Google Analytics Meta Pixel नीति आयोग ने नारायणपुर में संचालित मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना की सराहना की - Ekhabri.com

नीति आयोग ने नारायणपुर में संचालित मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना की सराहना की

नीति आयोग ने ट्वीट में उल्लेखित किया सभी के लिए स्वास्थ्य सेवा, मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना से 15 हाट बाजारों में 14 हजार लोगो का इलाज
नारायणपुर। नीति आयोग ने छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार द्वारा लोगों के स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए चलाए जा रहे मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना की सराहना की है। आज नीति आयोग द्वारा नारायणपुर में मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना द्वारा वनांचल के आदिवासी ग्रामीणों को उपलब्ध कराए गए स्वास्थ्य सुविधाओं की सराहाना की गई है। उन्होंने अपने ट्वीट में उल्लेखित किया है कि सभी के लिए स्वास्थ्य सेवा, आकांक्षी जिला नारायणपुर में संचालित मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना में लगने वाले 15 हाट बाजारों में 14,711 मरीजों का इलाज किया गया साथ ही शिशुओं का वैक्सीनेशन और गर्भवती महिलाओं की जांच भी की जाती है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में सबको स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में और दूर दराज के दुर्गम इलाकों में रहने वाले लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना संचालित है। ग्रामीण क्षेत्रों में लगने वाले हाट बाजारों में आये ग्रामीणों का इलाज करने के लिए जिला अस्पतालों से मोबाईल क्लीनिक लगाई जाती है, जिसमें चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टॉफ चिकित्सा उपकरणों एवं दवाईयां लेकर जाते हैं और चिकित्सकों के परीक्षण के उपरांत मरीज का इलाज एवं जरूरी दवाएं दी जाती है और जरूरत पड़ने पर मरीज को दूसरे अस्पताल में रिफर किया जाता है। जिले के 15 हाट बाजारों में मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक लगा कर जरूरतमंद मरीजों का मौके पर ही ईलाज किया जा रहा है। जिले के हाट बाजारों में लगाये गये हाट-बाजार क्लीनिक में अब तक 14 हजार 7 सौ 11 मरीजों का नि:शुल्क उपचार किया जा चुका है। यह भी उल्लेखनीय है कि साप्ताहिक हाट बाजारों में डाक्टर और पैरामेडिकल टीमों की ड्यूटी लगाई गई है, जो निर्धारित रोस्टर अनुसार साप्ताहिक हाट बाजारों में बैठकर बाजार आने वाले मरीजों का निशुल्क उपचार कर रहे हैं। हाट बाजार क्लीनिक में मरीजों का ना केवल उपचार किया जाता है बल्कि बीपी, शुगर, मलेरिया आदि की जांच भी की जाती है। इसके अलावा माताओं एवं शिशुओं का टीकाकरण भी किया जाता है और आवश्यकतानुसार उन्हें जीवनरक्षक दवाईयों का नि:शुल्क वितरण भी किया जाता है। जिले में अप्रैल 2021 से अब तक 14 हजार 7 सौ 11 मरीजों का उपचार किया जा चुका है। जिले के 15 हाट बाजारों में नारायणपुर विकासखंड के 8 एवं ओरछा विकासखंड के 7 हाट बाजारों में मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना संचालित है। नारायणपुर विकासखंड के हाट बाजारों में 242 मेडिकल टीम द्वारा 9 हजार 587 मरीजों का उपचार किया गया। वहीं ओरछा विकासखंड के 7 हाट बाजारो में 186 मेडिकल टीम द्वारा 5 हजार 124 मरीजो का उपचार किया गया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

आज है पिठोरी अमावस्या, जानिए इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या       रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...

 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

को-ऑपरेटिव बैंकों में भर्ती तेज होगी, किसानों को मिलेंगी बेहतर बैंकिंग सुविधाएं

By User 6 / September 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सहकारिता क्षेत्र को मजबूत और अधिक पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने काम तेज करने के निर्देश दिए हैं। सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने नवा रायपुर में विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान को-ऑपरेटिव बैंकों में...

आज है मास की शिवरात्रि, इस तरह करें भगवान महादेव को प्रसन्न

By User 6 / September 9, 2026 / 0 Comments
मासिक शिवरात्रि का धार्मिक दृष्टि से अत्यधिक महत्व होता है। यह व्रत और उपासना का दिन शिव भक्तों के लिए आत्मशुद्धि, पुण्य प्राप्ति और ईश्वर की कृपा प्राप्त करने का एक अवसर होता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन...

महाभारत का फिर से होगा प्रकाशन, 14 सितंबर से देख सकेंगे शेमारू टीवी पर

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...

हनुमान अंश फिल्म देखने पहुंचे साय, छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा  

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...

हरतालिका तीज को लेकर संदेश, 14 सितंबर को रखा जाएगा व्रत

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...