Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन वैवाहिक जीवन में आपके लिए कुछ अच्छे परिवर्तन लेकर आएगा, लेकिन पारिवारिक कलह फिर से सिर उठा सकती है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। यदि ऐसा हो, तो आपको इसमें दोनों पक्षों की सुनकर ही किसी निर्णय को लेना बेहतर रहेगा। आपके घर अतिथि आगमन हो सकता है, जिसमें आपका कुछ धन भी व्यय होगा। आप अपने ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को यदि धन उधार देंगे, तो वह आपसी रिश्तों में वाद-विवाद करा सकता है। यदि आपको कोई स्वास्थ्य समस्या है, तो आप उसे योग व ध्यान के द्वारा भी समाप्त कर सकते हैं।

वृष  राशि : आज आप अपने आपको ऊर्जावान महसूस करेंगे। विदेशी व्यापार करने वाले लोगों के लिए दिन बेहतर रहेगा, क्योंकि उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपकी किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी, जिससे मिलकर आप प्रसन्न होंगे व कुछ पुराने विषयों पर बातचीत करेंगे, जिससे आपके पुरानी यादें ताजा होंगी। आप अपने लिए भी कुछ समय निकालने की सोचेंगे और अपने लिए कुछ शॉपिंग भी कर सकते हैं, जिसमें आपने कपड़े, मोबाइल, लैपटॉप आदि खरीद सकते हैं, जिसे देखकर आपके परिवार का ही कोई सदस्य आपका शत्रु बन सकता है। आपको जीवनसाथी से बातचीत करते समय वाणी की मधुरता को बनाए रखना बेहतर रहेगा। यदि संभव हो तो उनके लिए आज कोई गिफ्ट लेकर आएं।

मिथुन राशि : आज का दिन कारोबार कर रहे लोगों के लिए बेहतर रहेगा, क्योंकि वह अपने अटकी हुई योजनाओं को आगे बढ़ा सकते हैं, जो भविष्य में उनको लाभ अवश्य देंगे। यदि आप अपनी संतान के भविष्य के लिए कुछ धन निवेश करेंगे, तो आपको भविष्य में उसका भरपूर लाभ मिलेगा, लेकिन छोटे व्यापारियों को आज नकद धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। सायंकाल का समय आप अपने भाई बहनों के साथ बातचीत में व्यतीत करेंगे। साझेदारी में यदि आपने किसी व्यवसाय को किया हुआ है, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगा। विद्यार्थियों को परीक्षा में मन मुताबिक परिणाम मिलने के कारण वह प्रसन्न रहेंगे। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।

कर्क राशि : आज का दिन नौकरीपेशा लोगों के लिए बेहतर रहने वाला है, लेकिन बेरोजगार लोगों को अभी कुछ समय और भटकना होगा, तभी उन्हें कुछ अवसर प्राप्त हो सकेंगे। आप अपने किसी रिश्तेदार व दोस्त के घर किसी काम के सिलसिले में जा सकते हैं। प्राइवेट नौकरी से जुड़े जातक यदि किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की सोच रहे हैं, तो वह उसके लिए भी समय निकालने में कामयाब रहेंगे।  आप अपने दैनिक खर्चों को लेकर परेशान रहेंगे। आप जिन पर लगाम लगाने के लिए योजना बना सकते हैं। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। पारिवारिक रूप से आप काफी भावुक महसूस करेंगे और किसी व्यक्ति की सेहत आपको परेशान कर सकती है।

Read Also  आज का राशिफल

सिंह राशि : आज आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। सामाजिक स्तर पर आज आपकी ख्याति बढ़ेगी, लेकिन घर से दूर नौकरी कर रहे जातक अपने जीवनसाथी को लंबे समय को देखकर प्रसन्न होंगे और जीवनसाथी के साथ आप कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे, जिनसे वह अपने मन की बातों को हमसे साझा करेंगे। आपका दिन भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा और इस वजह से आपको कई कार्य में सफलता मिलेगी। आपको किसी के कहने से अपने धन का निवेश नहीं करना है, नहीं तो वह आपको कोई गलत सलाह दे सकते हैं। आप अपने पुराने कर्ज उतारने में भी सफल रहेंगे।

कन्या राशि : आज का दिन आपको सेहत में कोताही नहीं बरतनी है, क्योंकि वह आपके लिए नुकसानदायक रहेगी। यदि आप किसी पुरानी बीमारी से ग्रस्त हैं, तो वह फिर से उभर सकते है। आपको अनचाही यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी की सामाजिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ता देख आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। यदि आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगानी है, तो आपको एक सही बजट प्लान करके चलना होगा, तभी आप उसमें सफल रहेंगे। आप किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर प्रसन्न रहेंगे, जिसके कारण आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। सायंकाल का समय आप किसी मन की इच्छा की पूर्ति के कारण प्रसन्न रहेंगे।

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने जीवनसाथी से दिल खोलकर बातें करेंगे, जिससे आपके मन का बोझ भी हल्का होगा। सामाजिक स्तर पर आपको गलत बयानबाजी करने से बचना होगा, जो लोग किसी नई नौकरी के लिए कोशिश कर रहे हैं उन्हें अभी कुछ समय तक इंतजार करना होगा। नवविवाहित जातकों के जीवन में किसी नये मेहमान की दस्तक हो सकती है। यदि आप किसी से धन उधार लेने की सोच रहे हैं, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा, लेकिन आपको अपने उस धन को सही जगह निवेश करना होगा, तभी आप उससे लाभ कमा पाएंगे। सायंकाल का समय अपने माता-पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।

Read Also  आज का राशिफल

वृश्चिक राशि : आज आपको धन का लेनदेन सावधानी से करना होगा। व्यापार में आज आपको किसी गलतफहमी के कारण अपने किसी भी साथी पर गुस्सा नहीं करना है, नहीं तो बाद में आपको इसके लिए पछताना पड़ सकता है। आप अपने परिवार के किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की होने के कारण प्रसन्न रहेंगे। सायंकाल के समय आपको कुछ मौसमी बीमारियां अपनी चपेट में ले सकती हैं, जिनसे आपको सावधान रहना होगा। ससुराल पक्ष से आज आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। यदि आपका कोई कानूनी कार्य लंबे समय से लंबित पड़ा है, तो आज आपको उसकी सुध लेनी होगी, नहीं तो वह लंबा खिंच सकता है।
धनु राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है, क्योंकि संतान को किसी सरकारी नौकरी का ऑफर आ सकता है, जिसके कारण आप फूले नहीं समाएंगे। परिवार में आज त्योहार जैसा माहौल रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने साथी में कुछ बदलाव देखेंगे, जिसे देखकर वह हैरान रहेंगे। आप लंबे समय से रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए प्रयासरत रहेंगे और उनमें सफलता भी अवश्य हासिल करेंगे, लेकिन उसके साथ-साथ आपको अपने व्यवसाय की ओर भी ध्यान देना होगा। सायंकाल के समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी पिकनिक पर जाने की योजना बना सकते हैं।

मकर राशि : आज का दिन स्वास्थ्य के लिहाज से कुछ परेशानी भरा रहेगा। आपको स्वास्थ्य में चल रही गिरावट के लिए डॉक्टर से सलाह मशवरा अवश्य करना होगा। आप अपनी माताजी के साथ कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे, जिन्हें आप अपने मन की काफी समस्याएं बताएंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी तरक्की देखकर आपके विरोधी आप से ईर्ष्या करेंगे, जो आपके मित्र के रूप में भी हो सकते हैं। विद्यार्थियों को विदेशों से शिक्षा ग्रहण करने का मौका मिल सकता है, इसलिए यदि वह आवेदन करना चाहते हैं, तो वह कर सकते हैं। सायंकाल का समय आप किसी सामाजिक उत्सव में सम्मिलित होंगे, जहां आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी।

Read Also  आज का राशिफल

कुंभ राशि : आज का दिन आपके करियर में आ रही समस्याओं का समाधान खोजने के लिए रहेगा। पारिवारिक जीवन में आपको कुछ सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे, जिनके कारण आप प्रसन्न रहेंगे, लेकिन आपको अपने किसी परिचित पर भरोसा करना आपको महंगा पड़ सकता है, क्योंकि वह व्यक्ति समय पर आपकी मदद नहीं करेगा। आपका उससे भरोसा उठ सकता है। कार्यक्षेत्र में आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं। यदि आपने जीवनसाथी के लिए किसी नए व्यवसाय को कराने के लिए सोचा है, तो उसमें वह आपको साझेदारी में नहीं कराना है, नहीं तो पार्टनर आपको धोखा दे सकता है।

मीन राशि : आज आपको अपने धन से जुड़े मामलों में सफलता मिलती दिख रही है, क्योंकि आपको आपका लंबे समय से रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है, जिसकी आपने उम्मीद नहीं की थी, तो आपका कोई पैतृक संपत्ति संबंधित विवाद भी सुलझ सकता है, जिसमें आपको जीत मिल सकती हैं और आपकी संपत्ति में भी इजाफा होगा, लेकिन परिवार के सदस्यों से आपको अपने गिले-शिकवे को दूर करना पड़ सकता है। यदि हो सके तो पिछली गलतियों के लिए आपको माफी भी मांगनी पड़ सकती है। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट के कारण आप परेशान रहेंगे। भागदौड़ भी अधिक होगी, लेकिन सायंकाल के समय उनके स्वास्थ्य में सुधार होगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में बारिश के अलर्ट, झमाझम होगी बारिश

By User 6 / July 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर. बीते दिन से राजधानी रायपुर का मौसम खुशनुमा हो गया है,पिछले कुछ दिनों के ब्रेक के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे...

हेडमास्टर की करी गई गला रेतकर हत्या

By User 6 / July 20, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर। जिले में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। जिसमें स्कूल के लिए निकले एक हेडमास्टर की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल...

रविवार को करें नींबू का यह खास उपाय, बनने लगेंगे सारे रुके काम

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कई बार ऐसा देखने में आता है कि हमारे जीवन में कई रुकावट आने लगती है। ऐसे में आज के दिन कई उपायों को करके आप अपने जीवन को सुखद बना सकते हैं। आज हम नींबू के कुछ आसान...

अगले 48 घंटों में प्रदेशभर में भारी बारिश की चेतावनी जारी

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के लिए अहम खबर हैं यहां मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है जिसके अनुसार आने वाले कुछ घंटों में अधिक बारिश से छत्तीसगढ़ तरबतर हो सकता है. प्रदेश...

हाईकार्ट का अहम फैसला, दूसरी पत्नी भी पेंशन की हकदार

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने पारिवारिक पेंशन को लेकर एक अहम फैसला सुनाया है,जिसके अनुसार पहली पत्नी के जीवित रहते दूसरा विवाह हिंदू विवाह अधिनियम के तहत भले ही अवैध हो, लेकिन इससे दूसरी पत्नी को पेंशन के अधिकार से...

प्रधानमंत्री ने देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना

By User 6 / July 17, 2026 / 0 Comments
जींद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन (India first hydrogen train ) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन जींद से सोनीपत के बीच चली। इसके साथ ही हाइड्रोजन फ्यूल से चलने वाली ट्रेन...

मुख्यमंत्री ने ट्री एटीएम लॉन्च किया, अब मुफ्त मिलेंगे पौधे  

By User 6 / July 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण को जन-जन का अभियान बनाने के लिए एक अभिनव पहल की शुरुआत की गई है। जशपुर वन विभाग द्वारा शुरू किए गए ‘ट्री एटीएम’ का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बगिया हेलीपैड...

आज है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा,जानिए क्यों है यह इतनी खास

By User 6 / July 16, 2026 / 0 Comments
पुरी। आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा है. हर साल अपनी मौसी के घर जाना जाते है. रथयात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा श्रीमंदिर से निकलकर गुंडिचा मंदिर पहुंचते हैं, जहां वे लगभग सात...

25 जुलाई से चातुर्मास शुरू होने के साथ, शुभ कार्य में लगेगा ब्रेक 

By User 6 / July 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर. एकादशी के साथ 25 जुलाई 2026 से चातुर्मास की शुरुआत होने जा रही है. इस बार चातुर्मास पूरे 120 दिनों तक रहेगा और 21 नवंबर 2026 को देवउठनी एकादशी के दिन समाप्त होगा. हिंदू धर्म में यह अवधि आध्यात्मिक...

सिम्स डॉक्टरों ने अन्ननली में फंसा सिक्का निकाल बचाई जान  

By User 6 / July 16, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर/रायपुर, 16 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर में डॉक्टरों की तत्परता और कुशलता से एक 6 वर्षीय मासूम की जान बचा ली गई। खेलते समय सिक्का निगल लेने से बालक की अन्ननली (आहार नली) में सिक्का फंस गया...