Google Analytics Meta Pixel कांग्रेस का चुनावी संकल्प: सीजी की तर्ज पर यूपी में भी धान, गोबर खरीदी का वादा - Ekhabri.com

कांग्रेस का चुनावी संकल्प: सीजी की तर्ज पर यूपी में भी धान, गोबर खरीदी का वादा

न्याय योजना भी होगी शुरू
रायपुर। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के नेता-कार्यकर्ता ही नहीं लगे हैं यहां की योजनाएं भी प्रचार अभियान का हिस्सा हैं। अब कांग्रेस ने चुनाव घोषणा पत्र में छत्तीसगढ़ जैसी गोधन न्याय योजना शुरू करने का वादा किया है। कांग्रेस के चुनावी दस्तावेज यूपी का उन्नति विधान में इसका खास तौर पर जिक्र किया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसकी जानकारी देते हुए लिखा, मुझे बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि आगामी उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव हेतु आज जारी कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र यूपी का उन्नति विधान में छत्तीसगढ़ मॉडल का जिक्र हुआ है। पार्टी ने छत्तीसगढ़ की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी गोधन न्याय योजना लागू करने का संकल्प लिया है। घोषणापत्र में कहा गया है, आवारा पशुओं की समस्या के समाधान के लिए छत्तीसगढ़ मॉडल की तर्ज पर गोधन न्याय योजना लागू की जाएगी। इसके तहत गाय के गोबर को 2 रुपए प्रति किलो की दर से खरीदा जाएगा। स्व-सहायता समूहों को प्रोत्साहित किया जाएगा कि वे वर्मी कम्पोस्ट और दूसरे कामों में गोबर का इस्तेमाल करें। जो भी आवारा पशु गांव की गोशाला में रखे जाएंगे उनके लिए एक निश्चित अवधि तक 500 प्रति मवेशी की दर से भुगतान किया जाएगा। आवारा और जंगली पशुओं की वजह से फसल को नुकसान होने पर प्रति हेक्टेयर तीन हजार रुपए का हजार्ना दिया जाएगा। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को यह दस्तावेज जारी किया।

छत्तीसगढ़ की तरह कर्जमाफी का भी वादा
कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में भी छत्तीसगढ़ की तरह कर्जमाफी का वादा किया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा, सरकार बनने पर 10 दिन में किसानों का पूरा कर्ज माफ होगा। उन्होंने कहा, छत्तीसगढ़ में शपथ लेने के तीन घंटे के भीतर कर्ज माफ किया गया था। कांग्रेस ने 2500 प्रति क्विंटल की दर से धान-गेहूं, 400 रुपए प्रति क्विंटल में गन्ना खरीदने का वादा किया है। इसके अलावा बिजली बिल हाफ का भी जिक्र है। कोरोना काल मे जो आर्थिक रूप से प्रभावित परिवारों को 25 हजार रुपए तक की मदद का वादा भी उन्नति विधान में शामिल है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


ब्रेकिंग। बड़े प्रशासनिक बदलाव के आईएएस रमेश कुमार शर्मा को मिली नई जिम्मेदारी

By User 6 / June 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर में राज्य शासन में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए गृह विभाग में सचिव पद पर कार्यरत आईएएस रमेश कुमार शर्मा को नई जिम्मेदारी सौंपी है। आदेश के अनुसार, उन्हें अब आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियों के पद...

छत्तीसगढ़ में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती नियमों में बड़ा बदलाव तय, 11 साल बाद बदल सकती है योग्यता की शर्तें

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : उच्च शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती को लेकर बड़ा बदलाव होने की तैयारी चल रही है। करीब 11 साल बाद भर्ती नियमों में संशोधन की संभावना जताई जा रही है, जिससे हजारों अभ्यर्थियों को सीधा फायदा मिल...

आज है अंतिम बड़ा मंगलवार, कर ले यह अचूक उपाए होगी असीम कृपा

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
9 जून 2026 को अधिकमास का अंतिम बड़ा मंगलवार मनाया जा रहा है. यह दिन भगवान हनुमान की उपासना के लिए विशेष रूप से शुभ माना जाता है.अधिकमास में पड़ने वाला यह अंतिम बड़ा मंगल हनुमान जी की कृपा प्राप्त...

छत्तीसगढ़ का गौरव: आयुष पांडे ने इंडिया टीम-ए में बनाई जगह, मेहनत और जुनून से रचा सफलता का इतिहास 

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है, जिसने पूरे छत्तीसगढ़ को गर्व से भर दिया है। प्रदेश के होनहार युवा खिलाड़ी आयुष पांडे ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर इंडिया टीम-ए में चयन हासिल कर लिया है। यह...

जेल में बलात्कार के आरोपी ने लगाई फांसी

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
जांजगीर-चांपा। जिला जेल खोखरा में मंगलवार सुबह बड़ी खबर सामने आई जिसमें एक विचाराधीन बंदी का शव जेल परिसर के बाथरूम में फंदे से लटका हुआ मिला। उसने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान कोरबा जिले...

26/11 के अनसुने नायकों पर आधारित फिल्म की रायपुर में विशेष स्क्रीनिंग

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 8 जून 2026।राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय सहित परिजन, फिल्म अभिनेत्री एवं सांसद...

आरोपी पकड़ने गई छत्तीसगढ़ पुलिस पर हमला, ‘चोर-चोर’ की अफवाह फैलते ही ग्रामीणों ने घेरा, एक जवान गंभीर घायल

By User 6 / June 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में वांछित आरोपियों की तलाश में पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के दौरान फैली अफवाह के बाद स्थिति इतनी बिगड़ गई कि पुलिसकर्मियों को जान...

मोदी के 12 साल पूरे, साय ने विकास सहयोग पर जताया आभार

By User 6 / June 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 जून 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ के विकास में केंद्र सरकार द्वारा दिए गए सहयोग...

आज का राशिफल 

By User 6 / June 7, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...

भीषण गर्मी के बीच कुछ जिलों में बारिश के आसार

By User 6 / June 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच कुछ जिलों में राहत मिलने की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने चेतावनी दोनों जारी की है। रायपुर मौसम केंद्र के अनुसार, राज्य में अगले तीन से चार दिनों के भीतर दक्षिण-पश्चिम...