रोहित शर्मा का कप्तान के रूप में पहला टेस्ट भारत के मध्यक्रम के लिए भी नए युग की शुरुआत करेगा, जिसमें शुभमन गिल और हनुमा विहारी को अनुभवी चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे की जगह लेने के लिए तैयार किया जाएगा। यह अब स्पष्ट है कि रहाणे और पुजारा को इस सत्र में होने वाले तीन टेस्ट मैचों (श्रीलंका के खिलाफ दो और इंग्लैंड के खिलाफ एक) के लिए टीम में नहीं रखा जाएगा। इन मैचों में विहारी और गिल इन दोनों का विकल्प होंगे, जबकि श्रेयस अय्यर को बैकअप के रूप में रखा जाएगा।
भारत ने केपटाउन में जो पिछला टेस्ट मैच खेला था उसमें दो स्थान खाली हैं और जब विराट कोहली मोहाली में अपना 100वां टेस्ट मैच खेलने के लिए उतरेंगे तब ये तीनों युवा खिलाड़ी इन स्थानों पर अपना दावा मजबूत करने की कोशिश करेंगे, जिन पर पिछले एक दशक से पुजारा और रहाणे का कब्जा रहा था। सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगर ये तीनों फिट रहते हैं तो चार मार्च से शुरू होने वाले टेस्ट मैच में किसे बाहर बिठाया जाएगा। गिल अब खेलने के लिए तैयार हैं तो मुख्य कोच राहुल द्रविड़ उन्हें मध्यक्रम में उतारना पसंद करेंगे। इसकी पूरी संभावना है कि गिल को रोहित और मयंक अग्रवाल के बाद तीसरे नंबर पर उतारा जाएगा।
पूर्व भारतीय ओपनर देवांग गांधी ने कहा, ‘मेरा मानना है कि नंबर तीन के लिए शुभमन सबसे अच्छा विकल्प हैं। वह पारी की शुरुआत कर सकते हैं, लेकिन रोहित के साथ पारी का आगाज करने के लिए मयंक हैं और ऐसे में शुभमन के लिए तीसरा नंबर आदर्श होगा।” जनवरी 2021 तक राष्ट्रीय चयनकर्ता रहे गांधी ने कहा कि आस्ट्रेलिया में सलामी बल्लेबाज के रूप में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने से पहले गिल को शुरू में मध्यक्रम की भूमिका के लिए तैयार किया जा रहा था। ‘मुझे क्यों लगता है कि टीम प्रबंधन उन्हें नंबर तीन पर उतार सकता है क्योंकि जब हमने उन पर गौर किया था तो तब उन्होंने वेस्टइंडीज-ए के खिलाफ मध्यक्रम में खेलते हुए दोहरा शतक लगाया था। इसके अलावा वह टेस्ट मैचों में पारी की शुरुआत कर चुके हैं और नंबर तीन पर वह नई गेंद को भी अच्छी तरह से खेल सकते हैं।”
रहाणे मुख्य रूप से नंबर पांच पर बल्लेबाजी करते थे, लेकिन पूरी संभावना है कि द्रविड़ और रोहित इस नंबर पर रिषभ पंत को उतार सकते हैं, जबकि विहारी छठे नंबर पर उतरेंगे। गांधी ने कहा, ‘यदि आप हमारे शीर्षक्रम को देखो तो मयंक, रोहित, शुभमन और विराट सभी दायें हाथ के बल्लेबाज हैं। ऐसे में यह बेहतर होगा कि पांचवें नंबर का बल्लेबाज बायें हाथ का हो, जिससे दायें और बायें हाथ के बल्लेबाजों का संयोजन बन जाए। इसके बाद विहारी छठे नंबर पर और फिर रवींद्र जडेजा सातवें नंबर पर उतर सकते हैं, जो बायें हाथ के बल्लेबाज हैं। बल्लेबाजी क्रम इस तरह से तैयार किया जा सकता है।”
श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए संभावित भारतीय टीम संयोजन : रोहित शर्मा (कप्तान), मयंक अग्रवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, रिषभ पंत (विकेटकीपर), हनुमा विहारी, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन (फिटनेस पर निर्भर)/जयंत यादव, जसप्रीत बुमराह, मुहम्मद श्ामी, मुहम्मद सिराज।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...
By User 6 /
October 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...
By User 6 /
October 28, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर 2026 को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने जिला स्तरीय कार्यक्रमों के मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर...
By Reporter 5 /
October 28, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...
By User 6 /
October 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 31 अक्टूबर से शुरू होगी। यह परीक्षा 4 नवंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। लोक शिक्षण संचालनालय के...
By User 6 /
October 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ के कारण फसलों को हुए नुकसान के बाद प्रभावित किसानों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को तत्काल फसल क्षति का सर्वेक्षण कराने और...
By User 6 /
October 28, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में भवन निर्माण नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई की है। नगर निगम के जोन-8 क्षेत्र के माधव राव सप्रे वार्ड क्रमांक 69 के रायपुरा इलाके सहित अन्य क्षेत्रों में स्वीकृत अनुमति...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा...
By User 6 /
October 30, 2026 /
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों की विषय योजना में बदलाव किया है। नई व्यवस्था के तहत शैक्षणिक सत्र 2027-28 में कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को पर्यावरण शिक्षा...
By User 6 /
October 29, 2026 /
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में 25 हजार रुपये की रिश्वत से जुड़े वायरल वीडियो एक सामने आया है। इस वीडियो में ऋषिपुरी गोस्वामी रिश्वत लेते नजर आए है, जिनपर प्रशासन ने कार्रवाई की है। जानकारी है कि तहसीलदार की जांच में रिश्वत...