Google Analytics Meta Pixel उधारी चुकाने बीवी को मार डाला - Ekhabri.com

उधारी चुकाने बीवी को मार डाला

रायपुर। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में एक शराबी पति ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी। उसने अपनी पत्नी को इसलिए मार दिया, क्योंकि उसे उधार के पैसे चुकाने थे। इसके लिए वह जमीन और घर बेचना चाहता था। मगर उसकी पत्नी ये सब बेचने तैयार नहीं थी। इसलिए उसने बीवी को मारने का प्लान बना लिया। फिर मौका पाते ही उसके सिर में लकड़ी से वारकर हत्या कर दी। मामला फिंगेश्वर थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। अमेठी निवासी रेखा कंसारी(45) की 01 फरवरी को परिजनों को घर में सुबह घायल अवस्था में मिल थी। तब उसके पति जवाहर लाल कंसारी ने बताया कि सड़क हादसे में रेखा घायल हो गई है। ये सुनने के बाद उसे इलाज के लिए महासमुंद अस्पताल ले गया था। लेकिन डॉक्टर ने इसे मृत घोषित कर दिया है। घटना के बाद मामले की जानकारी पुलिस को भी दी गई थी। जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया था।
पीएम रिपोर्ट से सच आया सामने
पुलिस इस केस में जांच कर रही थी। इस बीच पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिली। जिसमें पता चला कि महिला की मौत किसी भारी वस्तु के सिर पर लगने ले हुई है। इस पर पुलिस को उसके पति जवाहर पर संदेह हुआ और पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
पैसे मांगने लगे थे लोग
आरोपी जवाहर ने बताया कि उसे पिछले 15 साल से शराब पीने की लत थी। इसलिए उसने गांव के कई लोगों से उधारी पैसे ले रखे थे। लेकिन पैसे लेने के बाद वो पैसे नहीं लौटा पा रहा था। जिसके कारण गांव के लोग उसे बार-बार कहने लगे थे कि जल्दी पैसे वापस कर दो। मगर उसके पास पैसे वापस करने का कोई जुगाड़ नहीं था। जवाहर ने बताया कि पैसे देने के लिए उसने अपनी से बताया था और कहा था कि चल घर और जमीन बेच देते हैं और पैसे चुका देते हैं। लेकिन उसने इस बात से इनकार कर दिया। इसलिए उसने अपनी पत्नी को मारने का प्लान बना लिया। फिर एक फरवरी की सुबह 4 बजे मौका पाकर लड़की से उसके सिर पर कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। अपना जुर्म छिपाने उसने सड़क हादसे की झूठी कहानी सबको बताई थी। आरोपी के इस बयान के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


CG Cyber Fraud: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 1.67 करोड़ की ठगी, हरियाणा-कर्नाटक से जुड़े साइबर गैंग का बड़ा खुलासा

By User 6 / May 16, 2026 / 0 Comments
CG News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये की साइबर ठगी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड अधिकारी और डॉक्टर से 1.67 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय साइबर गिरोह...

देखें Live: नेक्स्ट जेन डायल 112 लॉन्च, पूरे प्रदेश में मिलेगी त्वरित सहायता

By Reporter 5 / May 18, 2026 / 0 Comments
  रायपुर, 18 मई 2026। प्रदेश में आपातकालीन सेवाओं को आधुनिक और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में आज एक बड़ी पहल होने जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा आज नेक्स्ट जेन सीजी डायल 112 इंटीग्रेटेड इमरजेंसी...

पूर्व पार्षद की स्विमिंग पूल में मौत, कान्हा किसली गए थे दोस्ती के साथ

By Reporter 5 / May 15, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। संतोषी नगर के मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड के पूर्व पार्षद अमित दास की हार्टअटैक से मौत हो गई है। इस घटना के बाद उनके परिवार वालो में दुख की लहर है। जानकारी सामने आई है कि वह अपने...

ड्राइवर से दुर्व्यवहार का आडियो वायरल होने के बाद इस अधिकारी का हुआ निलंबन

By User 6 / May 17, 2026 / 0 Comments
जांजगीर। जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता शशांक सिंह के खिलाफ कार्रवाई हो गई है, इसके किए जल संसाधन विभाग ने आदेश जारी कर शशांक सिंह को निलंबित कर दिया है. यह निलंबन शशांक सिंह द्वारा ड्राइवर से अमर्यादित वार्तालाप...

मशीन में दबकर मजदूर की मौत

By User 6 / May 19, 2026 / 0 Comments
कोरबा. कोरबा से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. जिसमें मशीन की सफ़ाई के दौरान एक महिला मजदूर की मौत हो गई. यह  घटना प्रेम एंटरप्राइजेज राखड़ ईंट फैक्ट्रीन कि है. जहां महिला मजदूर मशीन की सफाई कर रही...

आम आदमी की जेब में बढ़ा वजन, आज से बढ़ा पेट्रोल डीजल का दाम

By Reporter 5 / May 15, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की कीमतों में आज 15 मई से बढ़ोतरी की गई है.इसके साथ ही आम आदमी की जेब में महंगाई का वजन बढ़ गया है. केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG की कीमतों...

बड़ा प्रशासनिक एक्शन: 11 पूर्व सरपंचों को 30 दिन की जेल का आदेश, शासकीय राशि गबन का मामला गरमाया

By User 6 / May 19, 2026 / 0 Comments
अभनपुर: छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के अभनपुर विकासखंड में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 पूर्व सरपंचों को 30 दिनों के लिए सिविल जेल भेजने का आदेश जारी किया है। इस फैसले के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया...

दूसरी शादी को लेकर चर्चा तेज Hardik Pandya रचाने वाले हैं दूसरी शादी

By Reporter 5 / May 18, 2026 / 0 Comments
Hardik Pandya इन दिनों चोट के कारण आईपीएल 2026 के कुछ मैच नहीं खेल पाए हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर उनकी और गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा की शादी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, दोनों की तरफ से...

त्रिवेंद्रम–हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस बनी आग का गोला, मुश्किल से बची यात्रियों की जान

By User 6 / May 17, 2026 / 0 Comments
कोटा: कोटा रेल मंडल से सुबह एक बड़ी खबर सामने आई. यहां त्रिवेंद्रम–हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस में अचानक भीषण आग लग गई. हादसा सुबह करीब 5:15 बजे विक्रमगढ़ आलोट और लूणी रीछा स्टेशन के बीच हुआ. आग लगती ही ट्रेन...

जनगणना 2027 तैयारी तेज, 60 प्रतिशत मकान सूचीकरण कार्य पूर्ण

By User 6 / May 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 मई 2026। छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय जनगणना 2027 की तैयारियां तेज रफ्तार से आगे बढ़ रही हैं। राज्यभर में मकान सूचीकरण ब्लॉकों (HLB) के गठन और सत्यापन का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। ताजा आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार अब...