Google Analytics Meta Pixel एम्सटर्डम के एपल स्टोर में 70 लोगों को बंदूकधारी ने बनाया बंधक - Ekhabri.com

एम्सटर्डम के एपल स्टोर में 70 लोगों को बंदूकधारी ने बनाया बंधक

नीदरलैैंड के एम्सटर्डम शहर के एक एपल स्टोर को एक बंदूकधारी ने 70 लोगों को पांच घंटे से अधिक समय तक बंधक बनाए रखा। साथ ही उन्हें रिहा करने के लिए उसने पुलिस और प्रश्ाासन से करीब 20 करोड़ यूरो (करीब 1600 करोड़ रुपये) क्रिप्टोकरेंसी में बतौर फिरौती मांगे। लेकिन काफी जद्दोजहद के बाद अपहरणकर्ता को हिरासत में ले लिया गया है। एपल कंपनी के मुताबिक उसके सभी कर्मचारी और ग्राहक सुरक्षित हैैं।
पुलिस के अनुसार 27 वर्षीय एक अपहरणकर्ता एम्सटर्डम स्थित एपल के एक शोरूम में घुस गया और बंदूक के बल पर उसने वहां मौजूद सभी 70 लोगों को अपने कब्जे में ले लिया। हालांकि कई घंटे के बाद अन्य बंधक तो बचकर निकल आए लेकिन एक कर्मचारी घंटों तक उसकी गिरफ्त में रहा। बाद में वह दुकान से निकलकर भागा। वह अपनी बीएमडब्ल्यू-एक्स5 कार से भागने की नाकाम कोशिश करने के दौरान पुलिस की गिरफ्त में आ गया।
एम्सटर्डम की पुलिस का कहना है कि काफी देर की भागमभाग के बाद अचानक जमीन पर लेट गए अपहरणकर्ता की पड़ताल के लिए पहले उसके पास रोबोट भेजकर उसकी तलाशी ली गई। जब उसके मानव बम होने का संदेह दूर हुआ तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से कोई विस्फोटक नहीं मिला। दरअसल एपल की श्ााप में लोगों के बंधक बनाए रखने के दौरान उसने इंटरनेट मीडिया अपने कई फोटो अपलोड किए थे, जिसमें उसे बम लगी जैकेट पहने दिखाया गया था।
एम्सटर्डम के अखबार हेट परूल के मुताबिक पुलिस ने बताया है कि बंधकों ने जब पानी मांगा तो एक रोबोट ने लाकर दिया। इसी दौरान किसी तरह नजर बचाकर कई बंधक एपल स्टोर से भागने में कामयाब रहे। इस बीच, एपल कंपनी का कहना है कि अपहरणकर्ता ने एक फायर करके उनके स्टोर में मौजूद एक कर्मचारी को कई घंटों तक बंधक बनाए रखा था। इस मुश्किल से कुछ घंटों में सबको सुरक्षित बचाने के लिए वह स्थानीय पुलिस प्रश्ाासन के श्ाुक्रगुजार हैैं। एपल के प्रवक्ता ने कहा कि उनके सभी कर्मचारी और ग्राहक सुरक्षित हैैं।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


गोंदिया रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...

सुकमा में 116 पुनर्वासित युवाओं को मिला मतदान अधिकार  

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक अहम पहल की गई है। नक्सल पुनर्वास नीति के तहत समाज की मुख्यधारा में लौट रहे आत्मसमर्पित युवाओं को अब मतदान का अधिकार...

सोना 2026 में कहाँ जा रहा है एक्सपर्ट्स ने दिया बड़ा संकेत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली: साल 2025 में रिकॉर्ड स्तर छूने के बाद सोने की कीमतों में तेजी का रुख 2026 की शुरुआत में भी जारी है। वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, महंगाई और केंद्रीय बैंकों की नीतियों में बदलाव के बीच गोल्ड फिर से...

Ayushman Scheme: कार्ड के बावजूद वसूली के आरोप, निजी अस्पताल पर गंभीर सवाल

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

धान छोड़ फूलों की खेती से किसान ने बदली आय

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...

अमित शाह ने बंगाल चुनाव से पहले भाजपा का घोषणापत्र जारी किया  

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
कोलकाता:केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने शुक्रवार को Kolkata में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए Bharatiya Janata Party का घोषणापत्र जारी किया। पार्टी ने इस दस्तावेज को ‘संकल्प पत्र’ और ‘भरोसे का पत्र’ नाम दिया है।   घोषणापत्र...

मई-जून चुनाव से पहले मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारी तेज

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...

पुरानी रंजिश में चाकूबाजी, पिकनिक के दौरान युवक पर जानलेवा हमला

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुरानी दुश्मनी के चलते चाकूबाजी की गंभीर घटना सामने आई है। पिकनिक मनाने गए एक युवक पर पांच लोगों ने मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों...

रायगढ़ जंगल में पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल शव

By Reporter 5 / April 8, 2026 / 0 Comments
रायगढ़ से खबर: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां जंगल में एक ही पेड़ से प्रेमी-प्रेमिका के शव लटके हुए मिले। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटना के...