीप पुलिस द्वारा की गई तगड़ी सुरक्षा और बैरिकेट्स को तोड़कर नगर के अंदर घुस आए थे, जिसके बाद कलेक्ट्रेट पहुंच कर अपनी 5 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा गया।

हालांकि कलेक्टर विधायक और एसपी के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने अपना आंदोलन स्थगित कर दिया और यह चेतावनी दी है कि अगर 2 दिनों के अंदर तेंदूपत्ता संग्रहण की राशि का नगद भुगतान ना किया गया और अन्य मांगों पर कार्रवाई न की गई तो इससे बड़ा आंदोलन जिला मुख्यालय में किया जाएगा।

इस आंदोलन की खबर लगते ही बीजापुर पुलिस ने रातोंरात जिला मुख्यालय को चारों तरफ सील कर दिया था और गंगालूर मार्ग व तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था लगाई गई थी। जगह-जगह बैरिकेट्स लगाकर आंदोलनरत ग्रामीणों को रोकने का भरपूर प्रयास किया गया परंतु पुलिस जवान और अफसरों को धक्का-मुक्की करते हुए बैरिकेड तोड़कर जब ग्रामीण जिला मुख्यालय के अंदर प्रवेश कर गए तो माहौल गरमा गया परन्तु बाद में विधायक विक्रम मंडावी के हस्तक्षेप के चलते कुछ हद तक मामले को सम्हाल लिया गया। परंतु ज्ञापन के आश्वासन तक ग्रामीणों का आक्रोश शासन प्रशासन के खिलाफ देखने को मिला।

गालूर के सरपंच राजू कलमू और बुरजी के सरपंच रमेश ने बताया कि इसके पहले तेंदूपत्ता संग्रहण की राशि उन्हें नगद वितरण किया जाता रहा है परंतु इस बार खाते में जमा किया जा रहा है, जिसका सभी ग्रामीण विरोध कर रहे हैं। क्योंकि बीजापुर जिला मुख्यालय के अलावा अंदरूनी इलाकों में बैंकों की सुविधा नहीं है और ग्रामीणों के पास आधार कार्ड और राशन कार्ड भी मौजूद नहीं है।

Read Also  बजट कार्य में लगे अधिकारियों को सरकार देगी, एक माह का अतिरिक्त मूल वेतन

जिसके चलते उनके बैंकों में खाते भी नहीं खुलवाए गए हैं और यही बड़ी वजह है कि ग्रामीण नगद राशि वितरण की मांग कर रहे हैं। इसी मुख्य मांग के साथ 2018-19 के तेंदूपत्ता बोनस राशि की भी नगद मांग की जा रही है इन दो प्रमुख मांगों के अलावा विद्यार्थियों के छात्रवृत्ति में बढ़ोतरी और आदिवासी ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस प्रशासन द्वारा की जाने वाली अत्याचार को बंद करने तथा अंदरूनी इलाकों के पंचायतों में स्कूल और अस्पताल खोलने की मांग शासन के सामने रखी गई है।

जब जवान उन्हें रोकने का प्रयास करने लगे तो ग्रामीण उग्र हो गए और जवानों की सुरक्षा चक्र को तोड़ते हुए बैरिकेट्स को तोड़कर जिला मुख्यालय के अंदर प्रवेश कर गए। करीब 1 घंटे तक चले इस जद्दोजहद के बाद ग्रामीण कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे और वहां भी जवानों के साथ झुमा झटकी कर कलेक्ट्रेट कार्यालय के अंदर प्रवेश करने की कोशिश करने लगे इसी दौरान क्षेत्र विधायक विक्रम मंडावी और आदिवासी समाज के पदाधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को शांति के साथ वार्ता की बात समझाने की कोशिश की गयी और बिगड़ते माहौल को सम्हाल लिया तब जाकर ग्रामीणों का आक्रोश शांत हुआ।

कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर आंदोलन ग्रामीण कलेक्टर से मिलकर अपनी बात रखने की जिद करने लगे इसी दौरान विधायक विक्रम मंडावी की समझाइश पर वार्ता के लिए ग्रामीणों का ही 40 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल बनाया गया, जो आंदोलनरत ग्रामीणों के सर्वसम्मति से तय किया गया।

इसके बाद 18 पंचायतों के कुछ सरपंच विधायक विक्रम मंडावी जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुडियम उपाध्यक्ष कमलेश कारम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालू राठौर के साथ कलेक्टर के चेंबर में 40 सदस्यों की टीम के साथ कलेक्टर और एसपी की बैठक बन्द कमरे में शुरू हुई करीब 1 घंटे तक आयोजित बैठक के बाद जब 40 सदस्य टीम बाहर आई तो उनके द्वारा ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा गया कि कलेक्टर द्वारा उनकी ज्ञापन पर मांग पूरी करते हुए 2 दिनों के अंदर तेंदूपत्ता की नगद राशि के भुगतान का आश्वासन दिया गया है।

Read Also  समावेशी विकास से छत्तीसगढ़ को नयी ऊंचाइयों पर ले जाने वाला बजट: अनिला भेंड़िया

साथ ही एसपी द्वारा अंदरूनी इलाकों में पुलिस जवानों द्वारा किए जाने वाले अत्याचार पर रोक लगाने की बात कही गई है। इसके अलावा अन्य मांगों पर शासन स्तर पर बात कर त्वरित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया है। जिस पर ग्रामीणों ने दो टूक जवाब देते हुए कहा कि अगर कलेक्टर द्वारा दिया गया आश्वासन 2 दिनों के अंदर पूरा नहीं होता है तो उनके द्वारा इससे भी बड़ा और उग्र आंदोलन जिला मुख्यालय में किया जाएगा।

बत्तीस करोड़ का होना है भुगतान

तेंदूपत्ता संग्रहण और राशि वितरण को लेकर वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले भर में तेंदूपत्ता संग्रहण के लिए 28 समितियां है जिनमें 45000 संग्राहक है इस वर्ष तोड़े गए तेंदूपत्ता के लिए खातों के माध्यम से करीब 42 करोड़ रुपयों का भुगतान किया जाना है जिसमें से अब तक 12 करोड़ रुपयों का भुगतान कर दिया गया है जबकि अभी और 32 करोड़ रुपयों का भुगतान होना शेष है।

नाकाम रही समझाई की कोशिश

इस आंदोलन की खबर लगते ही सोमवार की सुबह से ही जिले के अधिकारी आंदोलनरत ग्रामीणों से मुलाकात कर बात करने की कोशिश में जुटे रहे बीजापुर एसडीएम डॉ हेमेंद्र भुआर्य बीजापुर तहसीलदार समेत बीईओ,बीआरसी और आदिवासी समाज के पदाधिकारियों के साथ ग्रामीणों को समझाने का काफी प्रयास करते हुए नजर आए परंतु चेरपाल से लेकर बीजापुर तक ग्रामीणों को रोकने के लिए लगाए गए बैरिकेट्स भी इस आंदोलन को नहीं रोक पाए एसडीएम हेमेंद्र भुआर्य ग्रामीणों को समझाने की काफी कोशिश करते रहे परंतु ग्रामीण मानने को तैयार ही नहीं थे।

Read Also  धमतरी ने रचा इतिहास, चना खरीदी और भंडारण में बनाया रिकॉर्ड

उनका कहना था कि वे जिला मुख्यालय पहुंचकर ही अपनी बात रखेंगे जिसके बाद सुबह से डटे हुए अफसरों को ग्रामीणों के सामने झुकना पड़ा और अंतत ग्रामीण जिला मुख्यालय पहुंचकर कलेक्टर से मिलने के बाद ही आंदोलन को स्थगित कर आश्वासन के साथ लौट गए हालांकि प्रशासन द्वारा आंदोलनरत ग्रामीणों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई थी परंतु उन्होंने भोजन करने से मना कर दिया और कलेक्ट्रेट के सामने कुछ राजनीतिक पार्टियों द्वारा उन्हें बिस्किट भी वितरित किया गया था परंतु उनके द्वारा बिस्किट खाने के बजाय उन्हीं बिस्किट से जवानों पर हमला करते हुए नजर आए।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

रायपुर में नई पहल, मरीन ड्राइव पर मुफ्त पढ़ने की खास सुविधा

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

विश्वकर्मा जयंती पर मुख्यमंत्री साय का संदेश, हुनर और श्रम का सम्मान जरूरी

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना की। इस अवसर...

एचडीएफसी बैंक के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री साय ने किया विशेष लोगो विमोचन  

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ में बैंक की सेवाओं के 25 वर्ष पूरे होने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इस...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

कवर्धा मेडिकल कॉलेज में पहले बैच की पढ़ाई शुरू, छात्रों ने साझा किए संघर्ष

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

चिरायु योजना से भाव्यांश को मिला नया जीवन, सफल हुई हृदय सर्जरी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। समय पर हुई स्वास्थ्य जांच किसी मासूम की जिंदगी की दिशा बदल सकती है। धमतरी के नन्हे भाव्यांश साहू की कहानी इसका उदाहरण है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना के माध्यम से जन्मजात हृदयरोग...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *